भारत और ओमान का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’

about – Page 2909_3.1
भारत और ओमान की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ का 12 वां संस्करण गोवा के मोरमुगाओ तट पर आयोजित किया जाएगा। ‘नसीम-अल-बहर’ (या सी ब्रिज) भारतीय नौसेना और ओमान की नौसेना समुंद्री अभ्यास है, जो 1993 से किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पोत ब्यास और सुभद्रा और ओमान के RNOV अल रसिख और RNOV ख़ासब भाग ले रहे हैं ।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ओमान की राजधानी: मस्कट; मुद्रा: ओमानी रियाल

NSO ने 2019-20 में भारत की जीडीपी 5% से बढ़ने का लगाया अनुमान

about – Page 2909_5.1
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5% से बढ़ने का अनुमान है। यह गिरावट मुख्‍य रूप से विनिर्माण क्षेत्र में सुस्‍ती के कारण आई है, जिसके 2019-20 में पिछले साल के 6.2 प्रतिशत की तुलना में घटकर 2 प्रतिशत पर आ जाने संभावना है। कृषि, निर्माण और विद्युत, गैस तथा जलआपूर्ति जैसे क्षेत्रों में सुस्‍ती देखी गई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सांख्यिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): राव इंद्रजीत सिंह

J&K देश में रोगी देखभाल के मामले में सबसे आगे: NHSRC

about – Page 2909_7.1
जम्मू और कश्मीर में देश के सबसे ज्यादा रोगी विभाग (IPD) देखभाल पंजीकृत है। नई दिल्ली के नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (NHSRC) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में 96% सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाए आईपीडी देखभाल केन्द्रों द्वारा प्रदान की जाती है। यह सुविधा देश के औसत 85% के मुकाबले सबसे अधिक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल : गिरीश चंद्र मुर्मू

पीएम मोदी पर लिखी पुस्‍तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का हुआ विमोचन

about – Page 2909_9.1
केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्‍तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ‘कर्मयोद्धा’ एक संवेदनशील व्यक्ति, निडर नेता, कठोर प्रशासक कार्यपालक, सक्षम प्रशासक और एक आदर्श नेता होता है, और ये सभी गुण नरेंद्र मोदी में विधमान है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय गृह मंत्री: अमित शाह

आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंक के लिए पर्यवेक्षी ढांचे के बदलाव का लिया फैसला

about – Page 2909_11.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए पर्यवेक्षी ढांचे में परिवतर्न करने का निर्णय लिया है। इसमें यूसीबी बैंकों में वांछित सुधार लाने तथा वित्तीय तनाव का अनुभव कर रहे बैंकों के जल्द समाधान करना है। संशोधित ढांचा विभिन्न मापदंडों के लिए थ्रेसहोल्ड को निर्धारित करता है जो यूसीबी द्वारा सुधारात्मक कार्रवाई या केंद्रीय बैंक द्वारा पर्यवेक्षी कार्रवाई को ट्रिगर कर सकता है।
UCB पर निम्नलिखित परिस्थितियों में पर्यवेक्षी कार्रवाई की जा सकती है:
  • जब इसका अनर्जक आस्ति (NPA) इसकी शुद्ध अग्रिमों का 6% से अधिक हो।
  • जब इसका जोखि‍म भारि‍त आस्ति‍यों की तुलना में पूंजी अनुपात (CRAR) 9% से नीचे हो।
  • जब इसने लगातार दो वित्तीय वर्षों के लिए घाटा उठाया हो या इसकी बैलेंस शीट पर घाटा हो।
साथ ही आरबीआई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत सभी समावेशी निर्देशों को लागू करने जैसी विभिन्न कार्रवाई भी कर सकता है। बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने पर भी आरबीआई द्वारा विचार किया जा सकता है यदि यूसीबी का सामान्य कामकाज अपने जमाकर्ताओं के हित में हो।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

RBI ने शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक को SFB बदलने की दी मंजूरी

about – Page 2909_13.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को लघु वित्त बैंक (SFB) में परिवर्तित करने की “सैद्धांतिक” मंजूरी दे दी है। SFB में परिवर्तन 27 सितंबर 2018 को जारी “शहरी सहकारी बैंकों का लघु वित्त बैंक में स्वैच्छिक परिवर्तन संबंधी योजना” के तहत किया जाएगा।
ये मंजूरी “सैद्धांतिक” अनुमोदन 18 माह के लिए वैध होगा ताकि आवेदक निजी क्षेत्र में लघु वित्त बैंकों को ‘मांग पर’ लाइसेंस प्रदान करने संबंधी दिशानिर्देश का अनुपालन तथा रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित अन्य शर्तों को पूरा करने जैसी योजना की अपेक्षाओं का अनुपालन करने में सक्षम हो सके। इस बात से संतुष्ट होने पर कि “सैद्धांतिक” अनुमोदन के भाग के रूप में रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित अपेक्षित शर्तों का आवेदक ने अनुपालन किया है, रिज़र्व बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम,1949 की धारा 22 (1) के तहत बैंकिंग कारोबार शुरू करने के लिए बैंक को लाइसेंस प्रदान करने पर विचार करेगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: भारतीय रिज़र्व बैंक

कोच्चि में किया जाएगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट: ASCEND 2020 का आयोजन

about – Page 2909_15.1
केरल के कोच्चि में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट: ASCEND 2020 का आयोजन किया जाएगा। ASCEND 2020 में 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 9,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देने के साथ 18 मेगा परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इन परियोजनाओं में : कोच्चि-से-पलक्कड़ एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर, एर्नाकुलम जिले में एक इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर पार्क, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और मलप्पुरम में एकीकृत ठोस-कचरा प्रबंधन प्रणाली, पेरुम्बावूर में एक मध्यम घनत्व फ़ाइबरबोर्ड संयंत्र और ओट्टप्पलम में एक रक्षा पार्क, और कई अन्य परियोजनाएँ शामिल हैं।
ये बैठक उद्योग विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। इन्वेस्ट केरला पोर्टल: “invest.kerala.gov.in” को भी इस बैठक में प्रदर्शित किया जाएगा। इन्वेस्ट केरला पोर्टल व्यापार को सुगम बनाने की पहल के तहत शुरू की गई जो चिंता-मुक्त निवेश प्रोत्साहन के लिए एकल-खिड़की सुविधा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
स्रोत: द हिंदू

उबर ने इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विकसित करने के लिए हुंडई के साथ की साझेदारी

about – Page 2909_17.1
उबर टेक्नोलॉजीज इंक और ऑटोमेकर हुंडई मोटर ने मिलकर इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विकसित करने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य शहरी भीड़ को कम करने के लिए छोटी स्व-उड़ान कारों का निर्माण करना है। टीम 2023 तक उबर एयर और 2028 में शहरी हवाई गतिशीलता सेवा शुरू करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। हुंडई उबर की एयर टैक्सी परियोजना में शामिल होने वाली पहली कार निर्माता कंपनी है। हुंडई वाहनों का उत्पादन और लॉन्च करेगा जबकि उबर हवाई राइड-शेयर सेवाएं प्रदान करेगा। उबर ने अपने एयर टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए आठ कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
स्रोत: लाइव मिंट

CISF ने वर्ष 2020 को ‘year of mobility’ के रूप में मनाने की घोषणा

about – Page 2909_19.1
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) साल 2020 को ‘year of mobility’ के रूप में मनाएगा, जिसमें अधिक आवासीय इकाइयों के निर्माण सहित सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों के कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) वर्ष 2020 में अपने परिवारों के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने का लक्ष्य रखा हैं। इसका उद्देश्य खेल और शारीरिक फिटनेस का लाभ उठाने के साथ आधुनिक गैजेटरी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। साथ ही इसका उद्देश्य बलों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है क्योंकि बल देश की सुरक्षा प्रणाली में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। बल निजी क्षेत्र में भी सिविल एयरपोर्ट, न्यूक्लियर पावर स्टेशन, माइंस, थर्मल पावर स्टेशन की रखवाली करते हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CISF के महानिदेशक: राजेश रंजन; CISF की स्थापना: 1969

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

महाराष्ट्र का पत्रकार दिवस: 6 जनवरी

about – Page 2909_21.1
महाराष्ट्र में हर साल 6 जनवरी को पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दिवंगत थेस्पियन पत्रकार बालशास्त्री जम्भेकर की स्मृति में मनाया जाता है। बालशास्त्री जम्भेकर को मराठी भाषा में पत्रकारिता शुरू करने के प्रयासों के लिए ‘द फादर ऑफ मराठी जर्नलिज्म’ के रूप में भी जाना जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF