Home   »   HRD मंत्रालय ने बच्चों के लिए...

HRD मंत्रालय ने बच्चों के लिए लिखी तीन पुस्तकों का किया विमोचन

HRD मंत्रालय ने बच्चों के लिए लिखी तीन पुस्तकों का किया विमोचन |_3.1
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लोकप्रिय लेखिका डॉ. अनीता भटनागर जैन द्वारा बच्चों के लिए लिखित तीन पुस्तकोंकुम्भ, गरम पहाड़ तथा दिल्ली की बुलबुल (सिंधी संस्करण) का विमोचन किया। डॉ. अनीता भटनागर जैन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (1985 बैच) की अधिकारी हैं। तीनों पुस्तकें बच्चों के लिए कहानी संग्रह हैं और इसमें पर्यावरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक, एकता और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को सहज और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया गया है। 
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *