भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

about – Page 2949_3.1
भारतवर्ष में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में समुद्री बल की भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है जब भारतीय युद्धपोतों ने कराची बंदरगाह पर हमला किया और पाकिस्तानी के पश्चिमी तट में चल अभियानों को सफलतापूर्वक तहस-नहस कर दिया ।
इसके अलावा देश में समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखने और मानवीय मिशनों को पूरा करने में नौसेना की भूमिका को चिन्हित करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2008 के बाद से, 70 भारतीय नौसैनिक युद्धपोतों को तैनात किया गया है, जिसने 25,000 से अधिक नौसेनिको के साथ 3440 जहाजों को सुरक्षित किया।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

CAG रिपोर्ट : पिछले 10 सालों में रेलवे परिचालन रहा सबसे खराब

about – Page 2949_5.1
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की जारी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रेलवे ने वित्त वर्ष 2017-18 में परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) 98.44% दर्ज किया गया। जो कि पिछले 10 सालों में दर्ज किया गया सबसे खराब परिचालन अनुपात है। ऑपरेटिंग अनुपात राजस्व कमाने के लिए किए गए खर्च का ब्यौरा है। यह रेलवे की परिचालन क्षमता और वित्त स्वास्थ्य को दर्शाता है। ऑपरेटिंग अनुपात 98.44% का मतलब है कि रेलवे ने 100 रुपये कमाने के लिए 98.44 रुपये खर्च किए।
स्रोत: द हिंदू

हरि मोहन बने ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड के नए अध्यक्ष

about – Page 2949_7.1
श्री हरि मोहन ने ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड (OFB) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला लिया हैं। उन्होंने सेवानिवृत हो चुके सौरभ कुमार का स्थान लिया हैं। वे 1982 बैच के इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज़ सर्विस (I.O.F.S) अधिकारी हैं, जिन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।
हरि मोहन ने अपने करियर में, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) हरिद्वार, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, इंजन फैक्ट्री अवाडी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी, एम्मुनिशन फैक्ट्री खड़की, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोलनगीर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री चंदा, ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहु रोड, OFB नई दिल्ली कार्यालय और इस्पात और खान मंत्रालय में विभिन्न पदों पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड की स्थापना: 1712
  • ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

टोनी जोसेफ की ‘अर्ली इंडियंस’ ने जीता 2019 का ‘शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज’

about – Page 2949_9.1
अंग्रेजी लेखक टोनी जोसेफ ने 12वां ‘शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज’ जीता है। उन्हें 2018 में लिखी उनकी पुस्तक “Early Indians: The Story of Our Ancestors and Where We Came From” के लिए पुरस्कार दिया गया हैं। इस पुरस्कार की स्थापना 2008 में  की गई थी जिसमें एक ट्रॉफी और 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पुस्तक छह विषयों में किए गए अनुसंधान के जरिए दक्षिण एशिया के लोगों के बारे में बताती हैं, जिसमें नए डीएनए साक्ष्य भी शामिल हैं।
स्रोत: हिंद

अरुणाचल प्रदेश में मनाया गया स्वदेशी विश्वास दिवस

about – Page 2949_11.1
अरुणाचल प्रदेश में डोनी पोलो स्वदेशी विश्वास और सांस्कृतिक सोसायटी ऑफ अरुणाचल प्रदेश ने 1 दिसंबर को ‘स्वदेशी विश्वास दिवस’ मनाया। पासीघाट में धार्मिक उत्सव के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यह दिन स्थानीय जनजातियों की जातीय पहचान को बनाए रखने के लिए स्वदेशी आस्था और आदिवासी परंपरा की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: डॉ बी.डी. मिश्रा
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लेफ्टिनेंट राजेश्वर ने CINCAN के कमांडर-इन-चीफ की संभाली जिम्मेदारी

about – Page 2949_13.1
लेफ्टिनेंट जनरल पोडली शंकर राजेश्वर ने अंडमान और निकोबार कमान (CINCAN) के 14वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। वह भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक हैं और उन्हें दिसंबर 1980 में आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन किया गया था। एक गनर एवं विमान चालक लेफ्टिनेंट राजेश्वर डिफेंस सर्विस स्टॉफ कॉलेज, आर्मी वार कॉलेज और नई दिल्ली तथा फिलीपींस में नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन रक्षक में सक्रिय रूप से भाग लिया।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

दिग्गज अभिनेत्री शैली मॉरिसन का निधन

about – Page 2949_15.1
हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शैली मॉरिसन का हाल ही में निधन हो गया। उनका 50 साल का लंबा करियर रहा और उन्हें 1999 से 2006 तक “विल एंड ग्रेस” कॉमेडी श्रृंखला के मूल नाटक सल्वाडोर की नौकरानी की यादगार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं, इस श्रृंखला में उन्हें अभिनय के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड से नवाजा गया था। 
स्रोत: द हिंदू

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : 3 दिसंबर

about – Page 2949_17.1
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन समाज और विकास के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय – प्रोमोटिंग द पार्टिसिपेशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी एंड दियर लीडरशिप : टेकिंग एक्शन ओन द 2030 डेवलपमेंट एजेंडा हैं
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

सरकार ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

about – Page 2949_19.1
केन्द्र सरकार ने आठ बीमारियों से बचाव के लिए देश भर में सघन टीकाकरण अभियान मिशन इन्द्रधनुष के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। सरकार की इस प्रमुख योजना का उद्देश्य 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 8 रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण करना है।
मिशन इन्द्रधनुष में, डिप्थिरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा, मेनिनजाइटिस और हेपेटाइटिस-बी जैसे टीके लगाना शामिल। साथ ही चुने गये क्षेत्रों में इनसेफेलाइटिस और इन्फ़्लुएन्ज़ा से बचाव के टीके भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिशन इन्द्रधनुष 2.0 चरण का लक्ष्य 27 राज्यों के 272 जिलों का पूर्ण टीकाकरण करना हैं। IMI 2.0 कार्यक्रम दिसंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच चलाया जाएगा।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक ने सीनियर चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

about – Page 2949_21.1
भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने पंजाब के जालंधर में सीनियर कुश्ती राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किए। फोगाट ने जहां 55 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की अंजू को 7-3 से हराकर पदक जीता, वहीं दूसरी ओर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मलिक ने 62 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की राधिका को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF