अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली व्यक्ति बनी मो ओ’ब्रायन

about – Page 2881_3.1
60 वर्षीय मो ओ’ब्रायन (Mo O’Brien) अपनी बेटी बर्ड वाट्स और मित्र क्लेयर एलिन्सन के साथ नाव से 3,000 मील की दुरी तय कर अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली बधिर (deaf) व्यक्ति बन गई हैं। महासागर रोइंग रिकॉर्ड्स पर नजर रखने वाली संस्था ओसियन रोइंग सोसाइटी ने पुष्टि की कि वह दुनिया की पहली बधिर व्यक्ति है, जिन्होंने अटलांटिक महासागर में लगभग 3,000 मील (लगभग 4,800 किमी) की दूरी तय की है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020: जाने अभी तक किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

about – Page 2881_5.1
दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर -19 विश्व कप क्रिकेट 2020 अपने चरम पर है। भारतीय टीम प्रियम गर्ग की कप्तानी में इस विश्व कप में खेल रही है। विश्व कप का फाइनल 09 फरवरी को जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना हैं।

नीचे आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2020 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 खिलाड़ियों की सूची दी जा रही है:-

Sl.
No.
खिलाड़ी
(देश)
मैच
विकेट
1.
अखिल
कुमार (कनाडा)
5
16
2.
तनवीर
संघा (ऑस्ट्रेलिया)
5
15
3.
रवि
बिश्नोई (भारत)
5
13
4.
दिलशान
मदुशंका (श्रीलंका)
6
13
5.
लुईस
गोल्ड्सवर्थी (इंग्लैंड)
6
12
6.
शफीकुल्लाह
गफ़री (अफगानिस्तान)
4
12
7.
हमीदुल्लाह
कादरी (इंग्लैंड)
6
12
8.
कार्तिक
त्यागी (भारत)
5
11
9.
आर्यन
लकड़ा (
UAE)
6
11
10.
रकीबुल
हसन (बांग्लादेश)
4
10


उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

दीपा मलिक चुनी गई भारतीय पैरालंपिक समिति नई अध्यक्ष

about – Page 2881_7.1
पैरा-एथलीट और पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली एकमात्र महिला एथलीट दीपा मलिक भारतीय पैरालंपिक समिति की नई अध्यक्ष चुनी गई है। उन्हें बेंगलुरु में हुए पीसीआई के चयन में  निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह का स्थान लेंगी। उन्हें पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय पैरालंपिक समिति का मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

गोपाल बागले होंगे श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त

about – Page 2881_9.1
गोपाल बागले को श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान उच्चायुक्त तरनजीत संधू का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया, बागले इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में सेवारत है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 फरवरी को मनाया गया विश्व वेटलैंड्स दिवस

about – Page 2881_11.1
विश्व स्तर पर हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानि विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों और पृथ्वी के लिए  वेटलैंड्स द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष के विश्व वेटलैंड्स दिवस का विषयWetlands and Biodiversity” है।
क्या हैं वेटलैंड्स?
वेटलैंड्स एक ऐसा स्थान है जहां पौधे और पशु प्रजातियों की घनी विविधता पाई जाती है और ये जैव विविधता से भी समृद्ध होता हैं और जो शोधकर्ताओं के अनुमान के अनुसार घटता जा रहा है। ये ऐसे भूमि क्षेत्र हैं जो हमेशा या मौसम में संतृप्त या जलमंगन रहते हैं।

वेटलैंड्स के :
  • तटीय वेटलैंड्स: मैंग्रोव्स, एस्टुरीज, खारे पानी की दलदली भूमि, लैगून आदि.
  • अंतर्देशीय आर्द्रभूमि: दलदली भूमि, झीलों, जलयुक्त दलदली वन भूमि, नदियों, बाढ़ और तालाब.
  • मानव निर्मित वेटलैंड्स : मछली के तालाब, नमक और चावल के धान.
विश्व वेटलैंड्स दिवस 2020 के विषय का महत्व:
वर्ष 2020 का विषय वेटलैंड्स एंड बायोडायवर्सिटी, वेटलैंड जैव विविधता में आती कमी को उजागर करने के लिए एक अनूठा अवसर पैदा करना और यह वेटलैंड्स संरक्षण के लिए सीधे कार्रवाई करने के निर्देश देता है ताकि इसके नुकसानों का किया जा सके। वेटलैंड्स के जंगलों की तुलना में तीन गुना तेजी से कम होने का अनुमान है। सर्वाधिक उत्पादक जीवन सहायता में आर्द्रभूमि का मानवता के लिए सामाजिक-आर्थिक एवं पारिस्थितिकी महत्व है। ये प्राकृतिक जैव विविधता के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है।

2 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है ये दिवस?


विश्व वेटलैंड्स दिवस हर साल 2 फरवरी को ईरान के शहर रामसर में केस्पियन सागर के तट पर 2 फरवरी 1971 को वेटलैंड्स के संरक्षण पर हुए कन्वेंशन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

भारत में रामसर क्षेत्र:

  • अष्टमुडी वेटलैंड्स – केरल
  • भितरकनिका मैंग्रोव – उड़ीसा
  • भोज वेटलैंड्स – मध्य प्रदेश
  • चंद्र ताल – हिमाचल प्रदेश
  • चिल्का झील – उड़ीसा 
  • दीपोर बील – असम 
  • ईस्ट कलकत्ता वेटलैंड्स – पश्चिम बंगाल

श्रीलंका में उत्साह के साथ मनाया गया 72 वां स्वतंत्रता दिवस

about – Page 2881_13.1
श्रीलंका ने 4 फरवरी 2020 को अपना 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी दिन श्रीलंका ब्रिटेन से आज़ाद होने के बाद एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। कोलंबो में आयोजित की गई सैन्य परेड और एयर शो, श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के सबसे आकर्षक पहलू थे। इस बारे के समारोह में सबसे बड़ा बदलाव श्रीलंका का राष्ट्रीय गान था क्योंकि इसे तमिल भाषा की बजाय सिंहल (Sinhala) में गाया गया था। राष्ट्रगान 2016 से दोनों भाषाओं में  गाया जाता रहा हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे
  • राष्ट्रपति: गोताबया राजपक्षे

नई दिल्ली में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मंत्रिस्तरीय रक्षा वार्ता की गई आयोजित

about – Page 2881_15.1
नई दिल्ली में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर की रक्षा वार्ता आयोजित की गई। इस मंत्रिस्तरीय-स्तरीय रक्षा वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। दक्षिण कोरियाई उद्योगों को आर्थिक और कुशल श्रम शक्ति, प्राकृतिक संसाधनों और सिलसिलेवार प्रोत्साहन से लाभ प्राप्त करके भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करके भारतीय रक्षा गलियारों में दक्षिण कोरियाई कंपनियों द्वारा निवेश करने के प्रति प्रेरित करना हैं। इसके अलावा वार्ता के दौरान दोनों देशों ने डिजिटल एप्लीकेशन के साथ-साथ अन्य उन्नत तकनीकों में आपसी सहयोग का लाभ उठाने का भी इरादा किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री जियोंग कियांग-डू के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर बैठक की गई। चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवाने और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी बैठक में मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020: देखें विजेताओं और रनर-अप की पूरी सूची

about – Page 2881_17.1
ऑस्ट्रेलियन ओपन दुनिया की प्रमुख चार वार्षिक ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियनशिप में सबसे महत्वपूर्ण चैंपियनशिप है। ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप को प्रतिवर्ष ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पार्क में आयोजित किया जाता है। ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत वर्ष 1905 में केवल पुरुष सिंगल्स में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ ऑस्ट्रेलेसिया (अब ऑस्ट्रेलिया) द्वारा की गई थी। पहली बार 1922 में “महिला सिंगल” श्रेणी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन आयोजित किया गया था।

इस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेताओं और रनर-अप की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

S.No.
वर्ग
विजेता
रनर-अप
1
मेंस
सिंगल
नोवाक
जोकोविच
(सर्बिया)
डोमिनिक
थिएम
(ऑस्ट्रिया)
2
वीमेन
सिंगल
सोफिया
केनिन
(अमेरिका)
गार्बाइन
मुगुरुज़ा
(स्पेन)
3
मिक्स्ड
डबल्स
बारबोरा
क्रेजिक्कोवा (चेक गणराज्य) और निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)
बेथानी
माटेक-सैंड्स (यूएसए) और जेमी मरे (ब्रिटेन)
4
पुरुषों
का डबल्स
राजीव
राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (ब्रिटेन)
मैक्स
परसेल (ऑस्ट्रेलिया) और ल्यूक सैविले (ऑस्ट्रेलिया)
5
महिला
डबल्स
टिमिया
बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस)
सु-वेई
हेसिह (चीनी ताइपे) और बारबोरा स्ट्राइकोवा (चेक गणराज्य)

BCCI ने क्रिकेट सलाहकार समिति में 3 सदस्यों को किया शामिल

about – Page 2881_19.1
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन पूर्व क्रिकेटर मदन लाल, रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाइक को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल करने की घोषणा की है।

1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वनडे मैच खेले हैं। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता रहने के साथ-साथ राष्ट्रीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। आरपी सिंह भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे, 10 टी 20I में हिस्सा लेने के अलावा 2007 में दक्षिण अफ्रीका में विश्व टी 20 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। सुलक्षणा अपने 11 साल के लंबे करियर के दौरान भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 टी 20I मैच खेल चुकी हैं। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  •  BCCI अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई

पेटीएम ने छोटे कारोबारियों और मर्चेंट पार्टनर्स के लिए लॉन्च किया एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस

about – Page 2881_21.1
पेटीएम ने छोटे एवं मध्यम कारोबारियों (SMEs) और अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस लॉन्च किया है। ये एंड्रॉइड आधारित डिवाइस कारोबारियों को ग्राहकों से विभिन्न तरीकों जैसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पेटीएम वॉलेट, यूपीआई-आधारित ऐप और नकदी से भुगतान लेने में सक्षम बनाएगा। यह उपकरण व्यापारियों को ‘पेटीएम फॉर बिजनेस’ ऐप के माध्यम से जीएसटी के अनुस्सर बिल देने, लेनदेन और सेटलमेंट का प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान करेगा। इस सेवा से छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमई) और मर्चेंट पार्टनर्स के कारोबार में डिजिटल भुगतान के महत्व को बढ़ाएगा साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Android POS डिवाइस की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • इस डिवाइस में एक स्कैनर और इन-बिल्ट प्रिंटर लगा होगा और साथ ही बिल भी जेनरेट करेगा।
  • यह डिवाइस एक यूनिवर्सल कोड से लैस है जो कांटेक्ट और कांटेक्ट-लेस सभी भुगतान के काम करेगा।
  • इसके अलावा ये डिवाइस बिलिंग सॉफ़्टवेयर से भी लैस है, जो विभिन्न उद्योग क्षेत्र खानपान से लेकर पार्किंग के लिए उनके हिसाब से काम करता हैं।

POS डिवाइस के फायदे:


इस नई सेवा में कर्मचारी वेतन और ग्राहक रिफंड की सुविधा शामिल हैं। इसके अलावा ये डिवाइस स्टार्ट-अप्स को बढ़ाने और डेवलपर्स को पेमेंट गेटवे के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस की मदद से अपनी सेवाओं को आसानी से एकीकृत करने जैसे अन्य लाभ भी प्रदान करेगा।

डिवाइस लॉन्च करने से क्या होगा प्रभाव:

पेटीएम द्वारा लॉन्च किए गए इस डिवाइस से कारोबार में डिजिटल भुगतान तरीके को एक नया आयाम मिलेगा और ये अर्थव्यवस्था कैशलेस की ओर एक कदम ओर आगे बढ़ाएगा। साथ ही इस नए डिवाइस के साथ स्वचालित विक्रेता भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिसे पीओएस डिवाइस के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF