Home   »   यूएन ने दक्षिण सूडान में लोगो...

यूएन ने दक्षिण सूडान में लोगो की मदद करने वाले भारतीय शांति सैनिकों को किया सम्मानित

यूएन ने दक्षिण सूडान में लोगो की मदद करने वाले भारतीय शांति सैनिकों को किया सम्मानित |_50.1
भारतीय शांति सैनिकों को संघर्ष से जूझ रहे दक्षिण सूडान में शांति स्थापित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान और अपने कर्तव्यों से ऊपर उठकर स्थानीय लोगो की मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है। भारत के लगभग 850 सैनिकों को देश से दूर जाकर दक्षिण सूडान के नागरिकों को बचाने और स्थायी शांति स्थापना करने के समर्पण और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
वर्तमान में, 2,342 भारतीय सैनिक और करीब 25 पुलिस कर्मी संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत दक्षिण सूडान में तैनात हैं। ये पहला मौका है जब भारतीय सैनिकों को UNMISS के तहत सरकार और विपक्षी गुटों के बीच शांति वार्ता स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: श्री एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *