पैरालिंपियन दीपा मलिक और पहलवान योगेश्वर दत्त को AICS में किया गया शामिल

about | - Part 2746_3.1
पैरालिंपियन दीपा मलिक और पहलवान योगेश्वर दत्त को सरकार की अखिल भारतीय खेल परिषद (AICS) में शामिल किया गया हैं। यह युवा मामलों और खेल मंत्रालय की सलाहकार संस्था है जिसका गठन 2015 में खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया था।
इस परिषद् में कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिनमे पूर्व शूटर अंजलि भागवत, फुटबॉलर रेनेडी सिंह और पर्वतारोही बछेंद्री पाल शामिल हैं। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी परिषद में शामिल किया गया है। परिषद महिलाओं, दूरदराज के क्षेत्रों और आदिवासियों इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित मामले की नीतियों को तैयार करने एवं लागू करने की सलाहकार संस्था हैं ।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  •  अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष: वी के मल्होत्रा.

भारत ने चीन और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की थर्मल जाँच की शुरू

about | - Part 2746_5.1
भारत के सात हवाई अड्डे पर चीन और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। इन हवाई अड्डे में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोचीन शामिल हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में सभी लोजिस्टिक्स सपोर्ट को हांगकांग समेत चीन से भारत आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की शीघ्र व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
सभी स्वस्थ यात्री और क्रू मेंबर को यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई हैं। यदि किसी भी बीमार यात्री या क्रू मेंबर की पहचान वुहान कोरोनावायरस मामले से जुड़ी होगी, तो इस बारे में यात्री लोकेटर फॉर्म के जरिए  पब्लिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी.

यूपी सरकार ने किसानों के लिए शुरू की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

about | - Part 2746_7.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य में किसानों के उन परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी, जिनकी खेतों में काम करते समय दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती हैं या जो विकलांग हो जाते हैं। इसके अलावा यूपी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। 
इस योजना के तहत दूसरे के खेतों में काम करने वाले और फसल कटने के बाद फसल को साझा करने वाले बटाईदार को भी शामिल किया गया हैं। इस योजना में किसानों और उनके परिवार के 18-70 वर्ष की आयु के  सदस्यों को कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये के कोष से राज्य की प्रत्येक विधानसभा में एक पर्यटक स्थल विकसित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

पीएम मोदी प्रगति कार्यक्रम के 32वें संवाद की करेंगे अध्यक्षता

about | - Part 2746_9.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में प्रगति कार्यक्रम के 32वें संवाद की अध्यक्षता करेंगे। प्रगति ICT- आधारित, बहुआयामी प्रशासन और समय पर कार्यान्वयन के लिए बहुद्देशीय मंच है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंच की शुरुआत 25 मार्च 2015 में की थी ।
यह आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए एक समन्वित संवाद मंच है। इसके माध्यम से केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और परियोजनाओं की निगरानी और समीक्षा के साथ ही राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की भी समीक्षा की जाती है।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

about | - Part 2746_11.1

ब्राजील के राष्ट्रपति ज़ायर मेसियास बोल्‍सोनारो 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाली 71 वीं गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे। यह तीसरा मौका है जब भारत ने ब्राजील के नेता को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया है।  भारत सरकार द्वारा 1996 में समारोहों के लिए फर्नांडो हेनरिक कार्डसो को आमंत्रित किया गया था और 2004 में लुइज़ इनकियो लूला डा सिल्वा को गेस्ट ऑफ़ ऑनर के लिए चुना था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्राजील की राजधानी: ब्रासीलिया, मुद्रा: ब्राजीलियन रियल

मेघालय में मनाया जा रहा है 48 वां राज्य दिवस

about | - Part 2746_13.1
मेघालय में 21 जनवरी को राज्य दिवस की 48 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दिवस राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह तक मनाया जाएगा। संसद ने 1971 में पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 पारित किया था जिसके तहत मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
मेघालय को 21 जनवरी 1972 को विधानसभा के साथ राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस प्रकार मेघालय का गठन असम राज्य के दो जिलों: संयुक्त खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स, और गारो हिल्स पर नक्काशी द्वारा किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
  • मेघालय के राज्यपाल: रवींद्र नारायण रवि

संयुक्त राष्ट्र ने 2020 की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट की जारी

about | - Part 2746_15.1
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी वार्षिक फ्लैगशिप रिपोर्ट “संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट 2020” जारी की है। रिपोर्ट में 2030 के सतत विकास लक्ष्य की दृष्टि से विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाया गया है। रिपोर्ट आर्थिक और सामाजिक मामलों के संयुक्त राष्ट्र विभाग (UN DESA), व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) और पाँच संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय आयोग: अफ्रीका के लिए आर्थिक आयोग (UNECA), यूरोप के लिए आर्थिक आयोग (UNECE), लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के लिए आर्थिक आयोग (UNECLAC), एशिया और प्रशांत के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) और पश्चिमी एशिया के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCWA) संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO), संयुक्त राष्ट्र के कम विकसित देशों के लिए उच्च प्रतिनिधि का कार्यालय, लैंडलॉक्ड विकासशील देशों और छोटे द्वीप विकासशील राज्यों (UNOHRLLS), और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने भी रिपोर्ट में अपना योगदान दिया।
WESP रिपोर्ट 2020 के मुख्य निष्कर्ष:
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक वृद्धि 2019 में 10 वर्ष के सबसे निचले स्तर 2.3% पर पहुंच गई थी, और वर्ष 2020 में वैश्विक विकास दर 2.5% जबकि 2021 में 2.7% पर रहने का अनुमान हैं।
  • वैश्विक स्तर पर, प्रति व्यक्ति आय में स्थिरता या गिरावट के मुद्दे को वर्ष 2020 में प्रत्येक 5 देशों में 1 का सामना करना पड़ेगा।
  • उत्पाद निर्भर विकासशील देशों के लिए, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद की औसत वृद्धि 2010‐2014 में 2.9% प्रति वर्ष से गिरकर 2015–2019 में केवल 0.5% हो गई है।
  • इस रिपोर्ट में 2020 तक सबसे कम विकसित देशों में सकल घरेलू उत्पाद के विस्तार को 5.1% और 2021 में 5.4% का अनुमान लगाया है।
  • 2019 में सभी मौद्रिक नीति परिवर्तनों का 85% कसने के बजाय सहजता की ओर अग्रसर हुआ और इसलिए वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से वैश्विक मौद्रिक नीति में व्यापक बदलाव को चिह्नित किया गया।
  • 2010 से 2019 की अवधि के दौरान, ब्याज भुगतान पर खर्च किए गए सरकारी राजस्व का हिस्सा विकासशील देशों के 70% से अधिक हो गया है।
  • इसके अलावा, डब्ल्यूईएसपी रिपोर्ट 2020 के अनुसार, पूर्वी एशिया दुनिया का सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला क्षेत्र बना हुआ है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

Zomato ने Uber Eats का किया अधिग्रहण

about | - Part 2746_17.1
गुरुग्राम स्थित फूड डिलीवरी स्टार्टअप और रेस्तरां एग्रीगेटर “Zomato” ने भारत में Uber Eats के व्यापार के अधिग्रहण की घोषणा की है। Uber Eats भारत में Uber Technologies Inc का फूड डिलीवरी व्यवसाय की शाखा है। अधिग्रहण ऑल-स्टॉक सौदे के तहत किया गया। अधिग्रहण के बाद Uber Eats का Zomato में 9.99% का मालिकाना हक़ होगा। यह सौदा लगभग 300-350 मिलियन डॉलर का होने की उम्मीद है। 2017 में Uber Eats के शुरू होने के बाद इसके साथ भारत के लगभग 26,000 रेस्तरां फूड डिलीवरी व्यवसाय में जुड़े हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Zomato के सीईओ: दीपिंदर गोयल
  • Uber Technologies Inc के सीईओ: दारा खोसरोशाही

ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स 2020: सामाज को बेहतर बनाने वाले देशों की सूची हुई जारी

about | - Part 2746_19.1
विश्व आर्थिक मंच द्वारा ग्लोबल सोशल मोबिलिटी 2020 की पहली रिपोर्ट “ग्लोबल सोशल मोबिलिटी रिपोर्ट 2020: इक्वलिटी, अपोरचुनिटी एंड ए न्यू इकनोमिक इमप्रेटिव” जारी की गई है। इस रिपोर्ट में 82 देशों का ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स (GSMI) भी जारी किया गया।
इंडेक्स के अनुसार, भारत 42.7 अंक के साथ 76 वें स्थान पर है, जबकि डेनमार्क सूची में सबसे ऊपर है। भारत इस इंडेक्स में 5 देशों संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका), जापान और जर्मनी, चीन के साथ शामिल हैं, जो सोशल मोबिलिटी को बेहतर बनाकर सर्वाधिक लाभ उठा सकते हैं
सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन वितरण ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें भारत को अधिक सुधार की आवश्यकता है।  भारत सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन देने के मामले में 79 वें स्थान पर है। भारत आजीवन शिक्षा के मामले में 41 वें स्थान पर है जबकि कामकाज की परीस्थिति में 53 वें स्थान पर है। अस्थायी रोजगार के मामले में सऊदी अरब के बाद श्रमिकों का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।
सूचकांक के शीर्ष 10 देश:


क्र.सं.
देश
1
डेनमार्क
2
नॉर्वे
3
फिनलैंड
4
स्वीडन
5
आइसलैंड
6
नीदरलैंड
7
स्विट्जरलैंड
8
ऑस्ट्रिया
9
बेल्जियम
10
लक्समबर्ग
76
भारत

क्या है सोशल मोबिलिटी ?

सामाजिक गतिशीलता को किसी की भी व्यक्तिगत परिस्थितियों द्वारा या उसके माता-पिता से संबंधित परिस्थितियों के “उतार” या “चढ़ाव” द्वारा समझा जा सकता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो प्रत्येक बच्चे में अपने माता-पिता से बेहतर जीवन का अनुभव करने की क्षमता होती है। दूसरी ओर, सापेक्ष सामाजिक गतिशीलता जीवन में किसी व्यक्ति के परिणामों पर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के प्रभाव का आकलन है। इसे स्वास्थ्य से लेकर शैक्षिक उपलब्धि और आय जैसे कई परिणामों द्वारा मापा जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • संस्थापक और अध्यक्ष: क्लाउस श्वाब

केंद्रीय खेल मंत्री ने पणजी में ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ को दिखाई हरी झंडी

about | - Part 2746_21.1
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गोवा के पणजी में ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई। ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ का उद्घाटन कार्यक्रम खेल और युवा मामलों के निदेशालय और गोवा सरकार द्वारा आयोजित किया गे। यह कार्यक्रम राज्य में नागरिको को बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने और साइकिल कल्चर को शुरू करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। साइक्लोथॉन कार्यक्रम के दौरान पणजी शहर में पांच किलोमीटर के क्षेत्र में साइकिल चलाने के लिए, एक साथ 500 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने रूचि दिखाई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • प्रमोद सावंत गोवा के 13 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
    • पणजी, गोवा की राज्य की राजधानी है।
    • सत्यपाल मालिक  गोवा के वर्तमान राज्यपाल हैं।

      Recent Posts

      about | - Part 2746_22.1