WHO ने साल 2020 को “इयर ऑफ़ नर्स एंड मिडवाइफ” किया घोषित

about – Page 2913_3.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200 वीं जयंती को चिन्हित करने के लिए वर्ष 2020 को “इयर ऑफ़ नर्स एंड मिडवाइफ” के रूप में चिन्हित किया हैं। इस साल WHO ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज  लक्ष्य हासिल करने के लिए नर्सिंग और मिडवाइफरी पर ध्यान केंद्रित किया है।

WHO 2020 में शुरू किए जाने वाले “वर्ल्ड नर्सिंग रिपोर्ट” की प्रगति की अगुवाई कर रहा  है। ये रिपोर्ट इस तरह की पहले रिपोर्ट है। इस वर्ष को मिडवाईफरी के लिए समर्पित किए जाने के साथ- साथ डब्ल्यूएचओ द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स मिडवाइफरी अभियान का एक भागीदार भी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जेनेवा, स्विटज़रलैंड, महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम
स्रोत: डब्ल्यूएचओ

विदेश मंत्रालय न्यू इमर्जिंग एंड स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी (NEST) प्रभाग की करेगा स्थापना

about – Page 2913_5.1
विदेश मंत्रालय ने न्यू इमर्जिंग एंड स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी (NEST) प्रभाग की स्थापना करने की घोषणा की हैं। यह प्रभाग देश में राज्यों के साथ-साथ विदेशों के साथ भी निवेश समन्वय बढ़ाने का काम करेगा।
NEST नई और उभरती तकनीको से संबंधित मुद्दों पर मंत्रालय के अंतर्गत नोडल प्रभाग के रूप में कार्य करेगा। यह 5 जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में विदेशी भागीदारों के साथ सहयोग करने में मदद करेगा। साथ ही प्रभाग उन मामलों के लिए भी उत्तरदायी होगा जिनमें संयुक्त राष्ट्र, जी 20 जैसे बहुपक्षीय चर्चा मंच शामिल है। इससे भारत के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी क्योंकि ऐसे मंच ऐसी तकनीको तक पहुंच के नियमों को नियंत्रित करते हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

KVIC ने गुजरात में शुरू किया अपना पहला सिल्‍क प्रोसेसिंग प्‍लांट

about – Page 2913_7.1
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में अपने पहले “पटोला साड़ी” सिल्‍क प्रोसेसिंग प्‍लांट का उद्घाटन किया। KVIC का प्‍लांट शुरू करने का उद्देश्य पटोला साड़ी निर्माताओं को सिल्‍क उपलब्ध कराना है ताकि इसके उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
गुजरात की ट्रेडमार्क साड़ी ‘पटोला’ अत्‍यंत महंगी मानी जाती है और जिसे केवल शाही एवं धनाढ्य परिवारों की महिलाएं द्वारा पहना जाता था। पटोला सिल्‍क की खोज सालवी जाति (अनुसूचित) द्वारा महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में की गई थी। जिसके बाद वो 12 वीं शताब्दी में गुजरात आ गए थे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

नई दिल्ली में चौथी अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप 2019 का हुआ उद्घाटन

about – Page 2913_9.1
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में चौथी अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप 2019 का उद्घाटन किया। इस वर्ष CRPF द्वारा आयोजित की जा रही चौथी अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप में देश भर से करीब 1207 खिलाड़ियों के अलावा 34 टीम भाग ले रही है, जिसमें कुल 15 ट्रॉफी और 214 पदक शामिल हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट का एक पदक भी शामिल है।
इससे पहले, इसे 2016 में सशत्र सीमा बाल (एसएसबी), 2017 में पश्चिम बंगाल पुलिस और 2018 में ओडिशा पुलिस द्वारा आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: नित्यानंद राय
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

भारत की मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी की फतह

about – Page 2913_11.1
पांच साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुचने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनने की उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पर्वतारोही मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी विन्सन मासिफ (4,987 वर्ग मीटर) पर फतह करके एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं ।
इसके साथ ही 18 वर्षीय पूर्णा छह महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह करने वाली दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला बन गई है। वह इससे पहले माउंट एवरेस्ट (एशिया, 2014), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका, 2016), माउंट एल्ब्रस (यूरोप, 2017), माउंट एकांकागुआ (दक्षिण अमेरिका, 2019), माउंट कार्टस्नेज़ (ओशिनिया क्षेत्र, 2019), और अब माउंट विंसन मासिफ (अंटार्कटिका, 2019) पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं ।
स्रोत: द हिंदू

अभिनव कुमार के BSF IG के रूप में कार्यकाल विस्तार को मिली मंजूरी

about – Page 2913_13.1
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने IPS कार्यकाल नीति में छूट के अंतर्गत 27 जून, 2021 तक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक IPS अभिनव कुमार के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीएसएफ का गठन: 1 दिसंबर 1965; डीजी बीएसएफ: वी के जौहरी
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ईरान ने इस्‍माइल क़ानी को नया कमांडर किया नियुक्‍त

about – Page 2913_15.1
ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍लाह अली खामेनी ने क़ासिम सुलेमानी के पद पर रिवोल्‍यूशनरी गार्ड के विदेशी अभियानों के उप-प्रमुख इस्‍माइल क़ानी को नया कमांडर नियुक्‍त किया है। इससे पहले सुलेमानी की बगदाद में हुए अमेरिका हवाई हमले में मृत्यु हो गई थी। क़ानी 1980-88 के दौरान ईरान-इराक युद्ध में गार्ड्स के सबसे शीर्ष कमांडरों में से एक हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी.
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मानव ठक्‍कर ने ITTF की जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर किया कब्ज़ा

about – Page 2913_17.1
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने अंडर -21 पुरुष सिंगल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया हैं। इसके साथ ही हरमीत देसाई, जी सथियान और सौम्य घोष के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले ठक्कर चौथे भारतीय बन गए।
मानव ठक्कर ने यह उपलब्धि पिछले साल दिसंबर में कनाडा के मारखम में ITTF चैलेंज प्लस बेने मैक्स-वर्गो नार्थ अमरीकन ओपन में अंडर-21 पुरूष सिंगल्‍स खिताब जीतने के बाद हासिल की। मानव ठक्कर फरवरी 2018 में अंडर-18 वर्ग में भी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं। वह उस भारतीय पुरूष टीम का हिस्सा थे, जिसने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ITTF के अध्यक्ष: थॉमस वीकार्ट; ITTF का मुख्यालय: लुसानै, स्विट्जरलैंड
  • ITTF की स्थापना: 1926
  • स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    महाराष्ट्र सरकार ने ‘साइबर सेफ वुमन’ पहल की कि शुरूआत

    about – Page 2913_19.1
    महाराष्ट्र सरकार ने ‘साइबर सेफ वुमन’ पहल की शुरूआत की है जिसके अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह पहल महिलाओं को असामाजिक तत्वों और बच्चों को शिकार बनाने वालो द्वारा किस तरह विभिन्न अपराधों में साइबर का इस्तेमाल किया जाता हैं पर शिक्षित करने में  सहायता करेगी।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • महाराष्ट्र सीएम: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी;
    • राजधानी: मुंबई
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    गुजरात के मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

    about – Page 2913_21.1
    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। अहमदाबाद में वैष्णोदेवी सर्कल के पास सरदारधाम परिसर में 70 हजार किलोग्राम वजन वाली 50 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया है। सरदार पटेल की इस प्रतिमा का डिजाइन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिजाइन करने वाले पद्म भूषण से सम्मानित मूर्तिकार राम वी सुतार ने किया है।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी ; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF