पूर्व CRPF महानिदेशक को J&K के उपराज्यपाल का सलाहकार किया गया नियुक्त

about – Page 2911_3.1
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके साथ अब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के तीन सलाहकार होंगे। अन्य दो सलाहकारो में: केके शर्मा और फारूक खान हैं जिन्हें 14 नवंबर, 2019 को नियुक्त किया गया था।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल : गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

राजनाथ सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का किया उद्घाटन

about – Page 2911_5.1
रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय व्‍यापारी संघ द्वारा किया गया है और इस सम्मलेन में व्यापारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों सहित “खुदरा व्यापार पर ई-कॉमर्स कंपनियों के घातक प्रहार और उनकी एफडीआई नीति का उल्लंघन” पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य 5 ट्रिलियन डॉलर के अर्थव्यवस्था लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यापारिक समुदाय की भूमिका पर चर्चा करना होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण हुआ आरंभ

about – Page 2911_7.1
मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में ब्लॉक स्तर पर शुरू हो गया हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2017 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में 2 साल से कम उम्र के 90% बच्चों के टीकाकरण को कवर करना है।
कार्यक्रम के तहत राज्य के 5.5 लाख से अधिक बच्चों और लगभग 1.3 लाख गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए लगभग 66 हजार सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के दौरान खास जोर पहले टीकाकरण अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों टीकाकरण से बचने वाले परिवारों और दूरदराज के इलाकों के साथ ही वनवासी और शहरी कुपोषित बच्चों पर रहेगा। मिशन इन्द्रधनुष को मार्च 2020 तक चलाया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

तटस्थ सर्वनाम शब्द ‘they’ को चुना गया वर्ड ऑफ़ द डिकेड

about – Page 2911_9.1
तटस्थ सर्वनाम शब्द ‘they’ को अमेरिकी भाषा विशेषज्ञों द्वारा वर्ड ऑफ़ द डिकेड के लिए चुना गया है। ‘they’ शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी में ऐसे व्यक्तियों द्वारा खूब किया जाने लगा है जो खुद की पहचान न तो पुरुष के तौर पर करते हैं न महिला के तौर पर। वे पुरुष के लिए ‘he’ या महिला के लिए ‘she’ के पारंपरिक सर्वनाम की बजाए बहुवचन तटस्थ सर्वनाम से पहचाना जाना पसंद करते हैं।

“they” का चयन इस बात का संकेत है कि कैसे सर्वनाम लैंगिक पहचान की निजी अभिव्यक्ति हमारे साझा बातचीत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसकी घोषणा दिसंबर में अमेरिकी डिक्शनरी मरियम-वेबस्टर द्वारा “they” को वर्ड ऑफ़ द इयर के रूप में रखा गया है। अमेरिकन डायलेक्ट सोसाइटी द्वारा They को साल 2015 में ‘वर्ड ऑफ द इयर’ शब्द के तौर पर चुना गया था। जिन शब्दों के बीच मुकाबला था उनमें #BlackLivesMatter, #MeToo, climate, emoji, meme, the opioid crisis and woke जैसे शब्द भी शामिल थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

एम्स के प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा बने NMC के पहले अध्यक्ष

about – Page 2911_11.1
दिल्ली में एम्स के कान, नाक गला एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शर्मा की नियुक्ति को तीन साल या 70 साल की उम्र तक के लिए मंजूरी दी है।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के संचालन मंडल के महासचिव राकेश कुमार वत्स को इसी अवधि के लिए आयोग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

RevFin और PNB मेटलाइफ ने जीवन बीमा कवर देने के लिए मिलाया हाथ

about – Page 2911_13.1
भारत के प्रमुख डिजिटल ऋणदाता स्टार्टअप RevFin ने अपने ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान के लिए अपने ऋणों के साथ जीवन बीमा कवर देने के लिए PNB मेटलाइफ इंडिया इन्सुरेंस कंपनी के साथ करार किया है। इस बीमा में 3 वर्ष की अवधि के लिए 3 लाख तक के ऋण को कवर किया जाना शामिल हैं।
इस करार से पीएनबी मेटलाइफ द्वारा ऋण लेने वालो की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद ऋण चुकाने के लिए ऋण लेने वालों से परिवारों को सुरक्षा मिलेगी और देश में असिंचित क्षेत्रों तक पहुंचने और देश में अधिक वित्तीय समावेशन के संचालन में मदद मिलेगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पीएनबी मेटलाइफ इंडिया की स्थापना: 2001
  • पीएनबी मेटलाइफ इंडिया मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • पीएनबी मेटलाइफ इंडिया के एमडी और सीईओ: आशीष कुमार श्रीवास्तव
स्रोत: द हिंदू

यूएन ने मलाला यूसुफजई को दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी किया घोषित

about – Page 2911_15.1
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को “दशक की सबसे लोकप्रिय किशोरी” (“Most Famous Teenager of The Decade”) घोषित किया है। ये खुलासा यूएन की ‘दशक समीक्षा’ रिपोर्ट में किया गया। मलाला किशोर अवस्था से ही बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं। इसी दिशा में उनके प्रयासों को सराहने के लिए उन्हें 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके साथ वे इस पुरस्कार को पाने वाली सबसे युवा प्राप्तकर्ता भी बन गई थी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

भारतीय मूल की सुचेता सतीश ने 100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड किया अपने नाम

about – Page 2911_17.1
दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 13 वर्षीय किशोरी सुचेता सतीश ने 100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड जीता। उन्हें एक संगीत कार्यक्रम और बच्चो के लंबे समय तक चले लाइव सिंगिंग कार्यक्रम के दौरान अधिकांश भाषाओं में गायन के लिए सम्मानित किया गया ।
ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड नृत्य, संगीत, कला, लेखन, अभिनय, मॉडलिंग, विज्ञान, खेल आदि में बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का मंच है। यह पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीत निर्माता ए.आर. रहमान द्वारा समर्थित है।
स्रोत: न्यूज18

आयुषी ढोलकिया ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल 2019 का खिताब

about – Page 2911_19.1
वडोदरा की आयुषी ढोलकिया ने मिस टीन इंटरनेशनल 2019 का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट इन नेशनल कॉस्ट्यूम अवार्ड और बेस्ट इन स्पीच अवार्ड का खिताब भी अपने नाम किया हैं। इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के लिए 22 देशों की लड़कियों ने भाग लिया था। पैराग्वे की येस्सेनिया ग्रेसिया फर्स्ट रनर अप रहीं और बोत्सवाना की एनिसिया गाओतुसी सेकंड रनर अप रहीं। मिस टीन इंटरनेशनल दुनिया का सबसे पुराना टीन पजेंट (टाइटल) है।
वियतनाम की थु फान ने मिस टीन एशिया का, पेरिस की मारिया लुइसा ने मिस टीन यूरोप, बोत्सवाना की एनिसिया गाओतुसी ने मिस टीन अफ्रीका और ब्राजील की एलेसेन्ड्रा सेंटोस ने मिस टीन अमेरिका का खिताब जीता।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

के श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को दिया जाएगा सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

about – Page 2911_21.1
कृष्णामाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कृष्णामाचारी श्रीकांत 2019 के प्रतिष्ठित सीके नायडू लाइफटाइम अवार्ड के प्राप्तकर्ता होंगे। भारत की पूर्व महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा वर्ष 2019 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की सह-प्राप्तकर्ता हैं। श्रीकांत और अंजुम को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF