राष्ट्रपति ने विशिष्‍ट पत्रकारिकता के लिए प्रदान किए रामनाथ गोयंका पुरस्कार

about – Page 2893_3.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में 14 वें रामनाथ गोयंका विशिष्‍ट पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए। भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शुमार पुरस्कार, 2006 से प्रतिवर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्‍ट पत्रकारिकता के लिए दिए जाते हैं।
इस पुरस्कार से देश भर के उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाता हैं, जिन्होंने प्रिंट, प्रसारण और डिजिटल मीडिया में अपार चुनौतियों के बावजूद अपने व्‍यवसाय के सर्वश्रेष्‍ठ मानदंडों को कायम रखते हुए ऐसे कार्य किए हैं जिससे समाचार माध्‍यम में लोगों का विश्‍वास कायम रखने में मदद मिली है तथा लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। ये पुरस्कार भारतीय समाचार पत्र के प्रकाशक और “द इंडियन एक्सप्रेस” और इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक रामनाथ गोयंका के सम्मान में दिए जाते हैं।

झारखंड का झरिया सबसे प्रदूषित शहर: ग्रीनपीस इंडिया रिपोर्ट

about – Page 2893_5.1
ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट में झारखंड में कोयले के मुख्य स्रोत झरिया को भारत का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। झारखंड में कोयला भंडार और उद्योगों के लिए जाना जाने वाला धनबाद भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।
इस रिपोर्ट में दिल्ली को भारत का 10 वाँ सबसे प्रदूषित शहर बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, टॉप -10 प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के छह शहर नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं। मिजोरम का लुंगलेई देश का सबसे कम प्रदूषण वाला शहर है। यह रिपोर्ट देश भर के 287 शहरों से PM10 डेटा के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ग्रीनपीस इंडिया मुख्यालय स्थान: बेंगलुरु
  • ग्रीनपीस इंडिया की स्थापना: 2001

एसीसी ने श्रीनिवासुलु सेट्टी को नियुक्त किया SBI का नया एमडी

about – Page 2893_7.1
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वित्तीय सेवा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक के पद के लिए मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के समक्ष सेट्टी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिससे एसीसी ने मंजूर किया हैं। सेट्टी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
वर्तमान में चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी भारतीय स्टेट बैंक के उपप्रबंधक का पद संभाल रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955

फ्रांस भारत के गगनयान मिशन के फ्लाइट सर्जन को देगा प्रशिक्षण

about – Page 2893_9.1
फ्रांस, भारत के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान के फ्लाइट सर्जनों को प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण गगनयान परियोजना का एक अहम पहलू है जिसका उद्देश्य 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजना है। फ्लाइट सर्जन, भारतीय वायु सेना के डॉक्टर होंगे, जिन्हें एविएशन मेडिसिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो अंतरिक्ष यात्रा से पहले, यात्रा के दौरान और उसके बाद भी इन अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत की देखभाल के लिए जिम्मेदार होंगे।
फ्रांस ने स्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में कई उपलब्धियां एवं विशेज्ञता हासिल की है। इसमें CNES की एक सहायक स्पेस क्लीनिक MEDES भी है, जहाँ फ्लाइट सर्जनों को प्रशिक्षण दिया जाता हैं। चुने गए चारों अन्तरिक्ष यात्री भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षित पायलट है जो वर्तमान में 11 महीने के प्रशिक्षण के लिए रूस में हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्रांस के राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों; राजधानी: पेरिस.

सरकार ने BOB, BOI और केनरा बैंक के लिए नियुक्ति किए नए MD एवं CEO

about – Page 2893_11.1
कार्मिक मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों- बैंक ऑफ इंडिया (BOI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की तीन वर्ष की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 
नए सदस्यों की नियुक्ति इस प्रकार की गई :-

बैंक   नाम पद
केनरा बैंक लिंगम वेंकट प्रभाकर प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
बैंक ऑफ इंडिया संजीव चड्ढा प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
बैंक ऑफ बड़ौदा अतनु कुमार दास प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात; टैगलाइन: India’s International Bank.
  • बैंक ऑफ इंडिया मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र; टैगलाइन: Relationship Beyond Banking.
  • केनरा बैंक मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक; टैगलाइन: Together We Can.

HealthSetGo की संस्थापक प्रिया प्रकाश को सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड से किया गया सम्मानित

about – Page 2893_13.1
भारत के HealthSetGo की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया प्रकाश को वर्ष 2019 के ग्लोबल सिटिजन प्राइज़: सिस्को यूथ लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उनके स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से 18 से 30 वर्ष के उस व्यक्ति को सम्मानित किया जाता हैं जिसने विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल कर दुनिया में सकारात्मक बदलाव किया हो। इस पुरस्कार में 250,000 अमरीकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
HealthSetGo संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) द्वारा समर्थित एक स्वास्थ्य सेवा संगठन है, जो बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन में सुधार लाने के लिए कार्य करता है। HealthSetGo 4 साल के भीतर ही भारत में स्कूलों का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा संगठन बन गया है।

पूर्व क्रिकेटर मन मोहन सूद का निधन

about – Page 2893_15.1
पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता मन मोहन सूद का निधन। उन्होंने 1 टेस्ट और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिनमे उनके नाम एक शतक हैं। उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट 1960 में मद्रास में रिची बेनौद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

राष्ट्रपति ने बालकों को प्रधानमंत्री राष्ट्रिय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

about – Page 2893_17.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रिय बाल पुरस्कार, 2020 प्रदान किए। प्रत्येक वर्ष बाल पुरस्कार सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। इन क्षेत्रों में नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्‍कृति, समाज सेवा और बहादुरी शामिल हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुने गए 22 बच्चों को भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

हैदराबाद मेट्रो ने कारपूल सुविधा देने के लिए redBus के साथ की साझेदारी

about – Page 2893_19.1
हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड ने अपने यात्रियों के लिए कारपूल सुविधा शुरू करने के लिए ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म redBus के साथ साझेदारी की है। इस सुविधा का उद्देश्य रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती कीमतों पर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। ये सेवा “rPool” के माध्यम से दी जाएगी। rPool रेडबस द्वारा प्रदान की जाने वाली इन-ऐप राइड शेयरिंग सुविधा है। इसके अलावा हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड स्टेशन परिसर के अंदर भी ग्राहक को सुविधा मुहैया कराने के लिए कियोस्क लगाएगा और साथ ही rPool सेवा देने वालो को पार्किंग की सुविधा के अलावा rPool पर सवारी करने वाले यात्रियों के लिए आसान पिक-अप और ड्रॉप के लिए जगह देगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेडबस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: प्रकाश संगम
  • हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है।

यूपी पुलिस ने IIM इंदौर के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2893_21.1
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), इंदौर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के तहत आईआईएम इंदौर उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों को प्रभावी संचार और भीड़ प्रबंधन पर प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण उन परिस्थितियों में सहायक होगा जहां पुलिस बल को भीड़ नियंत्रित करने और संभालने की स्थिति का सामना करना पड़ता है, और जिसे प्रभावी संचार की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे किसी भी तरह की हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचा सकता है।
समझौते के अनुसार, पुलिस कर्मियों को डेटा विश्लेषण, यातायात प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सोशल मीडिया प्रबंधन के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF