सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नागालैंड के किसमा में द्वितीय विश्व युद्ध के संग्रहालय में एक “मल्टी मीडिया प्रदर्शनी” का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समकालीन मुहावरों के माध्यम से लोगों के सामने गांधीवादी मूल्यों और सिद्धांतों को प्रस्तुत करना है।
यह आयोजन नगालैंड के गांधी नाम से प्रख्यात स्वर्गीय लेफ्टिनेंट नटवर ठक्कर की स्मृति से भी जुड़ा है जिन्होंने गांधीवादी मूल्यों को समाज की भलाई के लिए अपने जीवन में आत्मसात किया।। उन्होंने गरीब और विकलांगता से प्रभावित लोगों के लिए अथक प्रयास किया था। उन्हें 1999 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नागालैंड के सीएम: किफियु रियो, राज्यपाल: श्री आर.एन. रवि
स्रोत: द न्यूज ओन AIR









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


