कोलकाता में 2022 तक शुरू हो जाएगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

about – Page 2887_2.1
पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना का कार्य कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस नई मेट्रो रेल में प्रतिदिन लगभग 900,000 यात्रियों के सफ़र करने की उम्मीद है। 520 मीटर की पानी के नीचे की सुरंग को पार करने में एक मिनट से भी कम समय लगेगा। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना का 74% हिस्सा भारतीय रेलवे के पास है और शेष 26% देश के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के पास है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक : मानस सरकार
  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष: सुनीत शर्मा
  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की स्थापना: 2008

रेलवे ने भुवनेश्वर में शुरू किया पहला कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाला संयंत्र

about – Page 2887_4.1
भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भुवनेश्वर के मानचेस्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है। इसे 1.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इसमें प्लास्टिक और ई-कचरे सहित 500 किलोग्राम कचर प्रतिदिन निपटान की क्षमता है।
कचरे से ऊर्जा उत्पादन का यह संयंत्र पेटेंटकृत प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता जिसे पॉलीक्रैक कहा जाता है, जो एक ऐसी प्रक्रिया है जो विभिन्न तरह के कचरे को हाइड्रोकार्बन तरल ईंधन, गैस, कार्बन और पानी में बदलने वाली दुनिया की पहली पेटेंटेड विषम उत्प्रेरक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया लाइट डीजल तेल के रूप में ऊर्जा उत्पादन करेगा जिसका इस्तेमाल भट्टियां जलाने में किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन

about – Page 2887_6.1
दक्षिण की जानी-मानी अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन। वह पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं। उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में अहम भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें पांडवपुरम, आदित्य कथा, राजहंसम और लहरी शामिल हैं।

ऑक्सफोर्ड ने “संविधान” को वर्ष 2019 का हिंदी शब्द किया घोषित

about – Page 2887_7.1
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने “संविधान’‘ (Constitution) को वर्ष 2019 का ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड चुना है। इस शब्द ने पिछले साल बड़े पैमाने पर अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया, जो कि भारतीय संविधान की भावना का साक्षी हैं, जिसे समाज के हर वर्ग द्वारा अपनाया गया था। इस शब्द को 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को “संविधान” की कसौटी पर परखा गया था। 
” संविधान ” का अर्थ है “मूलभूत सिद्धांतों पर या स्थापित मिसाल दृष्टिकोण जिसके अनुसार किसी राज्य या संगठन को शासित किया जाता है”।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
  • मुख्यालय: यूनाइटेड किंगडम

उद्धव ठाकरे ने नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन रूट का किया उद्घाटन

about – Page 2887_9.1
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महा मेट्रो रेल नेटवर्क के नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन के 18.5 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन किया। नवनिर्मित नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन शहर की अंबाझरी झील के ऊपर से होकर गुजरेगी, जो शहर के पूर्वी हिस्सों को पश्चिम इलाकों से जोड़ेगी।
यह मेट्रो लाइन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के हिंगाना क्षेत्र और शहर के बाहरी इलाके से आने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। इस रूट पर लोकमान्य नगर से सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के बीच कुल छह स्टेशन होंगे। नागपुर मेट्रो सौर ऊर्जा से अपनी बिजली आपूर्ति का 65 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने वाला सबसे ग्रीनस्ट मेट्रो है। नागपुर मेट्रो नेटवर्क अब 24.5 किलोमीटर लम्बा हो गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी

71 वें गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार

about – Page 2887_11.1 
इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। असम की झांकी का विषय “अद्वितीय शिल्प कौशल और संस्कृति की भूमि” (“Land of unique craftsmanship and culture”) था, जिसमे बांस और बेंत के काम को दर्शाया गया और क्षत्रिय नर्तकियों द्वारा भोर्तल नृत्य प्रस्तुत किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड़ 2020 में शामिल सर्वश्रेष्‍ठ झांकियों को पुरस्कार प्रदान दिए गए।
ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं। ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रूकना रथ यात्रा प्रदर्शित की गई थी, जबकि उत्‍तरप्रदेश की झांकी में राज्‍य की सांस्‍कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाया गया था।
राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में  सबसे श्रेष्‍ठ का पुरस्कार दिया गया। केन्‍द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को उसकी झांकी कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी के लिए विशेष पुरस्‍कार दिया गया

सरकार ने ISRO द्वारा विकसित भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

about – Page 2887_13.1
प्रधानमंत्री कार्यलय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय अंतरिक्ष में भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल ग्राम एप्लीकेशन के नेटवर्क को बढ़ाएगा। यह पोर्टल इसरो द्वारा विकसित उपग्रह तकनीक की सहायता से कार्य करेगा।

इस परियोजना के अंतर्गत इसरो ग्राम पंचायत सदस्यों और हितधारकों के साथ मिलकर उनकी डेटा आवश्यकताओं का पता लगाएगा। पोर्टल का तीसरा संस्करण पंचायत सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ देगा और डेटाबेस विज़ुअलाइज़ेशन और सेवाएं प्रदान करेगा। यह परियोजना पंचायती राज मंत्रालय की ग्राम पंचायत विकास योजना प्रक्रिया की सहायता के लिए भू-स्थानिक सेवाएं प्रदान करने के लिए है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के सिवान; मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969

शेख खालिद अब्‍दुल अजीज अल सानी बने कतर के नए प्रधानमंत्री

about – Page 2887_15.1
कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को देश का नया प्रधान मंत्री बनाया गया है। वह शेख अब्‍दुल्‍ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी का स्थान लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा सौंप चुके है। नए प्रधान मंत्री अमीर कार्यालय के प्रमुख अमीरी दीवान होंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कतर की राजधानी: दोहा; मुद्रा: कतरी रियाल

तरनजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में भारत के नए राजदूत

about – Page 2887_17.1
तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया हैं। उनकी नियुक्ति वर्तमान राजदूत और हाल ही में विदेश सचिव पद के लिए चुने गए हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर की गई हैं, जो अपना कार्यभार संभालने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके हैं। वर्तमान में संधू 24 जनवरी, 2017 से श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। इससे पहले वे 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारत के दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर.

डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

about – Page 2887_19.1
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस पुरस्कार को अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार कृषि-व्यवसाय में 30 करोड़ रुपये की उद्यमिता परियोजना के प्रसार और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र की ओर छात्रों को प्रेरित करने के लिए दिया गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार हाल ही में रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 5 वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रदान किया गया।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF