भारत क्यूबा में सोलर पार्कों के निर्माण के लिए देगा 75 मिलियन लाइन ऑफ़ क्रेडिट

about – Page 2912_3.1
भारत ने क्यूबा को दिए जाने वाले 75 मिलियन अमरीकी डालर (500 करोड़ रुपये से अधिक) की लाइन ऑफ़ क्रेडिट (एलओसी) को बड़ा दिया है। क्यूबा में सोलर पार्कों की स्थापना के लिए लाइन ऑफ़ क्रेडिट प्रदान की जा रही है। लाइन ऑफ क्रेडिट समझौता एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया (एक्जिम बैंक) और बैंको एक्सटीरियर डी क्यूबा के बीच क्यूबा में 75 मेगावाट के फोटोवोल्टिक सोलर पार्कों की स्थापना के लिए किया गया है। बैंको एक्सटीरियर डी क्यूबा सरकार की एक नामित एजेंसी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्यूबा की राजधानी: हवाना; राष्ट्रपति: मिगेल डियास-कानेल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

SBI Clerk 2020
SSC CHSL 2020
Sarkari Jobs 2020
Government Jobs 2020
Current Affairs 2020

CSC ने फ़ास्टटैग बिक्री के लिए पेटीएम के साथ मिलाया हाथ

about – Page 2912_5.1
कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने फ़ास्टटैग की बिक्री के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 3.6 लाख सीएससी के अंतिम मील नेटवर्क के माध्यम से पीपीबीएल फास्टैग की बिक्री की सुविधा प्रदान करेगा, जो सरकार के देश भर के सभी टोल प्लाजा पर कैशलेस और सुगम आवागमन के प्रयासों को मजबूती देगा।
फ़ास्टटैग, रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) पर आधारित तकनीक हैं, जिसे सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल गेट्स पर अनिवार्य कर दिया गया है। फ़ास्टटैग के तहत प्रीपेड या इससे जोड़े गए खाते से टोल भुगतान सीधे किया जा सकता हैं, जो कतारों में प्रतीक्षा करने, समय और ईंधन की बचत करने में सहायक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कॉमन सर्विस सेंटर्स CEO: दिनेश त्यागी
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष: विजय शकर शर्मा
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के CEO और MD : सतीश कुमार गुप्ता
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

खगोलविदों ने सबसे दूर के आकाशगंगा समूह EGS77 की कि खोज

about – Page 2912_7.1
नासा द्वारा वित्त पोषित खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने “EGS77” नामक एक सबसे दूर की आकाशगंगा समूह की खोज की है। EGS77, आकाशगंगाओं की तिकड़ी की खोज ऐसे समय की है जब ब्रह्मांड केवल 680 मिलियन वर्ष पुराना, या 13.8 बिलियन वर्ष की वर्तमान आयु के 5% से कम था। EGS77 आकाशगंगाओं का सबसे दूर समूह है जिसे पहली बार देखा गया है। EGS77 को कॉस्मिक डीप और वाइड नैरोबैंड (कॉस्मिक DAWN) सर्वेक्षण के हिस्से के तहत खोजा गया। इस खगोलविदों की टीम का नेतृत्व भारतीय मूल के गोवा में जन्मे वैज्ञानिक विट्ठल तिलवी ने किया ।
विट्ठल तिलवी वर्तमान में एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएस में स्कूल ऑफ अर्थ एंड स्पेस एक्सप्लोरेशन में शोधकर्ता हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • स्थापित: 29,1958 जुलाई
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

अडानी पोर्ट्स, कृष्णापटनम पोर्ट की 75% हिस्सेदारी का करेगा अधिग्रहण

about – Page 2912_9.1
भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने 13,572 करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाली कृष्णापटनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड (KPCL) में 75% हिस्सेदारी अधिग्रहण करने की सहमति व्यक्त की है। कृष्णापटनम पोर्ट आंध्रप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक मल्टी-कार्गो सुविधा केंद्र है। जिसने 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वर्ष में 54 मिलियन टन माल की ढुलाई की। इस सौदे से उसे 2025 तक 40 करोड़ मीट्रिक टन की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी।
 उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • APSEZ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: गौतम अडानी
  • APSEZ के निदेशक: करण अडानी
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

कोलकाता पुलिस ने ‘सुकन्या’ परियोजना के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

about – Page 2912_11.1
कोलकाता पुलिस ने ‘सुकन्या’ परियोजना का तीसरा संस्करण शुरू किया है। परियोजना का उद्देश्य शहर के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना है। ‘सुकन्या’ का तीसरा बैच कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में स्थित 100 शहर-आधारित स्कूलों और कॉलेजों में शुरू किया गया। सुकन्या परियोजना शहर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कोलकाता पुलिस के कम्युनिटी पुलिसिंग विंग की एक पहल है। यह पहल राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

बैंगलूरू में महिला विज्ञान कांग्रेस का हुआ उद्घाटन

about – Page 2912_13.1
बैंगलूरू में चल रही भारतीय विज्ञान कांग्रेस में महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर DRDO के एरोनॉटिकल सिस्‍टम की महानिदेशक और मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया के नाम प्रख्यात डॉ. टेसी थॉमस को मुख्य अतिथि थी।
महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को उनकी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा करने के लिए एक ही मंच प्रदान करना है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के लिए एक विज़न डॉक्यूमेंट या रोड मैप भी तैयार करेगा और नीतियों को बढ़ाने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की पूरी क्षमता का उपयोग करने की सिफारिश करेगा। इस सत्र में, महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरल समाधानों को पहचानने और खोजने के लिए युवा महिलाओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए विचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी एन चतुर्वेदी का निधन

about – Page 2912_15.1
कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी एन चतुर्वेदी का निधन। उन्होंने 2002 से 2007 तक कर्नाटक के 14 वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। वे 1984 से 1989 तक भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के पद पर भी रहे। उन्हें 1991 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इरफान पठान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की कि घोषणा

about – Page 2912_17.1


भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। वे आखिरी बार अक्टूबर 2012 में भारत के लिए खेले थे। उन्होंने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 अंतर्राष्ट्रीय T20 खेले हैं। वह 2007 में विश्व T20 की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने साल 2003 में 19 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
स्रोत: डीडी न्यूज़

सौरभ चौधरी ने 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

about – Page 2912_19.1
भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने भोपाल, मध्य प्रदेश में 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्वर्ण पदक जीता है। दूसरे स्थान पर हरियाणा के सरबजोत सिंह रहे, जबकि विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अभिषेक वर्मा ने उच्च गुणवत्ता (high-quality) फाइनल में कांस्य पदक जीता। अभिषेक और सरबजोत ने मिलकर हरियाणा के लिए टीम गोल्ड जीता। सरबजोत ने जूनियर मेंस गोल्ड भी जीता।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
स्रोत: आकाशवाणी पर समाचार

WHO ने साल 2020 को “इयर ऑफ़ नर्स एंड मिडवाइफ” किया घोषित

about – Page 2912_21.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200 वीं जयंती को चिन्हित करने के लिए वर्ष 2020 को “इयर ऑफ़ नर्स एंड मिडवाइफ” के रूप में चिन्हित किया हैं। इस साल WHO ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज  लक्ष्य हासिल करने के लिए नर्सिंग और मिडवाइफरी पर ध्यान केंद्रित किया है।

WHO 2020 में शुरू किए जाने वाले “वर्ल्ड नर्सिंग रिपोर्ट” की प्रगति की अगुवाई कर रहा  है। ये रिपोर्ट इस तरह की पहले रिपोर्ट है। इस वर्ष को मिडवाईफरी के लिए समर्पित किए जाने के साथ- साथ डब्ल्यूएचओ द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स मिडवाइफरी अभियान का एक भागीदार भी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जेनेवा, स्विटज़रलैंड, महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम
स्रोत: डब्ल्यूएचओ

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF