लुईस हैमिल्टन ने अबु धाबी ग्रां प्रि खिताब किया अपने नाम

about - Part 2907_3.1
मर्सिडीज रेसर लुईस हैमिल्टन ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित अबु धाबी ग्रां प्रि का खिताब अपने नाम कर लिया है। हैमिल्टन ने अपने करियर की 84वीं जीत के साथ इस साल हुई 21 रेसों में से 11वीं जीत हासिल की है। इस प्रतियोगिता में रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन दूसरे और फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क तीसरे स्थान पर रहे।
स्रोत: द हिंदू

जनवरी 2020 से गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग होगी अनिवार्य : सरकार

about - Part 2907_5.1
देश भर में 15 जनवरी 2021 से स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों की हॉलमार्क व्यवस्था अनिवार्य कर दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य कीमती धातु की शुद्धता सुनिश्चित करना है। इसके तहत सभी जौहरियों के लिये भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा वे केवल हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण तथा कलाकृति ही बेच सकेंगे। इस संदर्भ में अधिसूचना अगले साल 15 जनवरी 2020 को जारी की जाएगी और एक साल बाद निर्णय प्रभाव में आएगा।
सोने की हॉलमार्किंग एक गुणवत्ता प्रमाणपत्र है और फिलहाल यह स्वैच्छिक है। बीआईएस अप्रैल 2000 से स्वर्ण आभूषण के लिए हॉलमार्किंग योजना चला रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो ने तीन श्रेणी: 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट के हॉलमार्किंग स्वर्ण आभूषण के लिए मानक तैयार किए हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

नागालैंड में मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन

about - Part 2907_7.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नागालैंड के किसमा में द्वितीय विश्व युद्ध के संग्रहालय में एक “मल्टी मीडिया प्रदर्शनी” का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्‍य समकालीन मुहावरों के माध्‍यम से लोगों के सामने गांधीवादी मूल्यों और सिद्धांतों को प्रस्तुत करना है।
यह आयोजन नगालैंड के गांधी नाम से प्रख्‍यात स्‍वर्गीय लेफ्टिनेंट‍ नटवर ठक्‍कर की स्‍मृति से भी जुड़ा है जिन्‍होंने गांधीवादी मूल्‍यों को समाज की भलाई के लिए अपने जीवन में आत्‍मसात किया।। उन्होंने गरीब और विकलांगता से प्रभावित लोगों के लिए अथक प्रयास किया था। उन्हें 1999 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नागालैंड के सीएम: किफियु रियो, राज्यपाल: श्री आर.एन. रवि
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस: 2 दिसंबर

about - Part 2907_9.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल दो दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श के साथ सफल परिणाम प्राप्त करने की दिशा में सार्थक कदम उठाने पर जोर दिया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार दुनिया भर में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। इसके अलावा दुनिया भर 150 मिलियन से अधिक, दस बच्चों में से एक बच्चा बाल श्रम का शिकार हैं।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का बनाया गया अध्यक्ष

about - Part 2907_11.1
सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया है। जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला यह पहला अरब देश है। सऊदी अरब ने समूह ओसाका (जापान) के मौजूदा कार्यों को जारी रखने और विभिन्न मुद्दों पर बहुराष्ट्रीय सहमति बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जापान से अध्यक्षता मिलने के बाद सऊदी अरब अगले वर्ष 21 और 22 नवंबर को अपनी राजधानी रियाद में जी-20 सम्मेलन में विश्व नेताओं की मेजबानी करेगा। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

MMTC तुर्की से 11000 मीट्रिक टन प्याज का करेगा आयात

about - Part 2907_12.1
प्‍याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम MMTC ने तुर्की को 11 हजार टन प्‍याज का आर्डर दिया है। यह आर्डर उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर दिया गया है। देश में बढ़ती प्याज कीमतों को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत-श्रीलंका की सेनाओं के बीच आरंभ हुआ “MITRA SHAKTI” अभ्‍यास

about - Part 2907_14.1
भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अंतर संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “मित्र शक्ति” संयुक्‍त अभ्‍यास का सातवां संस्करण पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में आरंभ हो चूका हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत बनाना है, जो मुख्‍य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण देने पर केंद्रित है। साथ ही संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सैन्य सहयोग और सहभागिता के क्षेत्र में भारत-श्रीलंका संबंधों की ताकत को भी दर्शाता है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मेक्सिको के अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में भारतीय पवेलियन का किया गया उद्घाटन

about - Part 2907_16.1
मेक्सिको के गुआदालजारा में चल रहे अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्‍यमंत्री संजय धोत्रे ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। भारत को इस पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सम्मिलित किया गया हैं, जिसके साथ भारत इस मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश के रूप शामिल होने वाला एशिया का पहला देश बन गया है। यह स्पेनिश भाषी मेला दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

सोमा राय बर्मन बनी कैग की नई प्रमुख

about - Part 2907_18.1
सोमा रॉय बर्मन ने नए लेखा महानियंत्रक (CGA) का पदभार संभाल लिया है। वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली 24वीं सीजीए हैं और सातवीं महिला हैं। उन्होंने जे पी एस चावला का स्थान लिया है। सोमा राय बर्मन सीजीए का पद संभालने के पहले अतिरिक्‍त लेखा महानियंत्रक के तौर पर कार्यत थीं।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

हज प्रक्रिया को डिजिटल बनाने वाला पहला देश बना भारत

about - Part 2907_20.1
भारत हज पर जाने वाले यात्रियों की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने वाला पहला देश बन गया है।  भारत से मक्का-मदीना जाने वाले दो लाख हज यात्रियों को अगले साल आवेदन, ई-वीजा, हज पोर्टल, हज मोबाइल ऐप, “ई-मसीहा” स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने वाले भवन और यातायात की जानकारी, भारत में ही देने वाली “ई-लगेज टैगिंग” व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2020 के लिए सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

about - Part 2907_21.1
QR Code
Scan Me