आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव किया पारित

about – Page 2888_3.1
आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने सरकार के महत्वपूर्ण बिलों को पारित करने में आ रही बड़ी अड़चन राज्य की विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस कैबिनेट की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने की।
एपी सरकार ने यह फैसला तीन राजधानियों से संबंधित अपने दो महत्वपूर्ण विधेयक (आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास और एपी कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) अधिनियम विधेयक) के ऊपरी सदन (विधान परिषद) में पारित कराने में विफल होने के कारण लिया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: जगन मोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती
  • .

महाराष्ट्र सरकार ने गरीबों के लिए ‘शिव भोजन’ योजना’ की शुरू

about – Page 2888_5.1
महाराष्ट्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘शिव भोजन‘ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य गरीबों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना है। पायलट स्तर पर शुरू की गई इस योजना के तहत, राज्य के सभी जिलों में निर्धारित स्थानों और कैंटीनों में तय समय पर गरीबों को 10 रुपए में थाली या लंच प्लेट मुहैया कराई जाएगी।
जिला गार्जियन मंत्री असलम शेख ने महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिविल, नायर अस्पताल में “शिव भोजन थाली” कैंटीन का उद्घाटन किया। पायलट योजना के तहत, हर जिला मुख्यालय में कम से कम एक ‘शिव भोजन’ कैंटीन शुरू की गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : उद्धव बाल ठाकरे
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
  • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई
  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री: अजीत पवार
  • .

असमिया भाषाविद् गोलोक चंद्र गोस्वामी का निधन

about – Page 2888_7.1
प्रख्यात असमिया भाषाविद् और शिक्षाविद गोलोक चंद्र गोस्वामी (Golok Chandra Goswami) का निधन। उनकी प्रसिद्ध किताबें ‘Structure of Assamese’, ‘Assamese: Its Formation and Development’, ‘Dhvani Bigyanor Bhumika’, ‘Asomiya Bornoprakash’ और ‘Asomiya Akhor Jotoni’ हैं। उन्हें असोम साहित्य सभा के ‘साहित्यचर्य’ उपाधि, असोम भाष्य बिकास समिति की ‘भाषाचार्य’ उपाधि दी गई थी और अनुन्दोरम बोरूः इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज आर्ट & कल्चर द्वारा ‘अनुन्दोरम बोरूः पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।

भारतीय नौसेना को जल्द ही सौपा जाएगा INS कवरत्ती: GRSE

about – Page 2888_9.1
रक्षा मंत्रालय का सार्वजानिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारतीय नौसेना को जल्द ही रडार की पकड़ में नहीं आने वाले पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती (INS Kavaratti) को सौपने के लिए तैयार है। INS कवरत्ती, GRSE द्वारा बनाया गया 104 वां युद्धपोत है। इसके सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पुरे कर लिए गए हैं और जिसे इस महीने के अंत तक नौसेना को सौप दिया जाएगा। INS कवरत्ती का इस्तेमाल परमाणु, रासायनिक और जैविक युद्ध की स्थिति के दौरान किया जा सकता है और इसके हथियार और सेंसर सूट पूरी तरह से देश में ही तैयार किए गए हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख (CNS): करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

सुनील मेहता ने संभाला IBA के सीईओ का कार्यभार

about – Page 2888_11.1
सुनील मेहता ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association-IBA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया हैं। उन्हें वीजी कन्नन के स्थान पर नियुक्त किया गया हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को IBA के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वर्तमान में, IBA की प्रबंध समिति के अध्यक्ष SBI प्रमुख रजनीश कुमार हैं, जो वर्ष 2019-20 के लिए 3 डिप्टी चेयरमैन और मानद सचिव के साथ समिति का संचालन कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय बैंक संघ का गठन: 26 सितंबर 1946
  • भारतीय बैंक संघ का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

मेरठ में खोला जाएगा देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल

about – Page 2888_12.1
भारत सरकार उत्तर प्रदेश के मेरठ में जानवरों के लिए युद्ध स्मारक (war memorial for animals) स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है। यह देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल होगा। इस स्मारक का निर्माण मेरठ के रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में किया जाएगा, जहां कुत्तों, खच्चरों और घोड़ों की जांबाज कैटल (नस्ल) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस स्मारक को स्थापित करने का उद्देश्य युद्ध में जानवरों की साहस और वीरता के प्रति समर्पण और सैनिकों के साथ सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान को चिन्हित करना है। स्मारक में पट्टी पर 350 से अधिक हैंडलर, 300 कुत्तों और कुछ घोड़ों और खच्चरों के नाम सर्विस नंबर के अंकित किए जाएंगे। स्मारक दिल्ली में बने राष्ट्रीय समर स्मारक का छोटा प्रारूप होगा।

केरल में देश की पहली सुपर फैब लैब का हुआ शुभारंभ

about – Page 2888_14.1
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कोच्चि में देश की पहली सुपर फैब लैब (Super Fab Lab) का उद्घाटन किया। सुपर फैब लैब को KSUM (केरल स्टार्टअप मिशन) के सहयोग से स्थापित किया गया है। ये प्रयोगशाला फिजिकल और डिजिटल दुनिया के बीच अंतर को कम करेगी।
फैब लैब एक ऐसी प्रयोगशाला है जो पूरी तरह डिजिटल फैब्रिकेशन पर आधारित है। इसे आम भाषा में “कैसे कुछ भी बनाया जा सकता हैं? (How to make almost anything)” के रूप में परिभाषित किया गया है। यह कंप्यूटर की एक अरे है जो लगभग सभी चीजों को कवर करता है। इसका उपयोग व्यवसायों में प्रोटोटाइप विकसित करने और शिक्षा में भी किया जाएगा। इसमें सीएनसी कटिंग, प्लाज्मा मेटल कटिंग, लेजर कटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोप्रोसेसर और 3 डी प्रिंटिंग और स्कैनिंग भी शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

ब्रिटेन ने 50 पेंस का ब्रेक्जिट स्मारक सिक्का किया जारी

about – Page 2888_16.1
ब्रिटेन की सरकार ने ब्रेक्सिट (ब्रिटिश के ईयू से अलग होने) से ठीक पहले 50 पेंस का ब्रेक्जिट स्मारक सिक्का जारी कने की घोषणा की है। ब्रिटेन आने वाली 31 जनवरी को तय समय पर यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा। इस सिक्के पर “सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और मित्रता (Peace, prosperity and friendship with all nations)” लिखा है। ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद, जिनके पास ब्रिटेन के टकसाल की भी जिम्मेदारी हैं, ने सिक्कों के पहले लोट को जारी किया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिटेन के प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन
  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन
  • .

स्लोवेनिया के प्रधान मंत्री मार्जन सरेक ने राजनीतिक गतिरोध के चलते दिया इस्तीफा

about – Page 2888_18.1
स्लोवेनिया (Slovenia) के प्रधान मंत्री मार्जन सरेक (Marjan Sarec) ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी हैं और राजनीतिक गतिरोध के चलते देश में दोबारा चुनाव कराने का आह्वान किया हैं। वह स्लोवेनिया के सबसे युवा प्रधान मंत्री हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन और व्यंग्यकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने एक उदारवादी गठबंधन का गठन किया, जिसने दक्षिणपंथी पार्टी को दरकिनार कर जून 2018 के संसदीय चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल किए थे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्लोवेनिया के राष्ट्रपति: बोरूत पाहोर
  • स्लोवेनिया की राजधानी: जुब्लजाना; मुद्रा: यूरो

पीएम मोदी आज तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन

about – Page 2888_20.1
गुजरात के गांधीनगर में आज तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन-2020 (3rd Global Potato Conclave) का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। ये सम्‍मेलन सभी हितधारकों को आलू क्षेत्र से जुड़े सभी मुद्दों और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए साझा मंच उपलब्‍ध कराएगा। गुजरात देश में आलू उत्पादन के मामले में शीर्ष स्थान पर है। नीदरलैंड इस कॉन्क्लेव में सहयोगी देश के तौर भाग ले रहा है।
इस मेगा कार्यक्रम में तीन प्रमुख सम्मलेन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आलू सम्मेलन, कृषि प्रदर्शिनी (Agri Expo) और आलू के बारे में खेतों का दौरा शामिल हैं। आलू अनुसंधान में ज्ञान और नवाचारों के बारे में देश के विभिन्न हितधारकों को आलू की नवीनतम किस्‍मों के बारे में जानकारी के अलावा उन्‍नत खेती की जानकारी दी जाएगी है। इस कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय आलू संघ (IPA) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला और अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, लीमा, पेरू के सहयोग से किया जा रहा है। लू की न
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय आलू संघ के वाईस चांसलर: एस.एम. पॉल खुराना
  • भारतीय आलू संघ का मुख्यालय: शिमला, हिमाचल प्रदेश

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF