Home   »   HealthSetGo की संस्थापक प्रिया प्रकाश को...

HealthSetGo की संस्थापक प्रिया प्रकाश को सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड से किया गया सम्मानित

HealthSetGo की संस्थापक प्रिया प्रकाश को सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड से किया गया सम्मानित |_50.1
भारत के HealthSetGo की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया प्रकाश को वर्ष 2019 के ग्लोबल सिटिजन प्राइज़: सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उनके स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से 18 से 30 वर्ष के उस व्यक्ति को सम्मानित किया जाता हैं जिसने विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल कर दुनिया में सकारात्मक बदलाव किया हो। इस पुरस्कार में 250,000 अमरीकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
HealthSetGo संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) द्वारा समर्थित एक स्वास्थ्य सेवा संगठन है, जो बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन में सुधार लाने के लिए कार्य करता है। HealthSetGo 4 साल के भीतर ही भारत में स्कूलों का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा संगठन बन गया है।

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *