विश्व तीरंदाजी ने AAI पर से सशर्त हटाया निलंबन

about - Part 2883_3.1
World Archery (विश्व तीरंदाजी) ने भारत पर चल रहे कुछ शर्तों के साथ निलंबन को हटा दिया है और इसलिए भारतीय तीरंदाज अब आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे. विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (Archery Association of India ) को खेल में गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करने के लिए विश्व तीरंदाजी संविधान द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी है. विश्व निकाय ने नियमों और अन्य गतिविधियों के अनुपालन के बारे में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया को हर तीन महीने में विश्व निकाय को रिपोर्ट करने की सलाह दी है. 
हाल ही में, दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार और विश्व तीरंदाजी के तहत आयोजित चुनाव में अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) का अध्यक्ष चुना गया था.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) : 25 जनवरी

about - Part 2883_5.1
National Voters’ Day : भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह राष्ट्रीय मतदाता दिवस का 10वां संस्करण है, और इस संस्करण की थीम ‘‘Electoral Literacy for Stronger Democracy’ है. इस Theme का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों के विश्वास को रीन्यु करना है और साथ ही भारत के मतदाताओं को शिक्षित करना है.

भारत के चुनाव आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था. “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को चिह्नित करता है. पहली बार यह दिवस 2011 में मनाया गया था.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC): सुनील अरोड़ा

CEC सुनील अरोड़ा बने 2020 के लिए FEMBoSA के चेयरमेन

about - Part 2883_7.1
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC), सुनील अरोड़ा ने वर्ष 2020 के लिए दक्षिण एशिया के चुनाव प्रबंधन निकायों के फोरम (FEMBoSA) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है. उन्होंने बांग्लादेश के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त KM नुरुल हुडा का स्थान लिया है. सुनील अरोड़ा ने FEMBoSA की 10 वीं वार्षिक बैठक के दौरान पदभार ग्रहण किया.
दक्षिण एशिया के चुनाव प्रबंधन निकायों का फोरम 8 सदस्यों वाले चुनाव प्रबंधन निकायों का एक सक्रिय क्षेत्रीय संघ है, और लोकतांत्रिक दुनिया के एक बहुत बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • दक्षिण एशिया के चुनाव प्रबंधन निकायों का मंच (FEMBoSA) मई, 2012 में नई दिल्ली में आयोजित SAARC देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों के तीसरे सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था.

RBI ने वोडाफोन के m-pesa सर्टिफिकेट को किया रद्द

about - Part 2883_9.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने वोडाफोन को जारी किए m-pesa अधिकार प्रमाण पत्र (Certificate of Authorisation) को रद्द कर दिया है। यह रद्दीकरण का फैसला वोडाफोन द्वारा स्वेच्छा से प्रमाणपत्र लौटाने के बाद किया गया है। इसके बाद अब वोडाफोन एम-पेसा कारोबार को जारी नहीं रख सकता है और न ही इसे प्रीपेड भुगतान (PPI) के रूप में भुगतान सुविधा देने का अधिकार होगा। वोडाफोन आइडिया ने 2019 में आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (ABIPBL) के बंद होने के बाद m-pesa सुविधा को बंद करने का फैसला किया है, जिसके साथ इसका विलय किया गया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वोडाफोन एम-पेसा लिमिटेड गठन: 13 सितंबर 2014
  • वोडाफोन एम-पेसा लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा की गई शुरू

about - Part 2883_11.1
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘वूमन विद व्हील्स’ नामक एक अनूठी टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया गया हैं। ये टैक्सी सेवा ‘सखा कैब्स’ की एक पहल है। ये टैक्सी सेवा केवल महिला यात्रियों के लिए होगी और जिन्हें महिला ड्राइवरों द्वारा चलाया। इस सेवा में पुरुषों को प्रवेश की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब वे किसी महिला के साथ हों। व्हील्स विद व्हील्स की सुविधा महिला यात्रि दिल्ली के किसी भी स्थान पर जाने के लिए कर सकती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सखा कंसल्टिंग विंग्स के सीईओ: अरविंद वडेरा.

रिलायंस जिओ UPI सुविधा देने वाला बना पहला टेलीकॉम ऑपरेटर

about - Part 2883_13.1
रिलायंस जिओ अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से UPI भुगतान सुविधा देने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। जिओ ने ये सुविधा अपने वॉलेट ऐप JioMoney के बजाय MyJio ऐप पर लॉन्च की है। इसके साथ रिलायंस जियो अब अन्य निजी यूपीआई भुगतान सुविधा देने वाले पेटीएम, Google पे और फोनपे जैसे  सेवा प्रोवाइडरो में शामिल हो गया। उपयोगकर्ता इस सेवा का लाभ उठाने के लिए अपने मौजूदा UPI आईडी के बजाय एक नया JIO UPI Id बनाना होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक: धीरूभाई अंबानी
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): मुकेश धीरूभाई अंबानी
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

DAC ने 5100 करोड़ रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

about - Part 2883_15.1
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 5100 करोड़ रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। ये निर्णय DAC ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लिया। स्वदेशी उपकरणों में भारतीय उद्योग द्वारा बनाया गया इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, भारतीय सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। संचार एवं इलेक्‍ट्रॉनिक वारफेयर के अन्‍य पहलुओं में संरचना क्षेत्र के लिए व्‍यापक इलेक्‍ट्रॉनिक सहायता एवं क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी।
डीएसी द्वारा मंजूर किए कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव हैं:
  • डीएसी ने सेना के लिए स्‍वदेशी डि-माइनिंग क्षमता प्रदान करने वाले टी-72 एवं टी-90 टैंकों के लिए डीआरडीओ द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉल असें‍बलियों के पारम्‍परिक परीक्षण को भी मंजूरी दी।
  • भारतीय रणनीतिक साझेदारों तथा संभावित मौलिक उपकरण निर्माताओं की लघुसूची बनाने की भी मंजूरी दी, जिससे भारत में 6 पारम्‍परिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारतीय रणनीतिक साझेदारों से सहयोग मिलेगा।
  • इसके अलावा रक्षा खरीद प्रक्रिया में रक्षा उत्कृष्टता (iDEX) के लिए नवाचारों को शामिल करने की भी अनुमति दी गई हैं । यह प्रावधान सशस्त्र बलों को स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स के लिए पूंजी खरीद का एक तरीका भी प्रदान करेगा, जो इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) के लिए अपने प्रयासों में योगदान दे रहे हैं, जो उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करेंगे।
इन मंजूरी से सशस्त्र बलों में स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न मापदंडों में उनकी क्षमताओं को बढ़ाएंगे। इससे रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा मिलेगा। यह औद्योगिक और R&D इको-सिस्टम की स्थापना के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता के साथ-साथ भारत को रक्षा उपकरणों के विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने
  • भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है।

खेलो इंडिया युवा खेल का हुआ समापन, महाराष्ट्र पदक तालिका में रहा सबसे ऊपर

about - Part 2883_16.1
खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में सपन्न हुआ। महाराष्ट्र आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 78 स्वर्ण सहित 256 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा, हरियाणा कुल 200 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और दिल्ली ने 122 पदक के साथ तीसरे स्थान हासिल किया ।
असम की शिवांगी शर्मा ने तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत जीते। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सबसे सफल महिला खिलाड़ी थीं।

खेलो इंडिया युवा खेलों में शीर्ष 10 राज्य:

राज्य
स्वर्ण
रजत
कांस्य 
कुल
महाराष्ट्र
78
77
101
256
हरियाणा
68
60
72
200
दिल्ली
39
36
47
122
उत्तर प्रदेश
32
26
22
80
कर्नाटक
29
28
 
30
87
तमिलनाडु
22
32
22
 76
असम
20
22
34
76
पश्चिम बंगाल
19
14
20
53
गुजरात
16
16
20
52
पंजाब
16
15
28
59

10 जनवरी से शुरू हुए इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 20 खेलों का आयोजन किया गया था। विजेताओं को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्रॉफी प्रदान की। इन खेलों में विजय द टाइगर और जया द ब्लैकबक टूर्नामेंट के शुभंकर थे। धावक हेमा दास ने KIYG 2020 का उद्घाटन मशाल जलाकर की थी। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • असम की राजधानी: दिसपुर; राज्यपाल: जगदीश मुखी

भारत EIU के लोकतंत्र सूचकांक में 10 पायदान फिसलकर पहुंचा 51 वें स्थान पर

about - Part 2883_18.1
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी “डेमोक्रेसी इंडेक्स 2019 की सूची में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत 2019 की वैश्विक रैंकिंग में 10 पायदान फिसलकर 51 वें स्थान पर पहुँच गया हैं। भारत की स्थिति को नुकसान नागरिक स्वतंत्रता में आई कमी के कारण हुआ है। इस सूची में नॉर्वे 9.87 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है जबकि सबसे नीचे उत्तर कोरिया 1.08 अंकों के साथ सूची में 167 वें स्थान पर है।
इस सूचकांक में पाकिस्तान को 108 वें, श्रीलंका को 69 वें, और बांग्लादेश को 80 वां स्थान पर रखा गया है। चीन 2019 में 2.26 अंकों के साथ 153 वें स्थान पर पहुँच गया हैं। जो कि वैश्विक रैंकिंग में खराब स्थिति के काफी नजदीक है।
रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 को लाने औए विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर (जम्मू-कश्मीर) से अनुच्छेद 370 को हटाने के कारण नागरिक स्वतंत्रता में आई कमी की वजह भारत के लोकतंत्र स्कोर में गिरावट आई है।

सूचकांक में शामिल शीर्ष 3 देश  :


स्थान देश अंक
1 नॉर्वे  9.87
2 आइसलैंड 9.58
3 स्वीडन 9.39
51 भारत  6.9

महत्वपूर्ण तथ्य:


वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक सरकार के कामकाज, चुनाव प्रक्रिया और बहुलवाद, राजनीतिक भागीदारी, राजनीतिक संस्कृति और नागरिकों की सामाजिक स्वतंत्रता पर आधारित है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU), 167 देशों में लोकतंत्र की स्थिति को दर्शाने के लिए हर साल इस सूची को जारी करती है।

देशों को उनके कुल स्कोर के आधार पर 4 भागो में बांटा जाता है:

  • पूर्ण लोकतंत्र शासन 

    (8 से अधिक अंक स्कोरिंग)

  • त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र (6 से अधिक लेकिन स्कोरिंग 8 या 8 से कम)
  • हाइब्रिड(दोगला) शासन (4 से अधिक लेकिन स्कोरिंग 6 या 6 से कम)
  • अधिनायकवादी शासन (4 या उससे कम) शासन 
EIU लोकतंत्र सूचकांक की शुरुआत 2006 में की गई थी। EIU द इकोनॉमिस्ट ग्रुप का अनुसंधान और विश्लेषण प्रभाग है, जो द इकोनॉमिस्ट अखबार की सहयोगी कंपनी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) स्थापित: 1946
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) मुख्यालय: लंदन, इंग्लैंड

देश में 24 जनवरी को मनाया जाता राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता

about - Part 2883_20.1
भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली विषमताओं पर ध्यान केंद्रित करना और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिए और बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिवस पहली बार 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा पहल के रूप में मनाया गया था।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me