NCRB ने जारी की भारत में 2017 के अपराध की रिपोर्ट

about - Part 2951_3.1

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने भारत में 2017 के अपराध की रिपोर्ट” जारी की है. यह रिपोर्ट 2 साल की देरी के बाद जारी की गयी है.
रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष हैं:
  • रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के 3.59 लाख मामले हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश 56,011 मामलों के साथ शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद महाराष्ट्र में 31,979 और पश्चिम बंगाल में 30,002 महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले हैं.
  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अधिकांश मामले ‘पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता’ (27.9%) के हैं, इसके बाद ‘महिला की शीलता भंग करने के लिए उसके साथ बल का प्रयोग करना’ (21.7%), ‘महिलाओं के अपहरण’ (20.5%) और ‘बलात्कार’ (7.0%) के मामले हैं.
  • NCRB की रिपोर्ट में 2017 में दंगों की 58,880 घटनाओं का भी हवाला दिया गया है. बिहार (11,698) से दंगों की अधिकतम घटनाएं हुईं, इसके बाद उत्तर प्रदेश (8,990) और महाराष्ट्र (7,743) का स्थान रहा.
  • अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई घटनाएं 2016 में 5,082 घटनाओं से बढ़कर 2017 में 5,775 हो गई हैं.
  • अनुसूचित जनजातियों से संबंधित अपराधों की घटनाएं 2016 में 844 से घटकर 2017 में 720 हो गईं हैं.
  • 2017 के दौरान व्यपहरण और अपहरण के कुल 95,893 मामले दर्ज किए गए हैं.
  • NCRB ने पहली बार “झूठे / नकली समाचार और अफवाहों” के प्रसार पर डेटा एकत्र किया है. इस श्रेणी में सबसे ज़्यादा घटनाएं मध्य प्रदेश (138) से, उसके बाद उत्तर प्रदेश (32) और केरल (18) द्वारा दर्ज की गईं हैं.
  • 2017 में देश भर में कुल 28,653 हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं और इस तरह की हत्याओं के लिए अधिकतम ट्रिगर दुश्मनी को बताया गया है. केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली में 2017 में सबसे अधिक 487 हत्याएं दर्ज की गईं हैं.

      स्रोत: द हिंदू

      “गली बॉय” और “दिल्ली क्राइम” ने जीते एशियन अकैडमी क्रिएटिव अवार्ड्स

      about - Part 2951_5.1
      “गली बॉय” और “दिल्ली क्राइम” ने एशियन अकैडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में पुरस्कार जीते हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट-अभिनीत “गली बॉय” ने एशियन अकैडमी क्रिएटिव अवार्ड्स समारोह में क्षेत्रीय फाइनल में भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है. नेटफ्लिक्स सीरीज़ “दिल्ली क्राइम” ने एशियन अकैडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में कई श्रेणियों में जीत हासिल की है. दिल्ली क्राइम ने बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट ड्रामा सीरीज़, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट ओरिजिनल प्रोग्राम का अवार्ड जीता है.
      स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

      डेनिस शापोवालोव ने जीता स्टॉकहोम ओपन का खिताब

      about - Part 2951_7.1
      कनाडा के खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने स्टॉकहोम ओपन का खिताब जीत लिया है. उन्होंने स्टॉकहोम ओपन के फाइनल में फिलिप क्राजिनोविक को 6-4, 6-4 से हराया है. जनवरी 2016 में ब्रिसबेन में मिलोस राओनिक के जीतने के बाद डेनिस शापोवालोव कनाडा के पहले एटीपी एकल चैंपियन बन गए हैं.
      स्रोत: द हिंदू

      रिया भाटी ने जीता ITF का ख़िताब

      about - Part 2951_9.1

      रिया भाटी ने नाइजीरिया के लागोस में ITF महिला टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है. उन्होंने स्लोवेनिया की खिलाड़ी नास्तजा कोलर को $25,000 ITF महिला टेनिस टूर्नामेंट के समिट क्लैश में 7-5, 1-6, 6-3 से हराया है.
      रिया का यह तीसरा एकल खिताब था, उन्होंने 2016 और 2017 में अपने आखिरी दो खिताब जीते थे.

      स्रोत: द हिंदू

      रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सर्वाधिक औसत

      about - Part 2951_11.1
      भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के सर्वाधिक औसत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर, ब्रैडमैन के 71 साल पुराने रिकॉर्ड 98.22 के औसत को तोड़कर 99.84 की औसत से स्कोर किया है.

      स्रोत: द न्यूज़ 18

      एनिस्टन को मिला पीपल्स आइकॉन अवार्ड 2019

      about - Part 2951_13.1

      जेनिफर एनिस्टन को पीपल्स च्वाइस अवार्ड 2019 में पीपल्स आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है. अभिनेत्री को यह ख़िताब दूसरी बार मिल रहा है. 50 वर्षीय एनिस्टन ने सबसे प्रतिष्ठित, अविस्मरणीय किरदार निभाए हैं और छोटे और बड़े पर्दे पर कॉमेडी और ड्रामा में ख्याति प्राप्त की है. वह 7-बार पीपल्स च्वाइस अवार्ड की विजेता हैं.
      स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

      सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक का क्षेत्र खुला

      about - Part 2951_15.1

      भारत सरकार ने सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक पूरे क्षेत्र को पर्यटन के लिए खोल दिया है. यह कदम लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. यह लोगों को विपरीत मौसम और दुर्गम इलाकों में सेना के जवानों और इंजीनियरों द्वारा किए गए कठिन काम की सराहना करने का भी अवसर देगा.
      काराकोरम रेंज में लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया में सबसे अधिक सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां सैनिकों को फ्रॉस्टबाईट और तेज़ हवाओं से जूझना पड़ता है. ग्लेशियर 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के बाद भारत के रणनीतिक नियंत्रण में आ गया है.
      स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

      ध्यानचंद पुरस्कार के विजेता दादू चौगुले का निधन

      about - Part 2951_17.1

      पहलवान और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के विजेता, दादू चौगुले का निधन हो गया है. 1973 में, चौगुले ने राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में ‘रूस्तम हिन्द केसरी’ और ‘महान भारत केसरी’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीते हैं. 
      1974 के कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता है. उन्होंने 1970 और 1971 में 2 बार ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ख़िताब जीता है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा ‘शिवछत्रपति पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया है.

      स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

      अबू धाबी में मिला दुनिया का सबसे पुराना मोती

      about - Part 2951_19.1
      दुनिया का सबसे पुराना प्राकृतिक मोती ‘अबू धाबी पर्ल’ संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से दूर एक द्वीप पर खोजा गया है. यह मोती यह करीब 8,000 साल पुराना है जो मारवा द्वीप में खुदाई के दौरान मिले एक कमरे के फर्श पर पाया गया है. पुरातत्वविदों ने रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करके यह पता लगाया कि यह मोती नियोलिथिक समय में 5800 और 5600 BC के मध्य का है.

      स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

      SBI कार्ड ने लॉन्च की कॉन्टैक्टलेस मोबाइल फ़ोन पेमेंट सुविधा

      about - Part 2951_21.1

      SBI कार्ड ने ‘SBI Card Pay’ लांच किया है, यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें मोबाइल फ़ोन का उपयोग करके प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की जा सकती है. SBI Card Pay के ज़रिए ग्राहक अपने मोबाइल पर सिर्फ एक टैप करके NFC सक्षम पीओएस मशीनों पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं. इसमें किसी भी क्रेडिट कार्ड या पिन डालने की आवश्यकता नहीं है.
      SBI Card Pay होस्ट कार्ड एमुलेशन (HCE) टेक्नोलॉजी पर आधारित पेमेंट सुविधा है जिसमें मोबाइल के ज़रिए तेज, सुविधाजनक और अधिक सुरक्षित कार्ड पेमेंट कर सकते हैं.

      उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • SBI कार्ड के सीईओ: हरदयाल प्रसाद; स्थापित: अक्टूबर 1998.
      • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
      स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

      Recent Posts

      about - Part 2951_22.1
      QR Code
      Scan Me