- पलाऊ के राष्ट्रपति: टॉमी रेमेंगेसाउ; राजधानी: गेरुल्मुड ; मुद्रा: यूएस डॉलर
उमारो सिस्कोको एंबालो ने जीता गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रपति चुनाव
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- गिनी-बिसाऊ की राजधानी: बिसाऊ; मुद्रा: इको
दृष्टिहीनों के लिए नोट की पहचान के लिए “MANI” ऐप की गई लॉन्च
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
नीति आयोग ने ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स’ और ‘डैशबोर्ड 2019’ किया लॉन्च
-
आकांक्षी : 0-49.
- परफॉर्मर : 50-64.
- फ्रंट रनर : 65-99.
- अचीवर : 100.
- नीती अयोग ने भारत को 60 अंकों का समग्र स्कोर दिया है, जिसमें सर्वाधिक प्रगति स्वच्छ जल एवं साफ-सफाई (88) ; शांति, न्याय और सशक्त संस्थान (72); और किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा (70) में हुई हैं।
- केरल ने 70 के स्कोर के साथ संयोजित एसडीजी इंडेक्स में प्रथम रैंक प्राप्त किया है, इसके बाद 69 के स्कोर के साथ हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
- बिहार नीती अयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स में सबसे नीचे है।
- वर्ष 2018 से सर्वाधिक सुधार में उत्तर प्रदेश हैं जो 29वें पायदान से ऊपर चढ़कर 23वें पायदान पर पहुंच गया है, ओडिशा 23वें से 15वें और सिक्किम 15वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंचा गया हैं।
- ‘आकांक्षी’ श्रेणी (0-49 की रेंज में स्कोर) के तीनों राज्य: उत्तर प्रदेश, बिहार एवं असम अब ‘परफॉर्मर’ श्रेणी (50-64 की रेंज में स्कोर) में चले गए हैं।
- इसी तरह पांच राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और सिक्किम ‘परफॉर्मर’ श्रेणी से आगे बढ़कर ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में चले गए हैं
- सर्वाधिक प्रगति लक्ष्य 6 – स्वच्छ जल एवं साफ-सफाई, लक्ष्य 9 – उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना और लक्ष्य 7 – किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा की प्राप्ति की दिशा में हुई है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नीति आयोग के सीईओ: अमिताभ कांत
BSNL और MTNL के पुनरुत्थान में तेजी लाने के लिए मंत्री समूह का हुआ गठन
एक जनवरी से RuPay और UPI के इस्तेमाल पर नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण
सर्बानंद सोनोवाल ने खेलो इंडिया युवा खेलों की मशाल रैली की कि शुरुआत
- असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
- राज्यपाल: जगदीश मुखी
एस एस देसवाल को सौपा गया CRPF प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- CRPF भारत के अलावा दुनिया का भी सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसके लगभग 3.25 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।
- इसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (CRP) के रूप में की थी, और फिर 1949 में स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर CRPF कर दिया गया था।
FSI ने “भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019” की जारी
रिपोर्ट को भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रकाशित किया जाता है। FSI की स्थापना देश के वन और वृक्ष संसाधनों का आकलन करने के लिए की गई है, जिसमें दो साल के अंतराल पर आईएसएफआर रिपोर्ट प्रकाशित करता है। यह भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट का 16 वां संस्करण है। 2017 के आकलन की तुलना में देश के हरित क्षेत्र में 5,188 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है जिसमें वन क्षेत्र और वन से इतर वृक्षों से आच्छादित हरित क्षेत्र भी शामिल है।।
- देश का कुल वन और वृक्षावरण 80.73 मिलियन हेक्टेयर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 24.56 प्रतिशत है।
- पिछले 4 वर्षों में वन और वृक्षावरण में 130 मिलियन हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
- क्षेत्र की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है।
- कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के संदर्भ में, शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (85.41%), अरुणाचल प्रदेश (79.63%), मेघालय (76.33%), मणिपुर (75.46%) और नागालैंड (75.31%) हैं।
- आईएसएफआर 2017 की तुलना में, वन कवर में वृद्धि 3,976 वर्ग किमी की देखी गई है और जो वृक्षावरण में 2-212 वर्ग किमी है।
- वन आवरण में वृद्धि करने वाले शीर्ष तीन राज्य कर्नाटक (1,025 वर्ग किमी) हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश (990 वर्ग किमी) और केरल (823 वर्ग किलोमीटर) हैं।
- ISFR 2019 रिपोर्ट में मैंग्रोव कवर को अलग से दिखाया गया है और देश में कुल मैंग्रोव कवर 4,975 वर्ग किमी है, जिसमें 2017 की तुलना में 54 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। मैंग्रोव वृद्धि को दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य गुजरात (37 वर्ग किमी) महाराष्ट्र (16 वर्ग किमी) और ओडिशा (8 वर्ग किमी) हैं।
- देश के बाँस वहन क्षेत्र में 0.32 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाते हुए 16 मिलियन हेक्टेयर अनुमानित की गई है।
- देश में कुल उत्सर्जित कार्बन 7,124.6 मिलियन टन अनुमानित है और देश के उत्सर्जित कार्बन में 2017 के पिछले आकलन के मुकाबले 42.6 करोड़ टन की वृद्धि हुई।
- देश के रिकॉर्डेड फॉरेस्ट एरिया (RFA) / ग्रीन वॉश (GW) के भीतर 3.8% क्षेत्र में 62,466 आर्द्र भूमि (वेटलैंड्स) हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
IOA 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का निर्णय लिया वापस
- राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष: डेम लुईस मार्टिन
- भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख: नरिंदर बत्रा













