इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। असम की झांकी का विषय “अद्वितीय शिल्प कौशल और संस्कृति की भूमि” (“Land of unique craftsmanship and culture”) था, जिसमे बांस और बेंत के काम को दर्शाया गया और क्षत्रिय नर्तकियों द्वारा भोर्तल नृत्य प्रस्तुत किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड़ 2020 में शामिल सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कार प्रदान दिए गए।
ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं। ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रूकना रथ यात्रा प्रदर्शित की गई थी, जबकि उत्तरप्रदेश की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाया गया था।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में सबसे श्रेष्ठ का पुरस्कार दिया गया। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को उसकी झांकी कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


