ईरान में 176 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

about – Page 2908_3.1
ईरान के तेहरान में 176 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेनी का “बोइंग 737” विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईरान के तेहरान में स्थित इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे के फ्लाइट डेटा के अनुसार विमान के इंजन में आग लगने के कारण पायलट ने विमान का नियंत्रण खो दिया और जिसके की वजह से विमान से संपर्क टूट गया ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ईरान की राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी

RBI ने चुनिंदा बैंकों को 24×7 रुपये में व्यापार करने की दी मंजूरी

about – Page 2908_5.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने चुनिंदा बैंकों को भारतीय रुपये में 24×7 (राउंड-द-क्लॉक) व्यापार करने की पेशकश की है, जिससे भारतीय बैंक किसी भी समय अपनी विदेशी मुद्रा जोखिमों को सुरक्षित कर सकेंगे । भारत में चुनिंदा बैंकों को भारतीय ग्राहकों को केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बैंकिंग के समय में विदेशी विनिमय दरों की पेशकश की। इस निर्णय से भारतीय निवेशकों के लिए दुबई और सिंगापुर जैसे देशों के अपतटीय मुद्रा बाजार और अधिक आकर्षित होंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में “कला प्रदर्शनी” का किया आयोजन

about – Page 2908_7.1
बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग ने ढाका में “कला प्रदर्शनी” का आयोजन किया है। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “कला प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया है। कला प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती दिनों से लेकर भारत के कई आंदोलनों में हिस्सा लेने वाली अनूठी तस्वीरों का प्रदर्शन किया ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

गुजरात में की जाएगी विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर की स्थापना

about – Page 2908_9.1
विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर (VSCIC) की स्थापना गुजरात में की जाएगी। विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर (VSCIC) राज्य में बच्चों की नवीन क्षमताओं की पहचान, पालन-पोषण और नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा। यह घोषणा गुजरात के गांधीनगर में हो रहे चिल्ड्रन इनोवेशन फेस्टिवल (CIF) के दौरान की गई। चिल्ड्रन इनोवेशन फेस्टिवल में केवल स्कूल जाने वाले बच्चों एवं 18 वर्ष तक के बच्चों को ही भाग लेने की अनुमति दी गई थी।
CIF का आयोजन गुजरात विश्वविद्यालय स्टार्ट-अप और उद्यमिता परिषद (GUSEC) द्वारा किया जा रहा है। GUSEC यूनिसेफ के सहयोग से गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया एक ऊष्मायन केंद्र है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

इटली की विश्व विजेता टीम के सदस्य डि रोसी ने लिया संन्यास

about – Page 2908_11.1
इटली के स्टार फुटबॉलर डेनियल डि रॉसी ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। वे 2006 में फ्रांस को हराकर विश्व कप जीतने इटली टीम की हिस्सा थे। उन्होंने 2004-17 तक इटली के लिए 117 मैच खेले हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इटली की राजधानी: रोम; मुद्रा: यूरो
  • राष्ट्रपति: सर्जियो मटेरेला; प्रधान मंत्री: ग्यूसेप कोंटे

गुजरात में 31वां अंतर्राष्‍ट्रीय पतंग उत्‍सव हुआ शुरू

about – Page 2908_13.1 
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर 31 वें अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। अहमदाबाद 1989 से इस उत्सव की मेजबानी कर रहा है। दुनिया भर से बड़ी संख्या में पतंग कलाकार अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सव में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा महोत्सव का आयोजन स्टेचू ऑफ यूनिटी-केवडिया, सूरत और वडोदरा सहित राज्य के नौ अन्य स्थानों पर भी किया जा रहा है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

पश्चिम बंगाल में चौथा ‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ हुआ आरंभ

about – Page 2908_15.1
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित बक्सा नेशनल पार्क में ‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ का 4 वां संस्करण आरंभ हुआ। इस महोत्सव में भारत और विदेश के करीब 50 से अधिक बर्डवॉचर्स आने की संभावना है। महोत्सव के दौरान सुल्तान टाइट, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल और ग्रेट हॉर्नबिल सहित 300 से अधिक दुर्लभ प्रजातियां राष्ट्रीय उद्यान में आकर्षण का केंद्र होंगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं।

यूएई ने पांच साल वैधता वाले मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा को दी मंजूरी

about – Page 2908_17.1
यूएई कैबिनेट ने पांच साल वैधता वाले मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा को मंजूरी दे दी हैं। मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा सुविधा यूएई आने वाले सभी देशो के लोगों के लिए उपलब्ध होगी। यह निर्णय अबू धाबी के राष्ट्रपति भवन में आयोजित यूएई की कैबिनेट बैठक में लिया गया। यह निर्णय यूएई की पर्यटन अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किया गया है। इसका उद्देश्य वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत बनाना है। इसके अलावा बैठक के दौरान संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले मैक्सिकन नागरिकों के लिए “वीज़ा वेवर” को भी मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान लिए गए सभी निर्णय 2020 की पहली तिमाही से लागू किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान
  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: UAE दिरहम

भारतीय नौसेना ने अपना पहला महा-नेवी कनेक्ट 2020 अभियान किया शुरू

about – Page 2908_19.1
भारतीय नौसेना ने अपना पहला त्रि-आयामी महा-नेवी कनेक्ट 2020 अभियान महाराष्ट्र के मुंबई में शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य भारत की समुद्री विरासत को बढ़ावा देना और महाराष्ट्र के तटीय समुदायों के बीच तटीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। त्रि-आयामी अभियान में नौकायन, 50 नौसैनिकों की टीम की दौड़ और साइकलिंग शामिल है। इस अभियान में महाराष्ट्र के सबसे उत्तरी किले अरनाला से 555 किलोमीटर की अधिक दूरी पर स्थित दक्षिणी सिंधुदुर्ग किले को कवर किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

दो दिग्गज भारतीय बैंक श्रीलंका में अपना परिचालन करंगे बंद

about – Page 2908_21.1
निजी क्षेत्र के दो भारतीय दिग्गज बैंक एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका की अनुमति मिलने के बाद श्रीलंका में अपना कारोबार को बंद करने जा रहे है। दोनों बैंकों द्वारा कारोबार समेटने के बाद इन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका द्वारा जारी किए गए लाइसेंस रद्द कर दिये जायेंगे। अब इन दोनों बैंकों को श्रीलंका में कोई भी बैंकिंग गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी, जिनमें पैसा जमा करना भी शामिल है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंका का रुपया
  • प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF