ITBP ने अपने कर्मचारियों को समर्पित मेट्रीमोनियल पोर्टल का किया शुभारंभ

about - Part 2889_3.1
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने कर्मचारियों के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल के अंतर्गत मेट्रीमोनियल वेबसाईट शुरू की है। वेबसाइट को ITBP द्वारा संचालित किया जाएगा और केवल इसके कर्मचारी ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारियों को समर्पित और बेहतर संचालित पहला मेट्रीमोनियल पोर्टल है। वर्तमान में केंद्रीय बलों में 25,000 से अधिक अविवाहित पुरुष कार्यत हैं जबकि 1000 से अधिक महिला कर्मी अविवाहित हैं। बलों में नियुक्ति के बाद कर्मियों के कर्तव्यों और व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए, उपयुक्त जीवन साथी खोजने के लिए इस वेबसाइट की शुरुआत की गई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1962
  • ITBP के डीजी: सुरजीत सिंह देसवाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन

about - Part 2889_5.1
दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन हो गया, उन्हें डू द राइट थिंग और द गॉडफादर पार्ट II फिल्मों में निभाए उनके किरदार के लिए जाना जाता हैं। मंच और फिल्म के दिग्गज अभिनेता ऐइलो, स्पाइक ली की 1989 डू द राइट थिंग में पिज्जा पार्लर के मालिक का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे।
स्रोत: बीबीसी

नेपाल में “सूर्य किरण-XIV” अभ्यास का हुआ आयोजन

about - Part 2889_7.1
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XIV” नेपाल के रूपेन्देही जिले के सलझंडी में आयोजित किया गया।
संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास जंगल और पहाड़ी इलाकों में विद्रोह कार्रवाइयों से निपटने पर आधारित था और इसके अलावा प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने की कार्य प्रणाली से संबंधित भी अभ्यास किया गया।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

पंद्रहवें वित्त आयोग की 5 वीं EAC बैठक नई दिल्ली में की गई आयोजित

about - Part 2889_9.1
पंद्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) की 5 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति, बुनियादी सुधार, जीएसटी सहित कर राजस्व, वित्तीय दायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम तथा राजकोषीय पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा 2020-21 की रिपोर्ट सौंपे जाने और 2021 से 2026 तक की अवधि की रिपोर्ट की तैयारियों के सिलसिले में आयोग की कार्ययोजना से सलाहकार परिषद को अवगत कराया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष : एन के सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

आइ ए एस रवि मित्‍तल ने संभाला सूचना और प्रसारण सचिव का कार्यभार

about - Part 2889_11.1
आइ ए एस अधिकारी रवि मित्तल ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव का कार्यभार संभाला हैं। श्री मित्तल ने अमित खरे का पदभार ग्रहण किया जिन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, बिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री मित्तल वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख

about - Part 2889_13.1
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। वर्तमान में वह उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लगभग 40 साल के शानदार सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक आतंकवाद रोधी सक्रिय इलाको के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे। जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें विशिष्ट सेना पदक से सम्मानित किया गया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से भी अलंकृत किया जा चुका है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: Service Before Self
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

यूएन ने दक्षिण सूडान में लोगो की मदद करने वाले भारतीय शांति सैनिकों को किया सम्मानित

about - Part 2889_15.1
भारतीय शांति सैनिकों को संघर्ष से जूझ रहे दक्षिण सूडान में शांति स्थापित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान और अपने कर्तव्यों से ऊपर उठकर स्थानीय लोगो की मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है। भारत के लगभग 850 सैनिकों को देश से दूर जाकर दक्षिण सूडान के नागरिकों को बचाने और स्थायी शांति स्थापना करने के समर्पण और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
वर्तमान में, 2,342 भारतीय सैनिक और करीब 25 पुलिस कर्मी संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत दक्षिण सूडान में तैनात हैं। ये पहला मौका है जब भारतीय सैनिकों को UNMISS के तहत सरकार और विपक्षी गुटों के बीच शांति वार्ता स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: श्री एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय जम्मू और कश्मीर को राष्ट्रीय पुरस्कार से करेगा सम्मानित

about - Part 2889_17.1
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को चुना गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने PMGSY-II के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 878.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 783.88 किलोमीटर लम्बे मार्ग को कवर करते हुए 147 सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दस साल के रखरखाव के साथ मौजूदा सड़क बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए पूरी सड़क की लंबाई को मंजूरी दी गई है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मध्यप्रदेश के CM खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

about - Part 2889_19.1
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ खजुराहो के शिल्पकला गाँव में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। फिल्म समारोह के लिए निर्धारित टापरा टाकीज़ में देश विदेश सहित बुंदेलखंडी फिल्मों को दिखाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। फिल्म समारोह के दौरान फिल्म सितारों के साथ चर्चा, फिल्म निर्माण कार्यशाला, मोबाइल फिल्म निर्माण कार्यशाला, नाटक, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम, हर्बल वन मेला, पशु मेला आदि जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

आर एन रवि को सौपा गया मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

about - Part 2889_21.1
नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। भारत के राष्ट्रपति ने मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय के “अवकाश” पर होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

about - Part 2889_22.1
QR Code
Scan Me