केंद्र सरकार ने सुशासन सूचकांक किया जारी

about - Part 2879_3.1
केंद्र सरकार ने सुशासन दिवस के अवसर पर “सुशासन सूचकांक” जारी किया। भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शासन की स्थिति का आकलन करने के लिए “सुशासन सूचकांक” जारी किया गया। इसे जारी करने का मुख्य उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शासन की तुलना करने के लिए मात्रात्मक डेटा उपलब्ध कराना है, सुशासन सूचकांक शासन के स्तर को तय करता है और इसे बेहतर बनाने के संदर्भ उपलब्ध कराता है।
सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं सुशासन केंद्र द्वारा तैयार किया गया हैं ।सूचकांक दस क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है और इन दस क्षेत्रों को कुल 50 मापदंडो पर मापा जाता है। 
ये दस सेक्टर हैं:-
  • कृषि और संबद्ध क्षेत्र
  • वाणिज्य और उद्योग
  • मानव संसाधन विकास
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिताएँ
  • आर्थिक शासन
  • समाज कल्याण और विकास
  • न्यायिक और सार्वजनिक सुरक्षा
  • वातावरण
  • नागरिको के अनुसार 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन समूहों में बांटा गया है:-
  • बड़े राज्य
  • उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्य
  • केंद्र शासित प्रदेश

सूचकांक के कुछ मुख्य परिणाम:
  • सुशासन सूचकांक में “बड़े राज्यों” में तमिलनाडु सबसे ऊपर है। खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में ओडिशा, बिहार, गोवा और उत्तर प्रदेश हैं और झारखंड समूह में अंतिम स्थान पर हैं।
  • “पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों” में, हिमाचल प्रदेश सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद उत्तराखंड, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम हैं। इस समूह में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड हैं, अरुणाचल प्रदेश समूह में अंतिम स्थान पर है।
  • “केंद्रशासित प्रदेशों” में, पुदुचेरी सूचकांक में सबसे ऊपर है। इसके बाद चंडीगढ़ और दिल्ली हैं और लक्ष्यदीप सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला केंद्रशासित प्रदेशों है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

बोइंग सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने दिया इस्तीफा

about - Part 2879_5.1
बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बोइंग कंपनी को दो विमान हादसों से संकट में आई अपनी प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने के प्रयास करना पड़ रहा है। उनकी जगह 13 जनवरी, 2020 को चेयरमैन डेविड कैलहोन को नियुक्त किया जाएगा। डेनिस जुलाई 2015 में दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी के सीईओ बने बनाए गए थे। दो घातक दुर्घटनाओं में करीब 346 लोग मारे जाने के बाद मार्च 2019 में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले कमर्शियल जेट को दुनिया भर में नकार दिया गया था ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बोइंग का मुख्यालय: शिकागो, अमेरिका
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

पीएम ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

about - Part 2879_7.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन दी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

रोहतांग में निर्माणाधीन सुरंग का नाम रखा गया अटल सुरंग

about - Part 2879_9.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के नीचे बनाई जा रही सुरंग को अटल सुरंग नाम दिया। अटल जी द्वारा इस सुरंग को बनाने का ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए इसे इनके नाम पर रखे जाने का फैसला किया गया हैं । मई 2002 में इसकी आधारशिला रखी गई थी। 
उन्‍होंने कहा कि टनल के पूरा हो जाने के बाद सभी मौसम में लाहौल स्पिति के सुदूर क्षेत्रों में आवागमन संभव हो सकेगा। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के सीएम: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

हेमन्त सोरेन 29 दिसम्बर को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

about - Part 2879_11.1
झारखंड में महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन इस महीने की 29 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक दल का नेता चुना गया। उन्हें चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया, जिसने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड के राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू
  • झारखंड का गठन: 15 नवंबर 2000 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

टेनिस खिलाड़ी लियेंडर पेस ने 2020 में संन्‍यास लेने की कि घोषणा

about - Part 2879_13.1
भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी लियेंडर पेस ने 2020 में व्‍यावसायिक खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। 1992 के ओलंपिक में पदार्पण करने वाले लिएंडर अगले साल टोक्यो ओलंपिक में अंतिम बार कोर्ट में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने के लिए उतरेंगे । उनके नाम आठ युगल और दस मिक्स्ड युगल ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
स्रोत: द हिंदू

हिंदी के प्रख्‍यात लेखक गंगा प्रसाद विमल का निधन

about - Part 2879_15.1
हिंदी के प्रख्‍यात लेखक गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनका जन्म 1939 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुआ था। उन्होंने एक दर्जन से अधिक कविता संग्रह, लघु कथा संग्रह और उपन्यास लिखे। उनका लिखा अंतिम उपन्यास मानुषखोर 2013 में प्रकाशित हुआ था। उन्हें कई हिंदी साहित्यिक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चूका हैं।
स्रोत: द हिंदू

पेट्रोलियम मंत्री ने भारत की पहली लम्बे मार्ग की सीएनजी बस का किया अनावरण

about - Part 2879_17.1
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने नई दिल्ली में सीएनजी सिलेंडर लगी भारत की पहली लम्बे मार्ग की सीएनजी बस का अनावरण किया। ये बस एक बार भरे जाने के बाद लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा तय सकती है। ये पहली लम्बे मार्ग की अंतरराज्यीय सीएनजी बस दिल्ली और देहरादून के बीच चलाई जाएगी। इसके बाद इसे जल्द ही दिल्ली से जयपुर, चंडीगढ़ और आगरा के बीच चलाया जाएगा। इस परियोजना का निष्पादित देश की सबसे बड़ी सीएनजी प्रदाता कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

सुशासन दिवस: 25 दिसंबर

about - Part 2879_19.1
भारत में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश भर में भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को मनाया जाता है। 2014 में सरकार की जवाबदेही को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए  सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी। इस परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए, सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस घोषित किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1996 में केवल 13 दिनों के लिए उनका पहला कार्यकाल था, इसके बाद वे  मार्च 1998 से अप्रैल 1999 तक तेरह महीने की अवधि के लिए इस पद पर थे और अंतिम बार 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे थे । संसद में वे पहली 1962 में राज्य सभा से निर्वाचित होकर पहुचे थे । वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। श्री वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन बिल

about - Part 2879_21.1

क्या है? एनआरसी

  • नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन बिल (NRC Bill)  एक रजिस्टर है जिसमें भारत में रह रहे सभी वैध नागरिकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। 
  • 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने असम गण परिषद से समझौता किया जिसके तहत 25 मार्च 1971 के पहले जो बांग्लादेशी असम में आए हैं केवल उन्हें ही नागरिकता दी जाएगी। लेकिन लंबे वक्त तक इसे ठंडे बस्ते में रखा गया। फिर 2005 में सरकार ने इस पर काम शुरू किया। 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस काम में तेज़ी आई और एनआरसी को तैयार किया गया। यानी मूल रूप से एनआरसी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से असम के लिए लागू किया गया है। फिलहाल यह असम के अलावा किसी अन्य राज्य में लागू नहीं है।
क्यों हैं चर्चा में
  • अगस्त 2019 में एनआरसी की सूची प्रकाशित की गई, लेकिन क़रीब 19 लाख लोगों के पास उचित दस्तावेज़ नहीं पाए जाने की वजह से उन्हें प्रकाशित रजिस्टर से बाहर रखा गया। इस सूची से बाहर लोगो को वैध प्रमाण पत्र के साथ अपनी नागरिकता साबित करने के लिए वक्त दिया गया।
  • अगले संसद सत्र में इसे पूरे देश में लागू करने का बिल लाया जा सकता है। पूरे भारत में लागू करने के लिए इसके लिए अलग जरूरतें और मसौदा होगा।
एनआरसी के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
  • भारत का वैध नागरिक साबित होने के लिए एक व्यक्ति के पास रिफ्यूजी रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड, जन्म का सर्टिफिकेट, एलआईसी पॉलिसी, सिटिजनशिप सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, सरकार के द्वारा जारी किया लाइसेंस या सर्टिफिकेट में से कोई एक होना चाहिए।
एनआरसी सूची में नहीं होने वाले लोगों का क्या होगा?
  • अगर कोई व्यक्ति एनआरसी में शामिल नहीं होता है तो उसे डिटेंशन सेंटर में ले जाया जाएगा जैसा कि असम में किया गया है। इसके बाद सरकार उन देशों से संपर्क करेगी जहां के वो नागरिक हैं। अगर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए साक्ष्यों को दूसरे देशों की सरकार मान लेती है तो ऐसे अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।
                                                      Find More National News Here

Recent Posts

about - Part 2879_22.1
QR Code
Scan Me