सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉन्च किया चैंपियन पोर्टल

about - Part 2745_3.1
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय द्वारा “चैंपियन” नामक एक नए पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह प्रौद्योगिकी आधारित एक नियंत्रण कक्ष-सह-प्रबंधन सूचना प्रणाली है। CHAMPION का अर्थ Creation and Harmonious Application of Modern Processes for Increasing the Output and National Strength यानि आधुनिक तकनीक के सांमजस्यपूर्ण अनुप्रयोंगों के साथ छोट उद्योगों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने के मूल लक्ष्य के अनुरुप इस पोर्टल को चैंपियन्स का नाम दिया गया है। इस पोर्टल पर MSME मंत्रालय से जुडी समस्त जानकारियां एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

“चैंपियन” पोर्टल के बारे में:

“चैंपियन” पोर्टल को टेलीफोन, इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे आईसीटी टूल्स द्वारा सक्षम बनाया गया है, और जिसका उद्देश्य भारतीय MSMEs को राष्ट्रीय और  वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने ,गुणवत्ता हासिल करने और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने में मदद करना है। इसके अलावा इस पोर्टल उद्देश्य विभिन्न इकाइयों की शिकायतें को हल करना, उन्हें प्रोत्साहित, सहयोग और मदद करके उन्हें छोटी इकाइयों से बड़ा बनाना है। इस पोर्टल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ-साथ भारत सरकार की मुख्य केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS ) के साथ सीधे जोडा गया है। पोर्टल के एक हिस्से के रूप में, सूचना प्रणाली में कंट्रोल रूम का एक नेटवर्क हब एंड स्पोक मॉडल में बनाया गया है. जो नई दिल्ली में एमएसएमई सचिव के कार्यालय में स्थित है जबकि राज्यों के मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों को इससे जोडा गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के राज्य मंत्री (I/C): प्रताप चंद्र सारंगी.

INR-USD वायदा एवं विकल्प अनुबंधों को अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों पर किया गया लॉन्च

about - Part 2745_5.1
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों पर ‘भारतीय रुपया-अमेरिकी डालर वायदा एवं विकल्प अनुबंधों’ (INR-USD Futures and Options contracts) को लॉन्‍च किया गया है। गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में BSE के इंडिया INX और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के NSE-IFSC में INR-USD वायदा एवं विकल्प अनुबंधों को  लॉन्च किया गया हैं।
INR-USD अनुबंध GIFT-IFSC में एक्सचेंजों में लॉन्च किए गए हैं क्योंकि पिछले तकरीबन एक दशक में भारत से संबंधित वित्तीय सेवाओं की अच्‍छी-खासी बाजार हिस्सेदारी अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों के खाते में चली गई है। GIFT-IFSC में एक्सचेंजों से कारोबार या हिस्‍सेदारी को भारत में लाना देश के लिए आर्थिक गतिविधियों और रोजगारों में वृद्धि की दृष्टि से स्पष्ट तौर पर फायदेमंद है। यह ट्रेडिंग आईएफएससी के माध्यम से भारत में और भी अधिक वैश्विक भागीदारी लाएगी एवं भारत के आईएफएससी को विश्व स्तर पर जोड़ेगा क्योंकि यह गिफ्ट-आईएफएससी से सभी वैश्विक प्रतिभागियों के लिए समस्‍त समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में 22 घंटे उपलब्ध होगा।

CSIR-NAL ने नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर “स्वस्थ वायु” किया विकसित

about - Part 2745_7.1
बैंगलोर स्थित CSIR-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला द्वारा COVID-19 मरीजो के इलाज के लिए एक गैर इनवेसिव BiPAP वेंटिलेटर “स्वस्थ वायु” विकसित किया गया है। गैर इनवेसिव की अनूठी विशेषताएं वाला यह “स्वस्थ वायु” BiPAP वेंटिलेटर वायरस फैलने के खतरे को कम करने में मदद करेगा। इस वेंटिलेटर को बिना किसी विशेष नर्सिंग संचालन के साथ-साथ बहुत सरल, लागत प्रभावी, कॉम्पैक्ट और अधिकांश स्वदेशी उपकरणों के साथ कॉन्फ़िगर किया गया है।
BiPAP गैर इनवेसिव वेंटीलेटर स्वस्थ वायु के बारे में:

गैर इनवेसिव वेंटीलेटर “स्वस्थ वायु” माइक्रोकंट्रोलर-आधारित एक सटीक क्लोज्ड-लूप अनुकूली नियंत्रण प्रणाली है। इसमें एक बिल्ट-इन बायोकंपैटिबल “3 डी प्रिंटेड मैनिफोल्ड एंड कपलर” लगा है जो अत्यधिक कुशल पार्टिकुलेट एयर (HEPA) फिल्टर के साथ आता है। यह वेंटिलेटर, वार्ड, शिफ्ट किए गए अस्पताल, डिस्पेंसरी सहित घर में भी COVID-19 मरीजों के उपचार के लिए आदर्श है।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ओडिशा विश्वविद्यालय हेल्पलाइन सेवा “भरोसा”

about - Part 2745_9.1

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय हेल्पलाइन “भरोसा” का शुभारंभ किया है। यह हेल्पलाइन सेवा COVID-19 महामारी संकट के दौरान छात्र समुदाय को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से ओडिशा के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को संज्ञानात्मक भावनात्मक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है।
हेल्पलाइन सेवा “भरोसा” के अंतर्गत COVID-19 महामारी के मद्देनजर ओडिशा के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों की चिंताओं को संबोधित किया जाएगा। इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान, HRD मंत्री ने छात्र समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर के केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से भी ‘भरोसा’ पहल को अपनाने का आग्रह किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक, राज्यपाल: गणेशी लाल.

इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव का पदभार किया ग्रहण

about - Part 2745_11.1
इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला लिया है। उनकी नियुक्ति आनंद कुमार के स्थान पर की गई, जिन्हें संस्कृति मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
इंदु शेखर चतुर्वेदी 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो झारखंड कैडर से हैं। इससे पहले, वह झारखंड सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नवीन एवं नवीकरणीय राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार): राज कुमार सिंह.

पुणे के NIV ने विकसित की भारत की पहली एंटीबॉडी टेस्ट किट “एलिसा”

about - Part 2745_13.1
पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने भारत की पहले स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्ट किट “ELISA” को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है। यह एंटीबॉडी टेस्ट किट SARSCoV2 संक्रमण के संपर्क में आने वाली आबादी के अनुपात की निगरानी में मदद करने के अलावा COVID -19 का मुकाबला करने में भी मददगार साबित होगी। इसके अलावा ICMR ने एलिसा टेस्टिंग किट का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए  ZYDUS CADILA के साथ एक करार भी किया है।

ELISA के बारे में:

एलिसा, भारत में तैयार की गई पहली स्वदेशी एंटीबॉडी परीक्षण किट है जिसे हाल ही में COVID-19 का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया है। यह पहली एंटी-SARS-CoV-2 मानव lgG टेस्टिंग किट है जिसे COVID-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए विकसित किया गया है। इसमें एक रक्त परीक्षण किया जाता है जिससे रक्त में एंटीबॉडी का पता लगाता है जिससे यह पता लगाया जा सके कि कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमण से संक्रमित हुआ था अथवा नहीं। इसलिए, इस टेस्टिंग किट को “कोविड कवच एलिसा” नाम दिया गया है।

पूर्व लोकसभा सांसद राजा रंगप्पा नाइक का निधन

about - Part 2745_15.1
पूर्व लोकसभा सांसद और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता राजा रंगप्पा नाइक का निधन । वह 1996 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने संसद में कर्नाटक राज्य की रायचूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

DRDO ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सैनिटाइज करने के लिए विकसित की DRUVS कैबिनेट

about - Part 2745_17.1
हैदराबाद स्थित डीआरडीओ की प्रमुख लैब रिसर्च सेंटर ईमारत (RCI) ने अल्ट्रावायोलेट सेनेटाइज़र (DRUVS) नामक एक स्वचालित व संपर्करहित कैबिनेट विकसित किया है। इसे मोबाइल फोन, आईपॉड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चेक, चालान, पासबुक, पेपर, लिफाफे आदि को सेनेटाइज़ करने के लिए डिजाइन किया गया है।
DRUVS कैबिनेट का संपर्करहित संचालन किया जाएगा जो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सेंसर स्विच तथा दराज को खोलने और बंद करने की सुविधा-इसके संचालन को स्वचालित और संपर्क रहित बनाती है। यह कैबिनेट के अंदर रखी गई वस्तुओं को UVC का 360-डिग्री एक्सपोज़र प्रदान करता है। इसकी एक बार जब सैनिटेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यह सिस्टम स्लीप मोड में चला जाता है इसलिए ऑपरेटर को इस डिवाइस के पास इंतजार करने या खड़े होने की आवश्यकता नहीं होती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.

इजरायल ने रवींद्रनाथ टैगोर की 159 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तेल अवीव की सड़क का नाम बदलकर किया ‘टैगोर स्ट्रीट’

about - Part 2745_19.1
इजराइल ने 08 मई को 159 वीं जयंती पूरी करने वाले प्रसिद्ध भारतीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देने के लिए तेल अवीव की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया है। इज़राइल ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर इस सड़क को ‘टैगोर स्ट्रीट’ नाम दिया।
टैगोर, जिन्होंने अपनी कविताए, उपन्यास, कहानियां और नाटक बंगाली में लिखे थे और वे 1913 में साहित्य में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय कवि हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसराइल की राजधानी: यरूशलेम.
  • इज़राइल के प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू.
  • इजरायल की मुद्रा: इजरायल शेकेल.

    रॉक ‘एन’ रोल के जनक लिटिल रिचर्ड का निधन

    about - Part 2745_21.1
    Rock ‘n’ roll के जनक लिटिल रिचर्ड का निधन हो गया। उनका पूरा नाम रिचर्ड वेन पेनिमा को 1986 में  रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम के पहले समूह में शामिल किया गया था और साथ ही, उन्हें 1993 में रिकॉर्डिंग अकादमी से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था ।



    टुट्टी फ्रूटी लिटिल रिचर्ड का पहला रिकॉर्ड सोलो था जो नवंबर 1955 में रिलीज़ था। यह रिकॉर्ड एकदम से लोकप्रिय हुआ था, जो यूएस और यूके दोनों में बहुत हिट हुआ था, तथा जिसे आज भी अपने सबसे प्रतिष्ठित गीतों में से एक माना जाता है।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me