जनरल बिपिन रावत होंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

about - Part 2910_3.1
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) चुना गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एक 4-स्टार जनरल पद होगा, जो रक्षा मंत्री का प्रमुख सैन्य सलाहकार होगा, और सैन्य मामलों के नए विभाग का मुखिया होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ प्रशिक्षण, रसद और तीनों सेनाओं की खरीद में संयुक्तता सुनिश्चित करेगा। जनरल रावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालने वाले पहले अधिकारी होंगे।
रक्षा मंत्रालय ने एक नया क्लॉज लाकर थल सेना, वायु सेना और नौसेना के नियमों में भी संशोधन किया था, जो सीडीएस को अधिकतम 65 वर्ष तक की सेवा करने की अनुमति देता है। सीडीएस तीनों सेनाओं का मार्ग प्रशासित करेगा, लेकिन उनकी कमान उस सेवा के प्रमुख के पास होगी, जो प्रमुख के पद पर तैनात है।
स्रोत: The Economic times

एचडीएफसी ने अपने बीमा उत्पादों का विस्तार करने के लिए पेटीएम के साथ की साझेदारी

about - Part 2910_5.1
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सेवाओं का विस्तार करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य पेटीएम के ग्राहकों को एचडीएफसी लाइफ से बीमा उत्पाद खरीदने में सक्षम बनाना है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस अपने सेवा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई साझेदारी बनाने और बनाए रखने के अवसरों की लगातार तलाश कर रहा है। साझेदारी से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का लक्ष्य भारत में बीमा क्षेत्र में पैठ बनाना और ग्राहकों के लिए खरीद से लेकर दावा प्रक्रिया तक के अनुभव को आसान बनाना है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने संन्यास की घोषणा

about - Part 2910_7.1
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 11 साल के अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट, 20 वनडे और 2 ट्वेंटी 20 मैचों में प्रदर्शन किया। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 221 विकेट हासिल लिए। उन्होंने 2008 में भारत के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
स्रोत: द हिंदू

कोहली और बुमराह को दशक की सर्वश्रेष्ट विजडन T20 टीम में किया गया शामिल

about - Part 2910_9.1
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस दशक की सर्वश्रेष्ट विजडन T20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को दशक की सर्वश्रेष्ट विजडन T20 अंतर्राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया।
दशक की सर्वश्रेष्ट विजडन T20 इंटरनेशनल टीम है:- एरोन फिंच (कप्तान), कॉलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड वासी, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।
स्रोत: द हिंदू

वित्त मंत्री ने ई-ऑक्शन मंच “eBkray” किया लॉन्च

about - Part 2910_11.1
वित्त मंत्री ने ई-ऑक्शन मंच “eBkray” लॉन्च किया। यह मंच बैंकों द्वारा कुर्क की गई परिसंपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी करने में सक्षम होगा। मंच सभी PSB की ई-नीलामी संपत्ति की जानकारी, संपत्ति को खोजने जैसी सुविधाए के लिंक प्रदान करेगा। इस मंच पर ई-नीलामी के लिए रखी गई संपत्तियों की जानकारी और समान संपत्तियों की तुलना के लिए वीडियो और तस्वीरों को भी अपलोड किया जाएगा।
भारतीय बैंकों में गिरवी रखी गई संपत्तियों की जानकारी (IBAPI) पोर्टल वित्तीय सेवा विभाग की नीति के तहत भारतीय बैंक संघ की एक पहल है, जिसे PSBs के साथ वित्त मंत्रालय को बैंकों द्वारा ऑनलाइन नीलाम की जाने वाली गिरवी रखी गई संपत्तियों का विवरण देने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

मास्टरकार्ड ने RiskRecon का किया अधिग्रहण

about - Part 2910_13.1
मास्टरकार्ड ने RiskRecon के अधिग्रहण समझौता पूरा होने की घोषणा की है। RiskRecon साइबर एनालिसिस और सिक्योरिटी पर केंद्रित डेटा एनालिटिक्स सॉल्यूशंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अग्रणी प्रदाताओं में से एक है और जो कंपनियों के सामने आने वाली साइबर जोखिमों को कम करने के लिए समाधान खोजती है। इस अधिग्रहण से वैश्विक स्तर पर भुगतान संबंधी सेवाएं प्रदान करने वाले मास्टरकार्ड की साइबर-सुरक्षा प्रणालियां सुरक्षित बनेंगी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RiskRecon के CEO एवं सह-संस्थापक : केली व्हाइट
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

SBI ने जनवरी से OTP- आधारित एटीएम नकद निकासी प्रक्रिया की लागू

about - Part 2910_15.1
भारतीय स्टेट बैंक जनवरी से वन टाइम पासवर्ड (OTP)आधारित एटीएम कैश निकासी सुविधा की शुरुआत करेगा। एटीएम से अनधिकृत लेनदेन की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। SBI सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के बीच 10,000 रुपये और उससे अधिक की प्रत्येक नकद निकासी के लिए वन-टाइम पासवर्ड की सुविधा करेगा। ओटीपी आधारित नकद निकासी 1 जनवरी 2020 से सभी एसबीआई एटीएम पर लागू होगी। जब एसबीआई कार्डधारक नकद निकासी की राशि दर्ज करेगा तभी मशीन द्वारा ग्राहक से स्क्रीन पर ओटीपी की मांग की जाएगी, और फिर ग्राहक को ये ओटीपी डालना होगा जो उसके बैंक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

यह सुविधा अन्य बैंकों के एटीएम पर लागू नहीं होगी क्योंकि यह सुविधा राष्ट्रीय वित्तीय स्विच (एनएफएस) द्वारा विकसित नहीं की गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

गृह मंत्री ने नई दिल्ली में CRPF के नए मुख्यालय का किया शिलान्यास

about - Part 2910_17.1
केंद्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी। 280 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले नए भवन में सभी आधुनिक और हरित सुविधाएं होंगी। इसमें बलों को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण मॉड्यूल के साथ 3.5 लाख प्रभावी संचालन और कमांड सिस्टम भी लगे होंगे जो CRPF की ओपरेशनल क्षमता को बढ़ाएगा।
इस अलावा गृह मंत्री ने आम नागरिक और वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करने वालो के लिए एक नया लोगो “गरुड़” को भी लॉन्च किया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महानिदेशक सीआरपीएफ: राजीव राय भटनागर
  • केंद्रीय गृह मंत्री: अमित शाह
स्रोत: डीडी न्यूज़

पेजावर मठ प्रमुख विश्‍वेष तीर्थ स्‍वामी का निधन

about - Part 2910_19.1
पेजावर मठ के प्रमुख विश्‍वेष तीर्थ स्‍वामी का उडुपी में निधन हो गया। उनका जन्म 27 अप्रैल, 1931 को दक्षिण कन्नड़ जिले के रामकुंज में हुआ था। 27 अप्रैल, 1931 को जन्मे विश्वेश तीर्थ महज आठ वर्ष की आयु में संन्यासी हो गए थे, जो पेजावर मठ की ‘गुरु परम्परा’ के अनुसार 33 वें स्वामी थे।
विश्‍वेष तीर्थ स्वामी, उडुपी में हिंदू दर्शन के द्वैतवाद के सिद्धांत पर आधारित पेजावर मठ के अष्ट मठों (आठ मट) के द्रष्टाओं के बीच एकमात्र द्रष्टा बनकर इतिहास रचा था।
स्रोत: द हिंदू

नई दिल्ली में BSF और BGB के 49 वें सीमा समन्वय सम्मेलन का हुआ आयोजन

about - Part 2910_21.1
भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच 49 वां सीमा समन्वय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल महानिदेशक विवेक कुमार जौहरी कर रहे थे और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख शादीनुल इस्लाम ने की। सम्मेलन, दोनों सेनाओं के बीच सीमा सुरक्षा और सीमा प्रबंधन में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने पर आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान, दोनों बलों ने सीमा पर मवेशियों की तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के खतरे को रोकने और सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव प्रयास करने पर सहमत सहमति जताई।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me