नई दिल्ली में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर की रक्षा वार्ता आयोजित की गई। इस मंत्रिस्तरीय-स्तरीय रक्षा वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। दक्षिण कोरियाई उद्योगों को आर्थिक और कुशल श्रम शक्ति, प्राकृतिक संसाधनों और सिलसिलेवार प्रोत्साहन से लाभ प्राप्त करके भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करके भारतीय रक्षा गलियारों में दक्षिण कोरियाई कंपनियों द्वारा निवेश करने के प्रति प्रेरित करना हैं। इसके अलावा वार्ता के दौरान दोनों देशों ने डिजिटल एप्लीकेशन के साथ-साथ अन्य उन्नत तकनीकों में आपसी सहयोग का लाभ उठाने का भी इरादा किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री जियोंग कियांग-डू के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर बैठक की गई। चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवाने और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी बैठक में मौजूद थे।



भारत का कौन-सा श...
भारत का पहला पू...
World Red Cross Day 2026: क्यो...


