गुड़गांव के स्टार्टअप ने जीता ‘स्पेस ऑस्कर’ पुरस्कार

about - Part 2893_3.1
गुरुग्राम के स्टार्टअप ब्लू स्काई एनालिटिक्स ने ‘Zuri’ नामक एप्लिकेशन विकसित करने के लिए सोशल एंटरप्रेन्योरशिप श्रेणी के अंतर्गत स्पेस ऑस्कर के नाम से प्रसिद्ध कोपर्निकस मास्टर्स पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के सहयोग यूरोपीय आयोग (EU) द्वारा चलाए जाने वाले पृथ्वी निगरानी कार्यक्रम के तहत दिया गया।

इस एप्लिकेशन में बेहतर निगरानी, आपूर्ति श्रृंखला और मूल्य निर्धारण विश्लेषण के साथ-साथ अन्य उद्योगों में कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने वाले फसल कचरे के आवंटन के लिए सैटलाइट डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। ये एप्लिकेशन AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित है – जो भारत में खेतो में लगने वाली आग और पराली जलने की घटना का पता लगाने और निगरानी करने के लिए विकसित की गई हैं। भारत में हर साल सर्दियों में नई फसलों के लिए खेत तैयार करने के लिए मिलियन टन पराली को जलाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता हैं, जिसके कारण देश की राजधानी नई दिल्ली और अन्य हिस्सों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है।
स्रोत: द हिंदू

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने USMCA व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2893_5.1
महीनों-भर चली लम्बी चर्चा के बाद अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय व्यापार समझौते के नए मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौता (USMCA) अब अंतिम अनुमोदन के लिए देशों की संसद में भेजा जाएगा। यह समझौता 1994 में हुए उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) की जगह लेगा है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नई दिल्ली में “अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट जलवायु कृषि प्रणाली” पर संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

about - Part 2893_7.1
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा बिम्सटेक देशों के लिए “स्मार्ट जलवायु कृषि प्रणालियों पर अंतर्राष्ट्रीय” संगोष्ठी’ का प्रारंभ नई दिल्ली में किया गया । इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य अनुभव साझा करना है ताकि पारिस्थितिक दृष्टिकोण से जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक उत्पादकता और लचीलापन के लिए उष्णकटिबंधीय छोटे धारक कृषि प्रणालियों के सुधार को सक्षम बनाया जा सके। सफलता की कुछ कहानियों को बिम्सटेक देशों के लाभ के लिए केस स्टडी के रूप में साझा किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बिम्सटेक सदस्य देशों में  बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल जो सभी बंगाल की खाड़ी पर निर्भर हैं।
  • बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है
  • यह उप-क्षेत्रीय संगठन 6 जून, 1997 को बैंकॉक घोषणा के माध्यम से अस्तित्व में आया।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

रायपुर में होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ

about - Part 2893_9.1
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में 23 राज्यों और छह अन्य देशों के अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकारो द्वारा उनसे संबंधित आदिवासी लोक संस्कृति को चित्रित करने की उम्मीद है। इस महोत्सव में देश के 23 राज्यों के 151 दलों के लगभग 1400 कलाकार हिस्सा लेंगे, साथ अतिथि के तौर पर श्रीलंका, बेलारूस, युगांड़ा, बांग्लादेश सहित छह देशों के कलाकार भी शामिल होंगे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2019

about - Part 2893_11.1
फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2019 में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को बेस्ट कंपनी प्रमोटिंग स्पोर्ट्स  की श्रेणी में सम्मानित किया गया। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को युवा खिलाड़ियों के पोषण के लिए संगठन द्वारा खेल इको-सिस्टम प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने और अपनी इष्टतम सीमा तक जाकर राष्ट्र के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2019, वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विभिन्न हितधारकों के योगदान के योगदान एवं प्रयासों को सम्मानित करने के लिए FICCI द्वारा दिया जाना वाला सम्मान है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिक्की का पूरा नाम- भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री)
  • फिक्की का मुख्यालय: नई दिल्ली; फिक्की की स्थापना: 1927
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

इसरो तमिलनाडु में तीसरे रॉकेट लांच पैड की करेगा स्‍थापना

about - Part 2893_13.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने तमिलनाडु के थुथुकुडी जिले के पर्वतीय गाँव कुलशेखरापट्टीनम में तीसरे रॉकेट लॉंच पैड की स्‍थापना की तैयारी का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में दो लॉन्च पैड हैं। भारत से उपग्रहों के प्रक्षेपण की संख्‍या बढ़ने के कारण अतिरिक्‍त लॉंच पैडों की मांग बढ़ गई है क्‍योंकि स्‍वदेशी के अलावा अंतर्राष्‍ट्रीय उपग्रह भी इन लॉंच पैडों से प्रक्षेपित किए जाते हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के.एस. सिवान; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Xiaomi ने भारत में “Mi Credit” सेवा की लॉन्च

about - Part 2893_15.1
Xiaomi ने भारत में एंड्रॉइड फोन पर ऋण सुविधा देने के लिए  “Mi Credit” सेवा लॉन्च की है। “Mi Credit” प्लेटफॉर्म के तहत कोई भी ग्राहक एक लाख रुपये तक का ऋण ले सकता हैं। इसके आलावा कंपनी भारत में कई और फाइनेंसियल उत्पाद शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत Mi Credit प्लेटफॉर्म का संचालन कर रही है।
Xiaomi ने Mi Credit सेवा देने के लिए वर्तमान ऋणदाता आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड, मनी व्यू, अर्लीसैलरी, जेस्टमनी और क्रेडिटविद्या के साझेदारी की है। सभी MIUI फोन Mi Credit ऐप के साथ बाजार में आएंगे, और इसे Google Play Store से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
स्रोत: लाइव मिंट

पूर्व अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख पॉल वोल्कर का निधन

about - Part 2893_17.1
पूर्व अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख पॉल वोल्कर का निधन। उन्हें 1979 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह ब्याज दरों में वृद्धि कर मुद्रास्फीति से निपटने के लिए लोकप्रिय थे। वे अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री भी थे।
स्रोत: बीबीसी

नौसेना हथियार प्रणालियों की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी: NAVARMS-19

about - Part 2893_19.1
नौसेना हथियार प्रणाली ‘NAVARMS-19’ पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के चौथे संस्करण नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस, डेवलपमेंट एन्क्लेव आरंभ हो गया है। इस प्रदर्शनी का विषय “Make in India – Fight Category: Opportunities and Imperatives” है। NAVARMS देश में नौसेना हथियार प्रणालियों पर आयोजित होने वाली एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी है। 

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: करमबीर सिंह
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

जीएस लक्ष्मी ने रचा इतिहास, पुरुषों के वनडे में रैफरी बनने वाली बनेंगी पहली महिला

about - Part 2893_21.1
भारतीय मैच रेफरी जी. एस लक्ष्मी पुरुषों के एकदिवसीय मैंचो में पहली महिला मैच रेफरी बनने के लिए तैयार है। वह आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तीसरी श्रृंखला में मैच रेफरी की भूमिका निभाईंगी। श्रृंखला का पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इससे पहले वह मई में मैच रैफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं। लक्ष्मी को तीन महिला एकदिवसीय, 16 पुरुष टी20 और सात महिला टी 20 मैचों का अनुभव है।

स्रोत: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

Recent Posts

about - Part 2893_22.1
QR Code
Scan Me