इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

about – Page 2895_3.1

ब्राजील के राष्ट्रपति ज़ायर मेसियास बोल्‍सोनारो 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाली 71 वीं गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे। यह तीसरा मौका है जब भारत ने ब्राजील के नेता को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया है।  भारत सरकार द्वारा 1996 में समारोहों के लिए फर्नांडो हेनरिक कार्डसो को आमंत्रित किया गया था और 2004 में लुइज़ इनकियो लूला डा सिल्वा को गेस्ट ऑफ़ ऑनर के लिए चुना था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्राजील की राजधानी: ब्रासीलिया, मुद्रा: ब्राजीलियन रियल

मेघालय में मनाया जा रहा है 48 वां राज्य दिवस

about – Page 2895_5.1
मेघालय में 21 जनवरी को राज्य दिवस की 48 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दिवस राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह तक मनाया जाएगा। संसद ने 1971 में पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 पारित किया था जिसके तहत मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
मेघालय को 21 जनवरी 1972 को विधानसभा के साथ राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस प्रकार मेघालय का गठन असम राज्य के दो जिलों: संयुक्त खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स, और गारो हिल्स पर नक्काशी द्वारा किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
  • मेघालय के राज्यपाल: रवींद्र नारायण रवि

संयुक्त राष्ट्र ने 2020 की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट की जारी

about – Page 2895_7.1
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी वार्षिक फ्लैगशिप रिपोर्ट “संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट 2020” जारी की है। रिपोर्ट में 2030 के सतत विकास लक्ष्य की दृष्टि से विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाया गया है। रिपोर्ट आर्थिक और सामाजिक मामलों के संयुक्त राष्ट्र विभाग (UN DESA), व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) और पाँच संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय आयोग: अफ्रीका के लिए आर्थिक आयोग (UNECA), यूरोप के लिए आर्थिक आयोग (UNECE), लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के लिए आर्थिक आयोग (UNECLAC), एशिया और प्रशांत के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) और पश्चिमी एशिया के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCWA) संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO), संयुक्त राष्ट्र के कम विकसित देशों के लिए उच्च प्रतिनिधि का कार्यालय, लैंडलॉक्ड विकासशील देशों और छोटे द्वीप विकासशील राज्यों (UNOHRLLS), और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने भी रिपोर्ट में अपना योगदान दिया।
WESP रिपोर्ट 2020 के मुख्य निष्कर्ष:
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक वृद्धि 2019 में 10 वर्ष के सबसे निचले स्तर 2.3% पर पहुंच गई थी, और वर्ष 2020 में वैश्विक विकास दर 2.5% जबकि 2021 में 2.7% पर रहने का अनुमान हैं।
  • वैश्विक स्तर पर, प्रति व्यक्ति आय में स्थिरता या गिरावट के मुद्दे को वर्ष 2020 में प्रत्येक 5 देशों में 1 का सामना करना पड़ेगा।
  • उत्पाद निर्भर विकासशील देशों के लिए, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद की औसत वृद्धि 2010‐2014 में 2.9% प्रति वर्ष से गिरकर 2015–2019 में केवल 0.5% हो गई है।
  • इस रिपोर्ट में 2020 तक सबसे कम विकसित देशों में सकल घरेलू उत्पाद के विस्तार को 5.1% और 2021 में 5.4% का अनुमान लगाया है।
  • 2019 में सभी मौद्रिक नीति परिवर्तनों का 85% कसने के बजाय सहजता की ओर अग्रसर हुआ और इसलिए वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से वैश्विक मौद्रिक नीति में व्यापक बदलाव को चिह्नित किया गया।
  • 2010 से 2019 की अवधि के दौरान, ब्याज भुगतान पर खर्च किए गए सरकारी राजस्व का हिस्सा विकासशील देशों के 70% से अधिक हो गया है।
  • इसके अलावा, डब्ल्यूईएसपी रिपोर्ट 2020 के अनुसार, पूर्वी एशिया दुनिया का सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला क्षेत्र बना हुआ है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

Zomato ने Uber Eats का किया अधिग्रहण

about – Page 2895_9.1
गुरुग्राम स्थित फूड डिलीवरी स्टार्टअप और रेस्तरां एग्रीगेटर “Zomato” ने भारत में Uber Eats के व्यापार के अधिग्रहण की घोषणा की है। Uber Eats भारत में Uber Technologies Inc का फूड डिलीवरी व्यवसाय की शाखा है। अधिग्रहण ऑल-स्टॉक सौदे के तहत किया गया। अधिग्रहण के बाद Uber Eats का Zomato में 9.99% का मालिकाना हक़ होगा। यह सौदा लगभग 300-350 मिलियन डॉलर का होने की उम्मीद है। 2017 में Uber Eats के शुरू होने के बाद इसके साथ भारत के लगभग 26,000 रेस्तरां फूड डिलीवरी व्यवसाय में जुड़े हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Zomato के सीईओ: दीपिंदर गोयल
  • Uber Technologies Inc के सीईओ: दारा खोसरोशाही

ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स 2020: सामाज को बेहतर बनाने वाले देशों की सूची हुई जारी

about – Page 2895_11.1
विश्व आर्थिक मंच द्वारा ग्लोबल सोशल मोबिलिटी 2020 की पहली रिपोर्ट “ग्लोबल सोशल मोबिलिटी रिपोर्ट 2020: इक्वलिटी, अपोरचुनिटी एंड ए न्यू इकनोमिक इमप्रेटिव” जारी की गई है। इस रिपोर्ट में 82 देशों का ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स (GSMI) भी जारी किया गया।
इंडेक्स के अनुसार, भारत 42.7 अंक के साथ 76 वें स्थान पर है, जबकि डेनमार्क सूची में सबसे ऊपर है। भारत इस इंडेक्स में 5 देशों संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका), जापान और जर्मनी, चीन के साथ शामिल हैं, जो सोशल मोबिलिटी को बेहतर बनाकर सर्वाधिक लाभ उठा सकते हैं
सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन वितरण ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें भारत को अधिक सुधार की आवश्यकता है।  भारत सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन देने के मामले में 79 वें स्थान पर है। भारत आजीवन शिक्षा के मामले में 41 वें स्थान पर है जबकि कामकाज की परीस्थिति में 53 वें स्थान पर है। अस्थायी रोजगार के मामले में सऊदी अरब के बाद श्रमिकों का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।
सूचकांक के शीर्ष 10 देश:


क्र.सं.
देश
1
डेनमार्क
2
नॉर्वे
3
फिनलैंड
4
स्वीडन
5
आइसलैंड
6
नीदरलैंड
7
स्विट्जरलैंड
8
ऑस्ट्रिया
9
बेल्जियम
10
लक्समबर्ग
76
भारत

क्या है सोशल मोबिलिटी ?

सामाजिक गतिशीलता को किसी की भी व्यक्तिगत परिस्थितियों द्वारा या उसके माता-पिता से संबंधित परिस्थितियों के “उतार” या “चढ़ाव” द्वारा समझा जा सकता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो प्रत्येक बच्चे में अपने माता-पिता से बेहतर जीवन का अनुभव करने की क्षमता होती है। दूसरी ओर, सापेक्ष सामाजिक गतिशीलता जीवन में किसी व्यक्ति के परिणामों पर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के प्रभाव का आकलन है। इसे स्वास्थ्य से लेकर शैक्षिक उपलब्धि और आय जैसे कई परिणामों द्वारा मापा जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • संस्थापक और अध्यक्ष: क्लाउस श्वाब

केंद्रीय खेल मंत्री ने पणजी में ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ को दिखाई हरी झंडी

about – Page 2895_13.1
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गोवा के पणजी में ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ को हरी झंडी दिखाई। ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ का उद्घाटन कार्यक्रम खेल और युवा मामलों के निदेशालय और गोवा सरकार द्वारा आयोजित किया गे। यह कार्यक्रम राज्य में नागरिको को बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने और साइकिल कल्चर को शुरू करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। साइक्लोथॉन कार्यक्रम के दौरान पणजी शहर में पांच किलोमीटर के क्षेत्र में साइकिल चलाने के लिए, एक साथ 500 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने रूचि दिखाई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • प्रमोद सावंत गोवा के 13 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
    • पणजी, गोवा की राज्य की राजधानी है।
    • सत्यपाल मालिक  गोवा के वर्तमान राज्यपाल हैं।

      भारत डिप्लोमैट कप क्रिकेट चैम्पियनशिप का बना विजेता

      about – Page 2895_15.1
      भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीम ने शारजाह में आयोजित डिप्लोमेट कप क्रिकेट चैम्पियनशिप-2020  जीत ली है। भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीम ने शारजाह में स्काईलाइन यूनिवर्सिटी कॉलेज द्वारा आयोजित ट्रॉफी में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास को हराकर ये चैम्पियनशिप जीती हैं। ट्रॉफी का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में स्थित विभिन्न वाणिज्य दूतावासों के अधिकारियों और कर्मचारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से किया गया। इस टूर्नामेंट में 8 देशों की वाणिज्य दूतावास टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले वाणिज्य दूतावास थे: भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और अमेरिका।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान
      • UAE की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: यूएई दिरहम

      नई दिल्ली में NIC टेक सम्मलेन का दूसरा संस्करण हुआ शुरू

      about – Page 2895_17.1
      केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज नई दिल्ली में NIC टेक कॉन्क्लेव -2020 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस सम्‍मेलन का आयोजन नेशनल इन्‍फॉरमेटिक्‍स सेंटर द्वारा  किया जा रहा है। यह कॉन्क्लेव देश भर के सरकारी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने और नागरिकों को उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। इस वर्ष के सम्मलेन का विषय “Technologies for Next-Gen Governance” है।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • नेशनल इन्‍फॉरमेटिक्‍स सेंटर की स्थापना 1976.
      • नेशनल इन्‍फॉरमेटिक्‍स सेंटर (NIC) महानिदेशक: नीता वर्मा.

      वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ सुखोई विमान का पहला स्क्वाड्रन

      about – Page 2895_19.1

      भारतीय वायु सेना ने सुखोई -30 MKI विमान के पहले स्‍क्‍वार्डन को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। ब्रह्मोस मिसाइल ले जाने में सक्षम विमान को वायु सेना में तमिलनाडु में स्थित तंजावुर बेस में शामिल किया गया। तंजावुर बेस उत्तम स्थानो में से एक हैं जहां पूर्व लेकर पश्चिम सहित हिन्‍द महासागर में वायु और समुद्री तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
      चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार भदौरिया की उपस्थिति में स्क्वाड्रन को वायु सेना में शामिल किया। पुनर्गठित 222-स्‍क्‍वार्डन, जिसे टाइगरशार्क भी कहा जाता है, एक घातक हथियार के रूप में काम करेगा, जो हिन्‍द महासागर में वायु और समुद्री मारक क्षमता में अहम भूमिका अदा कर सकता है।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • भारतीय वायु सेना दिवस: 8 अक्टूबर
      • भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य: Nabhah Sprsham Diptam (touch the sky with glory)

      भारत-नेपाल सीमा पर एकीकृत चेक-पोस्ट (ICP) का हुआ उद्घाटन

      about – Page 2895_21.1
      भारत-नेपाल सीमा पर बिराटनगर में एकीकृत चेक-पोस्ट (ICP) का उद्घाटन किया गया है। 260 एकड़ भूमि पर 140 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ICP का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली द्वारा किया गया।
      भारत और नेपाल की जोगबनी-बिराटनगर सीमा पर स्थित ICP बिराटनगर, कुछ आधुनिक सुविधाओं जैसे इलेक्ट्रॉनिक वेटब्रिज, अग्नि सुरक्षा, रेफ्रीरिज्रेटर कार्गो सहित भंडारण सुविधा, सीसीटीवी और सार्वजनिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से 24×7 निगरानी से लैस है। इस चेक पोस्ट को रोज़ाना 500 ट्रकों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए तैयार किया गया है।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • नेपाल राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी ; राजधानी: काठमांडू;  मुद्रा: नेपाली रुपया

      Recent Posts

      The Hindu Review of April Month 2026
      Most Important Questions and Answer PDF