टाटा कॉम बोर्ड ने ए एस लक्ष्मीनारायण को अपना MD & CEO किया नियुक्त

about - Part 2910_3.1
टाटा कम्युनिकेशंस (टाटा कॉम) बोर्ड ने अमूर स्वामीनाथन लक्ष्मीनारायण को 26 नवंबर, 2019 से पांच साल की अवधि के लिए दूरसंचार कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया हैं। टाटा कॉम में नियुक्त किए जाने से पहले लक्ष्मीनारायणन TCS, जापान के अध्यक्ष और CEO थे, जहाँ वे कंपनी के मार्केटिंग अवसरो बढ़ाने और क्षेत्र में ब्रांड के विकास प्रभारी थे।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

भारत 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की करेगा मेजबानी

about - Part 2910_5.1
भारत में साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके आलावा इस स्थान को 2020 फीफा महिला अंडर -17 विश्व कप के लिए भी चुना गया है।
भुवनेश्वर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 FIH हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2019 में FIH मेन्स सीरीज़ फाइनल और हाल ही में संपन्न FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ओडिशा सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
स्रोत: डीडी न्यूज़

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर डार का निधन

about - Part 2910_7.1
जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर डार, जिन्होंने अपने 58 साल के करियर में कई अखबारों के लिए लोकप्रिय कार्टून  तैयार किए थे, उनका निधन हो गया। उन्होंने 1961 में द स्टेट्समैन से अपना करियर शुरू किया और इसके बाद वह हिंदुस्तान टाइम्स में चले गए थे। उनके कार्टून पायनियर, न्‍यूयार्क टाइम्‍स, वाशिंग्‍टन पोस्‍ट और द इनडिपेंडेंट जैसे अखबारों में भी उनके कार्टून प्रकाशित हुए थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जी के रेड्डी ने भूस्‍खलन आपदाओं निपटने के पहले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का किया उद्घाटन

about - Part 2910_9.1
गृहराज्य मंत्री ने नई दिल्ली में “भूस्‍खलन जोखिम को कम करने के उपायों के बारे में” पहले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में भूस्खलन जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने,  इसके पूर्वानुमान, त्वरित कार्रवाई और अवसंरचना विकसित करने के लिए तकनीक विकसित करने का आह्वान किया। इसके अंतर्राष्‍ट्रीय समुदायों का ध्यान में लाना आवश्यकहैं क्योंकि पशुधन, पर्यावरण की भारी तबाही का कारण बन सकते हैं, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। यह सम्मेलन प्राकृतिक आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान खोजने में लंबा रास्ता तय करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गृह राज्य मंत्री: जी किशन रेड्डी
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

यूरोपीय संघ की संसद ने जलवायु आपातकाल की घोषणा की

about - Part 2910_11.1
यूरोपीय संघ की विधायिका ने जलवायु परिवर्तन पर आने वाले यूरोपीय आयोग पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से कड़ा रुख अपनाते हुए जलवायु आपातकाल की घोषित किया है। संसद ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों को आपात स्थिति में बदलने के लिए 19 गैर हाजिर सदस्यों सहित 429/225 वोट दिए।
जलवायु आपातकाल की घोषणा आगामी संयुक्त राष्ट्र के COP25 जलवायु शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संसद में बहस के दौरान स्ट्रासबर्ग में पारित की गई । ये सम्मेलन 2 दिसंबर से मैड्रिड में शुरू होगा। यूरोपीय संघ के सांसदों ने यूरोपीय आयोग से सभी प्रासंगिक विधायी और बजटीय प्रस्तावों को पूरी तरह से ग्लोबल वार्मिंग पर 1.5-डिग्री सेल्सियस लक्ष्य सीमा के साथ पूरी तरह से सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रस्ताव में यूरोपीय संघ द्वारा 2030 तक उत्सर्जन में 55 प्रतिशत की कटौती करने और 2050 तक जलवायु तटस्थ बनने का आह्वान किया गया है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूरोपीय संघ मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • यूरोपीय संसद अध्यक्ष: डेविड-मारिया सासोली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

about - Part 2910_13.1

शिवसेना अध्‍यक्ष और महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। उन्हें शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया था जिसे ‘महा विकास अगाड़ी’ नाम दिया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मध्य मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में ठाकरे को शपथ दिलाई। वह महाराष्ट्र के सीएम बनने वाले पहले ठाकरे परिवार के सदस्य हैं। गठबंधन द्वारा डिप्टी सीएम पद के लिए उम्मीदवार चुना जाना अभी बाकी है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

बिपिन रावत होंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

about - Part 2910_15.1
जनरल बिपिन रावत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति होंगे। सेना प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल दिसंबर 2019 समाप्त हो जाएगा। उसके बाद वह पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे – तीनो सुरक्षा बालों में तालमेल बिठाने के लिए रक्षा प्रबंधन ने चार सितारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद का गठन किया। वे सीडीएस के रूप में 2 साल के लिए कार्यत होंगे। उन्होंने जनरल दलबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 31 दिसंबर 2016 को 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

RBI ने मुद्रा योजना से बढ़ते बैड लोन पर जताई चिंता

about - Part 2910_17.1
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) से बढ़ते अशोध्य ऋणों (बैड लोन) पर चिंता व्यक्त की है। इस योजना की घोषणा अप्रैल 2015 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसमे लघु व्यवसायों को 50,000 रु के शुरुआती ऋण से लेकर 10 लाख तक का त्वरित ऋण देने की सुविधा है ।
RBI के अनुसार, 2017-18 में MUDRA ऋण का प्रतिशत 2.52% था, जो 2018-19 में बढ़कर 2.89% हो गया है। साथ ही rbi ने यह भी कहा कि योजना के तहत स्वीकृत ऋणों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: द हिंदू

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कार्तव्य पोर्टल का किया शुभारंभ

about - Part 2910_19.1 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री ने छात्रों के लिए मासिक निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करने  के लिए kartavya.ugc.ac.in पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को पूरे देश में ‘नागरीक कार्तव्य पालन अभियान’ के तहत शुरू किया गया हैं ।
इस पोर्टल का उपयोग मुख्य रूप से छात्रों के लिए मासिक निबंध प्रतियोगिताओं के साथ-साथ क्विज़, चित्रकारी , वाद-विवाद, नागरीक कार्तव्य पालन अभियान से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए किया जाएगा। HRD मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग साल भर में राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिताओं के 11 दौर आयोजित करेगा। निबंध के विषय हर महीने एक मौलिक कर्तव्य पर आधारित होंगे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री: रमेश पोखरियाल  ‘निशंक’
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी ने DRDO प्रमुख रेड्डी को आनरेरी फैलोशिप से किया सम्मानित

about - Part 2910_21.1
लंदन की रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी (RAeS) ने वर्ष 2019 के द आनरेरी फैलोशिप ऑफ़ द सोसायटी सम्मान से DRDO के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव जी. सतीश रेड्डी को सम्मानित किया हैं। रेड्डी बीते 100 सालों में यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं। सोसाइटी का सर्वोच्च सम्मान रेड्डी को पिछले तीन दशकों में भारत में विविधीकृत मिसाइल प्रणालियों, एयरोस्पेस वाहनों, निर्देशित हथियारों और एविओनिक्स प्रौद्योगिकियों की डिजाइन, विकास और तैनाती में योगदान के लिए दिया गया ।
इस फैलोशिप सम्मान को एयरोस्पेस जगत में नोबेल पुरस्कार माना जाता है। यह एयरोस्पेस क्षेत्र में दिए असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है। पहला आनरेरी फैलोशिप सम्मान वर्ष 1917 में प्रदान किया गया था।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO का गठन: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about - Part 2910_22.1
QR Code
Scan Me