विश्व ब्रेल दिवस: 4 जनवरी

about – Page 2914_3.1
प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व ब्रेल दिवस 2019 के बाद से दृष्टि बाधित और दृष्टि-विहीन लोगों के लिए मानवाधिकार हासिल करने में संचार के साधन के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
यह दिवस दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुई ब्रेल की जयंती को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। लुई ब्रेल का जन्म उत्तरी फ्रांस के कूपवरे (Coupvray) शहर में चार जनवरी 1809 को हुआ था।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

विश्व पुस्तक मेले का 28वां संस्करण महात्मा गांधी की रचनाओं पर होगा केन्द्रित

about – Page 2914_5.1
नई दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले का 28 वां संस्करण इस बात पर केन्द्रित होगा कि महात्मा गांधी के लेखन ने लेखकों की पीढ़ियों को किस तरह प्रभावित किया। ITPO के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया जाएगा। विश्व पुस्तक मेले 2020 का विषय ‘Gandhi: The Writers’ Writer’ है।
गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पवेलियन की थीम साबरमती आश्रम से प्रभावित होगी जिसमें हाथ से बनी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। गांधी द्वारा विभिन्न भाषाओं में 500 पुस्तकों की एक विशेष प्रदर्शनी के अलावा, 30 परिचर्चाएं, पुस्तक विमोचन और प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी और इसमें थीम से संबंधित प्रदर्शनों की मेजबानी भी करेगा।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

आंध्र प्रदेश सरकार ने दिशा लागू करने के लिए दो विशेष अधिकारियों की नियुक्ति

about – Page 2914_7.1
आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी डॉ. कृतिका शुक्ला और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी एम. दीपिका को आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम 2019 लागू करने के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया हैं।
यह अधिनियम राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों के मामलों में तेजी से सुनवाई और ट्रायल पूरा कर सजा देने के लिए लागू किया गया है। सरकार POCSO अधिनियम के तहत त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी 13 जिलों में विशेष अदालतें स्थापित करेगी, जिसमे महिलाओं व बच्चियों से जुड़े अपराध, रेप के मामले, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और एसिड अटैक से जुड़े जैसे मामलों की तेजी से सुनवाई होगी ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगनमोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन
स्रोत: द हिंदू

बगदाद में हुए अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हुई मौत

about – Page 2914_9.1
बगदाद में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के चीफ कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मृत्यु हो गई हैं। सुलेमानी, जिन्होंने ईरान की स्पेशल कुद्स फोर्स, एलीट रेव्योलेश्नरी गार्ड्स का नेतृत्व किया था और जो ईरान एवं मध्य पूर्व की राजनीति के प्रमुखों में से थे। उनकी मृत्यु ने ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही चल रहे तनाव को बढ़ा दिया और ईरानी बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए कारण दे दिया हैं। सुलेमानी की मौत की खबर आते ही तेल की कीमतों में 4% से अधिक बढ़ोतरी की गई हैं और जिससे कच्चे-तेल से समृद्ध क्षेत्र में संघर्ष की आशंका बढ़ गई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत सरकार ने DAY-NULM के तहत फ्लिपकार्ट के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2914_11.1
भारत सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दीनदयाल अंत्योदय योजनाराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत, देश भर में 44 लाख महिलाओं से जुड़े स्व-सहायता समूह, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्लिपकार्ट की स्थापना: अक्टूबर 2007;  मुख्यालय: बेंगलुरु
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित एवं प्रख्यात नाटककार रत्न ओझा का निधन

about – Page 2914_13.1
असम के प्रख्यात नाटककार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्न ओझा का निधन। उन्होंने अपने गुरु फनी सरमा की मृत्यु के बाद राज्य में समाप्त हो रही थियेटर परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए 1971 में अपने नाटक ‘कोकाइडो’ से असम में नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की थी। रंगमंच के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2005 में प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: न्यूज18

केरल CAA के विरोध में प्रस्ताव पास करने वाला बना देश का पहला राज्य

about – Page 2914_15.1
केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।इस प्रस्ताव को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा सदन में पेश किया गया और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने भी इसका समर्थन किया। पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के आलावा कई अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में सीएए लागू नहीं करने की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
स्रोत: एनडीटीवी

UPSRTC ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा की शुरू

about – Page 2914_17.1
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया है। निर्भय योजना के विस्तार के रूप में हेल्पलाइन के लिए यूनिक संख्या “81142-77777” को जारी किया गया है। इस सेवा में महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत कर सकती हैं और सुझाव भी दे सकती हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द लाइवमिंट

पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से किया गया सम्मानित

about – Page 2914_19.1
पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्यसभा सांसद और पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सीपी ठाकुर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी द्वारा पटना में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। पीयूष जायसवाल को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस के अवसर पर वैश्विक शांति उत्कृष्टता मानवतावादी पुरस्कार 2019 (Global Peace Excellence Humanitarian Award 2019) के मानवीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
यह पुरस्कार सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण और कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए पीयूष जायसवाल के योगदान को चिन्हित और सम्मानित करने के लिए दिया गया ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के राज्यपाल: फागु चौहान, मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

रेलवे ने RPF का नाम बदलकर किया भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा

about – Page 2914_21.1
रेलवे ने अपने सुरक्षा बल RPF (रेलवे सुरक्षा बल) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। साथ ही मंत्रालय ने आरपीएफ (RPF) को संगठित समूह ए की हैसियत भी प्रदान की है । रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रेलवे  सुरक्षा बल है, जिसका गठन संसद द्वारा “रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण और सुरक्षा” के लिए किया गया था। ये बल रेल मंत्रालय के आधीन है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF