राजनाथ सैन्य साहित्य महोत्सव के तीसरे संस्करण का करेंगे उद्घाटन

about – Page 2953_3.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 दिसंबर 2019 को चंडीगढ़ में तीन दिवसीय सैन्य साहित्य महोत्सव (MLF) का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सैन्य साहित्य और संबंधित कार्यों से संबंधित ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा और संरक्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा।
इस अवसर पर विख्यात रक्षा और साहित्यिक लेखकों की 10 पुस्तकें भी जारी की जाएंगी। इस वर्ष, यह आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान में भारतीय भागीदारी की स्मृति में होगा, जिसकी अगले वर्ष 75वीं वर्षगांठ  होगी।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

मूडीज ने भारत का राजकोषीय घाटा बढ़ने का लगाया अनुमान

about – Page 2953_5.1
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी का राजकोषीय घाटा 3.7% तक बढ़ने का अनुमान लगाया है। केंद्र ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए घाटे को 3.3 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यह चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में बजट अनुमान का 92.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सभी राज्य सरकारों के लिए राजकोषीय घाटा लगभग 3% रहने का अनुमान है।
राजकोषीय घाटा सरकार की आय में उसके व्यय की तुलना में गिरावट है। इसकी गणना सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में  या आय के अतिरिक्त खर्च किए गए कुल डॉलर के रूप में की जाती है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मूडीज के संस्थापक: जॉन मूडी
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका; मूडीज की स्थापना: 1909
  • स्रोत: द हिंदू

    फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय एकजुटता दिवस: 29 नवंबर

    about – Page 2953_7.1
    संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1977 में 29 नवंबर को प्रत्येक वर्ष फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय एकजुटता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी दिन 1947 में महासभा ने फिलिस्तीन के विभाजन के प्रस्ताव को अपनाया था। इस तारीख को फिलिस्तीनी लोगों के लिए इसके अर्थ और महत्व के कारण चुना गया था, जो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के फिलिस्तीन के विभाजन प्रस्ताव पर आधारित एक वार्षिक दिवस है।
    एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पारंपरिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस तथ्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करता है कि फिलिस्तीन की समस्या अभी भी अनसुलझी हैं और फ़िलिस्तीनी लोगों को अभी तक उनके मौलिक अधिकारों नहीं मिले हैं, जैसा कि महासभा द्वारा परिभाषित किया गया है, अर्थात जरुरी बाहरी हस्तक्षेप के बिना आत्मनिर्णय, राष्ट्रीय स्वतंत्रता और संप्रभुता का अधिकार, और अपने घर और संपत्ति पर लौटने का अधिकार, जहां से उन्हें विस्थापित किया गया है।

    स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

    भारतीय सेना ने दो लम्बी दुरी की मिसाइल स्पाइक का किया सफल परीक्षण

    about – Page 2953_9.1
    भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश के महू में दो लंबी दूरी की एंटी-टैंक मिसाइल स्पाइक का सफल परीक्षण किया। स्पाइक चौथी-पीढ़ी की मिसाइल है जो 4 किमी तक की दूरी पर सटीकता के साथ किसी भी लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। भारत स्पाइक मिसाइल को अपने सुरक्षा बलों में शामिल करने वाला 33वां देश बन गया। मिसाइल फायर, ओब्सेर्व और अपडेट ( लक्ष्य निर्धारित और बदलने ) करने की क्षमता भी हैं, जो इसे सटीक लक्ष्य भेदने में सक्षम बनता है। यह लक्ष्य के बीच में ही लक्ष्य बदलने की क्षमता भी रखता है। इसमें फायर कम या ज्यादा प्रक्षेपवक्र से गोलीबारी का विकल्प भी  है।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “स्वयं से पहले सेवा”
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • सेना के कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविं
  • स्रोत: एनडीटीवी

    HRD मंत्रालय ने बच्चों के लिए लिखी तीन पुस्तकों का किया विमोचन

    about – Page 2953_11.1
    केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लोकप्रिय लेखिका डॉ. अनीता भटनागर जैन द्वारा बच्चों के लिए लिखित तीन पुस्तकोंकुम्भ, गरम पहाड़ तथा दिल्ली की बुलबुल (सिंधी संस्करण) का विमोचन किया। डॉ. अनीता भटनागर जैन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (1985 बैच) की अधिकारी हैं। तीनों पुस्तकें बच्चों के लिए कहानी संग्रह हैं और इसमें पर्यावरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक, एकता और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को सहज और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया गया है। 
    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    तमिल अभिनेता और थिएटर कलाकार बाला सिंह का निधन

    about – Page 2953_13.1
    दिग्गज तमिल अभिनेता और थिएटर कलाकार बाला सिंह का निधन। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के पूर्व छात्र बाला ने अपना करियर थिएटर कलाकार के रूप में शुरू किया। उन्हें अवतारम (1995) फिल्म से ख्याति प्राप्त हुई जिसमे उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। यह उनकी पहली फिल्म भी थी।
    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    टाटा कॉम बोर्ड ने ए एस लक्ष्मीनारायण को अपना MD & CEO किया नियुक्त

    about – Page 2953_15.1
    टाटा कम्युनिकेशंस (टाटा कॉम) बोर्ड ने अमूर स्वामीनाथन लक्ष्मीनारायण को 26 नवंबर, 2019 से पांच साल की अवधि के लिए दूरसंचार कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया हैं। टाटा कॉम में नियुक्त किए जाने से पहले लक्ष्मीनारायणन TCS, जापान के अध्यक्ष और CEO थे, जहाँ वे कंपनी के मार्केटिंग अवसरो बढ़ाने और क्षेत्र में ब्रांड के विकास प्रभारी थे।
    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    भारत 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की करेगा मेजबानी

    about – Page 2953_17.1
    भारत में साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके आलावा इस स्थान को 2020 फीफा महिला अंडर -17 विश्व कप के लिए भी चुना गया है।
    भुवनेश्वर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 FIH हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2019 में FIH मेन्स सीरीज़ फाइनल और हाल ही में संपन्न FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की है।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • ओडिशा सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
    स्रोत: डीडी न्यूज़

    प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर डार का निधन

    about – Page 2953_19.1
    जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर डार, जिन्होंने अपने 58 साल के करियर में कई अखबारों के लिए लोकप्रिय कार्टून  तैयार किए थे, उनका निधन हो गया। उन्होंने 1961 में द स्टेट्समैन से अपना करियर शुरू किया और इसके बाद वह हिंदुस्तान टाइम्स में चले गए थे। उनके कार्टून पायनियर, न्‍यूयार्क टाइम्‍स, वाशिंग्‍टन पोस्‍ट और द इनडिपेंडेंट जैसे अखबारों में भी उनके कार्टून प्रकाशित हुए थे।
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    जी के रेड्डी ने भूस्‍खलन आपदाओं निपटने के पहले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का किया उद्घाटन

    about – Page 2953_21.1
    गृहराज्य मंत्री ने नई दिल्ली में “भूस्‍खलन जोखिम को कम करने के उपायों के बारे में” पहले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में भूस्खलन जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने,  इसके पूर्वानुमान, त्वरित कार्रवाई और अवसंरचना विकसित करने के लिए तकनीक विकसित करने का आह्वान किया। इसके अंतर्राष्‍ट्रीय समुदायों का ध्यान में लाना आवश्यकहैं क्योंकि पशुधन, पर्यावरण की भारी तबाही का कारण बन सकते हैं, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। यह सम्मेलन प्राकृतिक आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान खोजने में लंबा रास्ता तय करेगा।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • गृह राज्य मंत्री: जी किशन रेड्डी
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF