ग्रैमी अवार्ड्स 2020 की हुई घोषणा: जाने किसे मिला कौन-सा अवार्ड

about – Page 2889_3.1
लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में 26 जनवरी, 2020 को आयोजित समारोह के दौरान 62 वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स की घोषणा की गई। इस शो को गायक-गीतकार एलिसिया कीज़ ने होस्ट किया था। इसे 1 अक्टूबर, 2018 से 31 अगस्त, 2019 तक चलने वाली पात्रता वर्ष की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डिंग, कम्पोजीशन और कलाकार के लिए चुना गया था।

ग्रैमी अवार्ड्स 2020 के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:

Sl.
No.
श्रेणी
विजेता
1.
एल्बम
ऑफ़ द इयर
व्हेन वी ऑल फॉल अस्लीप (बिली
इलिश)
2.
रिकॉर्ड
ऑफ़ द इयर
बैड गाय (बिली इलिश)
3.
बेस्ट
न्यू आर्टिस्ट
बिली
इलिश
4.
बेस्ट
रैप एल्बम
इगोर
(टायलर द क्रिएटर
)
5.
बेस्ट
आर&बी एल्बम विनर
वेंचुरा
(एंडरसन पाक
)
6.
बेस्ट
रैप सॉन्ग
ए लॉट
7.
बेस्ट
कंट्री एल्बम
व्हाइल आई एम लिव इ
(तान्या टकर)
8.
सॉन्ग
ऑफ़ द इयर
बैड गाय (बिली इलिश ओकोनेल और फिननीस ओकोनेल)
9.
बेस्ट
रॉक एल्बम
सोशल कूस (केज द एलिफेंट)
10.
बेस्ट
रॉक सॉन्ग
दिस
लैंड (गैरी क्लार्क जूनियर)
11.
बेस्ट
डांस / इलेक्ट्रॉनिक एल्बम
नो जियोग्राफी (द कैमिकल ब्रदर्स )
12.
प्रोडूसर
ऑफ़ द इयर
, क्लासिक
ब्लैंटन
अलस्पॉज़
13.
बेस्ट
म्यूजिक वीडियो
ओल्ड
टाउन रोड
14.
बेस्ट
कंट्री सॉन्ग
ब्रिंग माय फ्लॉवर्स नाऊ
15.
बेस्ट
फोक एल्बम
पैटी
ग्रिफिन
16.
बेस्ट
कॉमेडी एल्बम
स्टिक्स एंड स्टोन्स
(डेव चैपल
)

सरकार ने एयर इंडिया में सौ फीसदी हिस्सेदारी बेचने का किया फैसला

about – Page 2889_5.1
भारत सरकार (government of India) ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया की 100% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की हैं। रणनीतिक विनिवेश के तहत और अभि‍रुचि की अभि‍व्यक्ति (expression of interest-EoI) जमा करने की समय सीमा 17 मार्च निर्धारित की गई है। इसके अलावा एयर इंडिया कम लागत वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस की 100% हिस्सेदारी और संयुक्त उद्यम AISATS की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी बेचेगी।
सरकार कहना है कि एयर इंडिया की वित्तीय स्थिति बेहद नाजुक है और सरकार के पास सीमित संसाधन हैं। एयर इंडिया कर्ज में पूरी तरह डूब चुकी है, जिसके लिए निजी क्षेत्र एयरलाइन आवश्यक पूंजी जुटा सकते है। एयर इंडिया के कर्मचारियों को सरकार की विनिवेश प्रक्रिया में एयरलाइन के कुल शेयरों का तीन प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी

भोपाल में खोला गया देश का पहला ई-कचरा क्लीनिक

about – Page 2889_7.1
भारत के पहले ई-कचरा (e-waste) क्लिनिक का उद्घाटन मध्य प्रदेश के भोपाल किया गया है। यह घरेलू और वाणिज्यिक दोनों इकाइयों के कचरे को अलग-अलग कर प्रसंस्करण करने और निपटान करने में सक्षम होगा। ई-कचरा क्लिनिक का उद्घाटन सी के मिश्रा (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, MoEFCC के सचिव) द्वारा किया गया।
ई-कचरा क्लिनिक की स्थापना केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-CPCB और भोपाल नगर निगम-BMC द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। इस ई-कचरा क्लिनिक को तीन महीने की पायलट परियोजना के आधार पर खोला गया है। यदि यह परियोजना सफल रहती हैं, तो देश के अन्य स्थानों पर ई-कचरा क्लीनिक खोले जाएंगे।
इस योजना के तहत एक बस को भीतर एवं बाहर से ई-वेस्ट सामग्री से सजाया गया है। इसमें एक टीवी भी लगाया गया है, जिसमें ई-कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के विषय पर डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
  • .

हिंदू ग्रुप के चेयरमैन को केरल के मीडिया पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

about – Page 2889_9.1
दिग्गज पत्रकार और ‘द हिंदू ग्रुप’ के चेयरमैन एन. राम को आउटस्टैंडिंग मीडिया पर्सन (मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान) के लिए केरल मीडिया अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार को राष्ट्रीय स्तर पर निडर और उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शुरू किया गया था। अकादमी की 40 वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर एक लाख का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मूर्तिकला देने की घोषणा की गई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

जाने-माने कलाकार एवं मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल का निधन

about – Page 2889_11.1
जाने-माने कलाकार और मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल का निधन। उन्हें वर्ष 2008-09 के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा विजुअल आर्ट फ़ोटोग्राफ़ी में वरिष्ठ फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया। उन्हें उनकी फोटोग्राफी और पेंटिंग के लिए उत्तर प्रदेश में लखनऊ के क्वींस कॉलेज और राजीव गांधी फाउंडेशन पुरस्कार से चित्रकला में स्वर्ण पदक मिला था।

इस वर्ष उत्तराखंड ने जीता सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

about – Page 2889_13.1
इस वर्ष सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आपदा शमन और प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड (संस्था श्रेणी में) और कुमार मुन्नन सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी) को पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन में दिए गए उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थान को प्रमाणपत्र और 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जिसका उपयोग केवल आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के लिए किया जाता है। व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
ये पुरस्कार भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए दिया जाता हैं। इन पुरस्कार की घोषणा हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशक: सत्य नारायण प्रधान

पश्चिम बंगाल बना देश में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन वाला राज्य

about – Page 2889_15.1
पश्चिम बंगाल वर्ष 2018-19 में सब्जी उत्पादन के मामलें में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़कर सबसे अग्रिम राज्य के रूप में उभरकर आया हैं। पश्चिम बंगाल ने पिछले साल 27.70 मिलियन टन उत्पादन की तुलनाइस वर्ष 29.55 मिलियन टन (mt) सब्जियों का उत्पादन किया है। उत्तर प्रदेश में सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2018-19 में घटकर 27.71 मिलियन टन हो गया जो पिछले वर्ष 28.32 मिलियन टन था। फलों में आंध्र प्रदेश 17.61 मिलियन टन के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ हैं, सूची में इसके बाद महाराष्ट्र (10.82 मिलियन टन) और उत्तर प्रदेश (10.65 मिलियन टन) हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं।

राष्‍ट्र में देशभक्ति और उत्‍साह के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

about – Page 2889_17.1
देश में 71 वां गणतंत्र दिवस राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित भव्य सैन्य परेड और देश के इतिहास, सांस्‍कृतिक विविधता और सामरिक शक्ति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी के साथ मनाया गया। भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को देशभर में मनाया जाता है, जिसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति के स्थान पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर की। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया और राष्‍ट्रीय गान गाया गया तथा 21 तोपों की सलामी दी गई।
 71 वें गणतंत्र दिवस से जुड़े महतवपूर्ण तथ्य
  • इस वर्ष के ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर मैसियास बोलसोनारो गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे।
  • पहली बार, CRPF की महिला बाइकर्स की टुकड़ी ने साहसी करतब दिखायें।
  • परेड में पहली बार जम्मू और कश्मीर ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में हिस्सा लिया।
  • मेघालय की झांकी में राज्य के प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थल डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज को दर्शाया गया है।
  • तेलंगाना ने अपने पुष्प उत्सव बटुकम्मा की सुन्दर झाकी प्रस्तुत की।
  • गुजरात की झांकी रानी की वाव – जल मंदिर, के विषय पर प्रस्तुत की गई जो प्राचीन भारतीय स्थापत्य शैली, निर्माण कार्य और शिल्प कौशल का एक अनूठा उदाहारण है।
  • वायु सेना ने राफेल विमान, तेजस विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, आकाश मिसाइल सिस्टम और एस्ट्रा मिसाइल के मॉडल प्रदर्शित किए गए।
  • परेड में सुखोई और नई तकनीक से लैस हल्के लड़ाकू विमान के साथ हाल ही में शामिल हुए चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टरों प्रमुख आकर्षण का केंद्र थे।
  • इनके अलावा सैटेलाइट-रोधी आयुध: मिशन शक्ति, सेना का युद्धक टैंक भीष्म को भी परेड में दिखाया गया था।


भारत में क्यों मनाया जाता हैं गणतंत्र दिवस ?

भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता के बाद भी देश के पास अपना संविधान नहीं था। संविधान लागू होने से पहले के देश में भारत सरकार अधिनियम 1935 लागू था। स्थायी संविधान और स्वयं की शासन निकाय की आवश्यकता को महसूस करते हुए, भारत सरकार ने 28 अगस्त 1947 को एक समिति का गठन किया जिसका अध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर को चुना गया।
लगभग 3 वर्षों के मंथन के बाद संसद के 308 सदस्यों ने कई परामर्शों और कुछ संशोधनों के बाद अंततः 24 जनवरी 1950 को संविधान पर हस्ताक्षर किए, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। तब से ही भारत में उस दिन हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा : पूरी लिस्ट की PDF देखें

about – Page 2889_19.1
Padma Awards 2020 : पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल तीन श्रेणियों में, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान के पुरस्कार वितरित किये गये. ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात; कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री पुरस्कार किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.
इस वर्ष राष्ट्रपति ने  141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है, जिनमें 4  दोहरे केस (duo cases) शामिल हैं (किसी दोहरे केस में, पुरस्कार को एक ही माना  जाता है) जो इस प्रकार हैं. इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में से 33 महिलाएं हैं और  18 व्यक्तियों को विदेशियों /NRI/PIO/OCI श्रेणी में और 12 व्यक्तियों को  मरणोपरांत पुरस्कार दिए गये हैं।

Download the PDF of Complete List of Winners of the Padma Awards 2020

अरुणाचल प्रदेश में किया जा रहा हैं ‘नवाचार महोत्सव’ का आयोजन

about – Page 2889_21.1
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित विज्ञान केन्द्र में ‘नवाचार महोत्‍सव’ का आयोजन किया रहा हैं। इस उत्सव का आयोजन अरूणाचल प्रदेश राज्‍य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राष्‍ट्रीय नवाचार फांउडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। प्रदेश में अपनी तरह के इस पहले विशिष्‍ट महोत्‍सव के आयोजन का लक्ष्‍य राज्‍य में सभी लोगों खासतौर पर शैक्षणिक संस्‍थानों में नवाचार की संस्‍कृति को बढ़ावा देना है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF