वर्ष 2020 के ड्यूश फ्रीडम ऑफ स्पीच अवार्ड्स का हुआ ऐलान

about - Part 2744_3.1
दुनिया भर में 14 देशों के 17 पत्रकारों को “मीडिया में मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता” दिखाने के लिए Deutsche Welle Freedom of Speech Award 2020 के लिए चुना गया है।

भारतीय पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन, 3 मई 2020 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जर्मन पब्लिक न्यूज़ आउटलेट डॉयचे वेले द्वारा प्रस्तुत किए गए वर्ष 2020 के फ्रीडम ऑफ़ स्पीच अवार्ड के 17 प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं। यह पुरस्कार दुनिया भर के उन पत्रकारों को प्रदान किया गया है, जिन्हें COVID-19 महामारी पर अपनी रिपोर्टिंग के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हो, यह उन्हें गिरफ्तार किया गया हो अथवा धमकी दी गई हो।

यहाँ विजेता की पूरी सूची दी जा रही है:

S.No.
विजेता
देश
1
Siddharth
Varadarajan
भारत
2
Ana Lalic
सर्बिया
3
BlazZgaga
स्लोवेनिया
4
SergejSazuk
बेलोरूस
5
Elena Milashina
रूस
6
Darvinson Rojas
वेनेजुएला
7
Mohammad Mosaed
ईरान
8
Beatific Gumbwanda
जिम्बाब्वे
9
David
MusisiKaryankolo
युगांडा
10
NurcanBaysal
तुर्की
11
İsmetCigit
तुर्की
12
Fares Sayegh
जॉर्डन
13
Sovann Rithy
कंबोडिया
14
Maria Victoria
Beltran
फिलीपींस
15
Chen Qiushi
चीन
16
Li Zehua
चीन
17
Fang Bin
चीन


Deutsche Welle Freedom of Speech Award के बारे में:

साल 2015 से जर्मन पब्लिक न्यूज़ आउटलेट डॉयचे वेले द्वारा फ्रीडम ऑफ स्पीच अवार्ड वार्षिक रूप ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने मीडिया में मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के लिए नई पहल प्रस्तुत की होती है।

जाने-माने टीवी कलाकार शफीक अंसारी का निधन

about - Part 2744_5.1
दिग्गज टीवी अभिनेता शफीक अंसारी का निधन। वह सबसे ज्यादा टीवी कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ में निभाए अपने किरदारों प्रसिद्ध थे। वह 2008 से सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के सदस्य थे। वे अभिनेता होने के अलावा, पटकथा लेखक और एक सहायक निर्देशक भी थे। वह अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की साल 2003 में आई फिल्म ‘बागबान’ के पटकथा लेखकों में से एक थे।


चीन ने जीता FIDE chess.com ऑनलाइन नेशंस कप

about - Part 2744_7.1
चीन की टीम द्वारा अमेरिका के खिलाफ खले गए पहले FIDE Chess.com ऑनलाइन नेशंस कप संस्करण में जीत दर्ज की है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ खेला गया फाइनल मुकाबला 2-2 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ। राउंड-रॉबिन स्टेज में अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने के कारण चीन को विजेता घोषित किया गया।

इस टूर्नामेंट में भारत 5 वें स्थान पर रहा। इस सुपरफाइनल में शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स से लैस छह अंतर्राष्ट्रीय टीमों के बीच हुए हाई लेवल मुकाबले के बाद इस छह दिनों तक चली ऑनलाइन प्रतिस्पर्धी शतरंज का समापन हुआ। ये 6 टीमें चीन, अमेरिका, यूरोप, रूस, भारत, शेष विश्व हैं।

पूर्व नेशनल टेबल टेनिस चैंपियन मनमीत सिंह का निधन

about - Part 2744_9.1
भारत के पूर्व राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन मनमीत सिंह वालिया का निधन। वे 1989 में हैदराबाद में हुए पुरुष सिंगल फाइनल में एस. श्रीराम को हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। उन्होंने 1980 में एशियाई चैंपियनशिप में पदार्पण करने के बाद कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

भारत में होने वाला फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2021 के लिए किया गया स्थगित

about - Part 2744_11.1
भारत में आयोजित होने वाले फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के चलते अगले साल यानि 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फीफा-कॉन्फेडरेशन के कोविड -19 वर्किंग ग्रुप ने अब अंडर -17 महिला विश्व कप को 17 फरवरी -7 मार्च, 2021 तक के बीच भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट में जापान और उत्तर कोरिया ने एशियाई टीमों के लिए उपलब्ध दो जगह के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि भारत ने मेजबान के रूप में मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइंग किया है।
इस टूर्नामेंट के लिए पहले से ही पांच स्थानों का चयन किया जा चुका है। ये 5 स्थान अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र के लिए गुवाहाटी को चुना गया जबकि समापन सत्र के लिए मुंबई का चयन किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज किया ऐलान, लॉकडाउन 4 में होंगे नए नियम

about - Part 2744_13.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में Land, Labour, Liquidity  और Laws पर बल देते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा बहुत ही जल्द साझा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है, वह भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत हिस्सा है”। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह पैकेज किसानों, मजदूरों, मछुआरों, प्रवासियों और देश के उद्योगों को राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ये 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान, स्थानीय उत्पादों पर जोर दिया और देशवासियों से “स्थानीय उत्पादों के महत्व बारे में बताते हुए इन्हें अपनाने का आग्रह” भी किया। इसके अलावा उन्होंने संबोधन में यह भी साफ किया कि लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों से सुझाव मिलने के बाद 18 मई, 2020 से पहले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई राह मुश्किल नहीं है आज भारत में चाह भी है और राह भी है। इस तरह की संकल्‍प शक्ति ही भारत को आत्‍मनिर्भर बना सकती है। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5-स्तंभों पर ध्‍यान देने की आवश्‍कता पर बल दिया। 


ये 5 स्तंभ हैं:-

  1. अर्थव्‍यवस्‍था: एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change नहीं बल्कि Quantum Jump लाए.
  2. बुनियादी ढांचा: जो आधुनिक भारत की पहचान बने.
  3. व्‍यवस्‍था: 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली तकनीक पर आधारित व्‍यवस्‍था.
  4. Democracy : दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है
  5. मांग: भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए में मांग और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम पूरे संबोधन को आप नीचे दिए गए विडियो में भी सुन सकते है 

अगस्त में प्रकाशित की जाएगी प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के जीवन पर लिखी गई पहली बायोपिक

about - Part 2744_15.1
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के जीवन पर लिखी गई पहली बायोपिक ‘Finding Freedom: Harry and Meghan and the Making of A Modern Royal Family’ को 11 अगस्त, 2020 को प्रकाशित किया जाएगा। इस बायोपिक को दो शाही पत्रकारों ओमी स्कॉबी और कैरोलिन डूरंड द्वारा लिखा गया है।

इस पुस्तक को जारी करने का उद्देश्य एक ऐसे दंपति के व्यक्तित्व को चित्रित करना है जो अपने मानवीय और धर्मार्थ कार्यों के माध्यम से दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित करते है, लेकिन उन्हें अक्सर गलत तरीके से दिखाया जाता है। इस पुस्तक में उस दंपति के जीवन के बारे में बताया गया है, जिन्होंने अप्रैल 2020 में अमेरिका में बसने के लिए शाही परिवार से नाता तोड़ लिया था। ये पुस्तक उनके रोमांस के अनसुलझे पहलुओं और बकिंघम पैलेस से उनके अलग होने के निर्णय के बारे में एक झलक है।

ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने किया “Pranavayu” कार्यक्रम का शुभारंभ

about - Part 2744_17.1
कर्नाटक की ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा “Pranavayu” नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम नगर निगम द्वारा बेंगलुरुवासियों के लिए श्वसन स्वास्थ्य की जांच कराने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है, क्योंकि जिले में अब तक 175 COVID-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, लोगों को क्वारंटाइन रहने और निगरानी गतिविधियों सहित ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने का आदेश दिया गया है, जिनके घातक कोरोना वायरस से संक्रमण होने की अधिक संभावना है।
इस कार्यक्रम की मदद से, बेंगलुरु में लोग किसी भी बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए सेल्फ टेस्ट करने में सक्षम होंगे जो वायरल संक्रमण के साथ होने पर स्थिति को बढ़ा सकती है। इसलिए, यह कार्यक्रम रक्त में ऑक्सीजन स्तर कमी वाले लोगों की सहायता करने का प्रयास है, ताकि संक्रमण के घातक होने से पहले खुद की जल्दी जांच कर सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येद्दुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.

बेंगलुरु हवाई अड्डा ने जीता भारत और मध्य एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे का खिताब

about - Part 2744_19.1
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने भारत और मध्य एशिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे होने के लिए इस साल का SKYTRAX पुरस्कार जीता है। इस एयरपोर्ट को ग्राहकों द्वारा वर्ष 2020 के वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स में पिछले चार साल में तीसरी बार भारत और मध्य एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रूप में वोट दिया गया था।
यह पुरस्कारों 6 महीने की सर्वेक्षण अवधि के दौरान इन हवाई अड्डे पर 100 से अधिक देशों के ग्राहकों द्वारा किए गए हवाई अड्डा सर्वेक्षण प्रश्नावली के बाद दिया जाता है। इस सर्वेक्षण में हवाई अड्डे की सेवा के दौरान ग्राहक अनुभव और प्रवेश द्वारा पर प्रस्थान के माध्यम से चेक-इन, आगमन, स्थानान्तरण, खरीदारी, सुरक्षा और आव्रजन के प्रमुख मानदंडो के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला.
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा.

पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने संन्यास का किया ऐलान

about - Part 2744_21.1
पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने भारतीय पैरालंपिक समिति (Paralympic Committee of India) में पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाए देने के लिए पैरालंपिक खेलों से संन्यास की घोषणा की है। नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार, एक सक्रिय एथलीट किसी भी फेडरेशन में आधिकारिक रूप से पद पर नहीं रह सकता है। वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने के साथ-साथ अपने शानदार करियर के दौरान कुल 58 राष्ट्रीय और 23 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पैरा-एथलीट भी हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय पैरालंपिक समिति की स्थापना: 1992.
  • भारतीय पैरालंपिक समिति के महासचिव: गुरशरण सिंह.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me