निकारागुआ ISA समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला बना 87 वां देश

about - Part 2667_3.1
मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ गणराज्य अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 87 वां देश बन गया है। इस समझौते पर हस्ताक्षर संयुक्त राष्ट्र में निकारागुआ के स्थायी प्रतिनिधि जैमे हर्मिडा कैस्टिलो द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन पर किए गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में:

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का आगाज नवंबर 2015 में पेरिस में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति हॉलैंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था.
  • यह पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन के लिए एक प्रमुख वैश्विक पहल है, जिसमें सौर ऊर्जा इकाइयों को तेजी से स्थापित करने की कल्पना की गई है।
  • 6 दिसंबर 2017 को गठबंधन एक संधि आधारित अंतर सरकारी निकाय बन गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • निकारागुआ की राजधानी: मैनागुआ.
  • निकारागुआ की मुद्रा: निकारागुआ कॉर्डोबा.
  • निकारागुआ के राष्ट्रपति: डैनियल ओर्टेगा.
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.

सोनू सूद ने प्रवासियों की मदद के लिए ‘प्रवासी रोज़गार’ ऐप की लॉन्च

about - Part 2667_5.1
बॉलीवुड अभिनेता, सोनू सूद ने प्रवासियों को पूरे देश में नौकरी के अवसर तलाशने में सहायता कराने के लिए ‘प्रवासी रोज़गार’ ऐप लॉन्च की है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार के सही अवसर तलाशने के लिए गाँवों में सामुदायिक आउटरीच द्वारा इस पहल का सहयोग किया जाएगा।

‘प्रवासी रोज़गार’ ऐप के बारे में:

  • ऐप में 500 से अधिक निर्माण, परिधान, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे.
  • इसके अलावा, प्लेटफार्म रोजगार के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे अंग्रेजी बोलना सीखना आदि भी  चलाया.
  • साथ ही इसके लिए 24-घंटे की हेल्पलाइन के साथ-साथ सहायता केंद्र दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोयम्बटूर, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम सहित सात शहरों में स्थापित किए गए हैं।

CCI ने अडानी पोर्ट्स द्वारा KPCL के अधिग्रहण को दी मंजूरी

about - Part 2667_7.1
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (Adani Ports) द्वारा कृष्णापटनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के अनुसार, अडानी पोर्ट्स, KPCLके इक्विटी शेयरहोल्डिंग के साथ-साथ प्रबंधन नियंत्रण का अधिग्रहण भी करेगा ।
अडानी पोर्ट्स एकीकृत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज प्रोवाइडर है और लॉजिस्टिक्स चेन का प्रबंधन करता है। कंपनी वर्तमान में छह तटीय राज्यों गुजरात, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के दस घरेलू बंदरगाहों में मौजूद है।
KPCL, आंध्र प्रदेश सरकार के साथ हुए, वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की तारीख से 30 साल की अवधि के लिए (बिल्ड-ऑपरेट-शेयर-ट्रांसफर) के आधार पर रियायत समझौते के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम में गहरे पानी के बंदरगाह को विकसित करने तथा संचालित करने का कार्य कर रहा है, और इस समझौते को और 20 साल की अवधि के लिए विस्तार दिया जा सकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • प्रतियोगिता आयोग के अध्यक्ष: अशोक कुमार गुप्ता.

नागपुर के एम्स ने Covid-19 रोगियों को ट्रैक करने के लिए ‘smart wristband’ किया लॉन्च

about - Part 2667_9.1
नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने Covid-19 संक्रमित और संदिग्ध रोगियों की प्रभावी ट्रैकिंग और निगरानी के लिए एक ‘smart wristband’ को डिजाइन एवं विकसित किया है।

यह नया रिस्टबैंड उपकरण आईआईटी जोधपुर और आईआईटी नागपुर द्वारा मिलकर डिज़ाइन किया गया है, जो कोरोनोवायरस रोगियों की ट्रैकिंग और निगरानी के लिए उपयोग किए जाने वाले मौजूदा ऑनलाइन मोबाइल ऐप की समस्याओं को दूर करेगा।

‘smart wristband’ के बारे में:

  • यह डिवाइस एक ऐसी तकनीक पर काम करेगा जो जीपीएस सिस्टम से ज्यादा प्रभावी है.
  • कलाई पर बाधने वाले बैंड के माध्यम से एकत्र किए गए डेटा को इकठ्ठा किया जाएगा और जिसे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निगरानी की जा रहे क्लाउड पर संग्रहित किया जाएगा.
  •  अब मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संक्रमित व्यक्ति की दिनचर्या को ट्रैकिंग करना सीमित है.
  • वर्तमान में लक्षणों को परखने के लिए ऐसा कोई तंत्र नहीं है जो उपयोगकर्ता का स्वयं मूल्यांकन करे.
  • मौजूदा मोबाइल ऐप्स सटीकता के साथ ट्रैकिंग लोकेशन के लिए GPS या सेल टॉवर ट्राइएंगुलेशन मेथड का उपयोग करते हैं जो कभी-कभी 1.5 से 2 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग हो सकते हैं।

एझिमाला में शुरू हुआ भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र

about - Part 2667_11.1
वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला द्वारा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र को कमीशन किया गया है। यह 3 मेगावाट का वाला सौर ऊर्जा संयंत्र है जिसे भारत सरकार के ‘नेशनल सोलर मिशन’ पहल के अनुरूप में स्थापित किया गया है जिसका उद्देश्य 2022 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में स्थापित 3 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा सौर संयंत्र है और जिसका अनुमानित जीवन-काल 25 वर्ष है।  केरल राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (KELTRON) द्वारा इस परियोजना को निष्पादित किया गया है। यह परियोजना कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में नौसेना स्टेशन एझिमाला की मदद करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

DRDO ने लेह के DIHAR में की COVID-19 परीक्षण सुविधा की स्थापना

about - Part 2667_13.1
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा लेह स्थित प्रयोगशाला डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR) में COVID-19 परीक्षण सुविधा की स्थापना गई है। यह परीक्षण सुविधा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना मामलों की पहचान के उद्देश्य से परीक्षण की दर को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। प्रति दिन 50 नमूनों की जांच करने में सक्षम इस परीक्षण सुविधा केंद्र में संक्रमित व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने में मदद करेगी।
COVID-19 परीक्षण सुविधा का उपयोग लोगों को कोविड परीक्षण का प्रशिक्षण देने के लिए भी किया जाएगा और भविष्य के जैव-खतरों से निपटने में और कृषि-पशुओं की बीमारियों के लिए आर एंड डी गतिविधियों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई अल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR), DRDO की एक जीवन विज्ञान प्रयोगशाला है, जो ठंडे शुष्क कृषि-पशु प्रौद्योगिकियों पर काम करता है। इसके अलावा यह प्रयोगशाला औषधीय और सुगंधित पौधों की जांच और पहचान कर रही है ताकि उनका उपयोग रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • लद्दाख के उपराज्यपाल: आरके माथुर.

गृह मंत्री ने नई दिल्ली में “वृक्षरोपण अभियान” का किया शुभारंभ

about - Part 2667_15.1
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा “वृक्षरोपण अभियान” शुरू किया गया है। कोयला मंत्रालय ने  सभी कोयला/ पीएसयू के साथ मिलकर इस अभियान को चलाया है। “वृक्षरोपण अभियान” के तहत, “समाज द्वारा वृक्षारोपण” को बढ़ावा देने के लिए कोयला, लिग्नाइट पीएसयू, कॉलोनियों, कार्यालयों और अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा “वृक्षरोपण अभियान” के शुभारंभ के अलावा,  6 इकोपार्क्स / पर्यटन स्थलों का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया, जो आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए मनोरंजन, साहसिक कार्य, जल क्रीड़ा, बर्ड वॉचिंग आदि के लिए मार्ग दर्शन प्रदान करेंगे। यह आत्मनिर्भरता के लिए राजस्व का उत्पादन करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की संभावना पैदा करने की भी उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री: प्रल्हाद जोशी.

पंजाब सरकार ने कौशल विकास के लिए IIT-Ropar के साथ किया समझौता

about - Part 2667_17.1
पंजाब सरकार ने कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए रोपड़ स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Important highlights of the agreement:

  • यह समझौता आईआईटी के तकनीकी शिक्षा विभाग को राज्य के गुरदासपुर और फिरोजपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों, चमकौर साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह कौशल संस्थान, पांच सरकारी पॉलिटेक्निक और 10 सरकारी ITIs के लिए अकादमिक मेंटर बनाएगा.
  • संस्थान राज्य को आईटीआई और पॉलिटेक्निक का मॉडल विकसित करने में मदद करेगा। IIT सिंचाई में पानी की बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए छोटे उपकरणों के निर्माण में राज्य की मदद करेगा.
  • पंजाब सरकार आईआईटी के भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों को हल करने में मदद करती है, जबकि संस्थान अपने परिसर को एक हरे भरे परिसर के रूप में विकसित करने का आग्रह करता है, जिसमें व्यापक भूनिर्माण और वनीकरण शामिल है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • पंजाब राजधानी: चंडीगढ़.
    • पंजाब के मुख्यमंत्री: अमरिंदर सिंह.
    • पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बंदनोर.
    • आईआईटी रोपड़ के निदेशक: एसके दास.

    तुर्कमेनिस्तान को विश्व व्यापार संगठन से मिला ऑब्जर्वर का दर्जा

    about - Part 2667_19.1
    विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को “ऑब्जर्वर” का दर्जा दिए जाने की घोषणा की है। विश्व व्यापार संगठन से ऑब्जर्वर का दर्जा मिलने के बाद, तुर्कमेनिस्तान इस व्यापार निकाय के साथ औपचारिक संबंध बनाने करने वाला अंतिम पूर्व सोवियत गणराज्य बन गया है। तुर्कमेनिस्तान इस संगठन का 25 वां ऑब्जर्वर बन गया है।
    तुर्कमेनिस्तान अब इस दर्जे का लाभों को प्राप्त करने में सक्षम होगा क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने, बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने, विदेशी निवेश को आकर्षित करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधों को विकसित करने में मदद करेगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक: रॉबर्टो अजेवेडो.
    • तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति: गुर्बांगुली बेर्दिमुहम्मेदोव; मुद्रा: तुर्कमेन मानात.

    बजाज फाइनेंस के अध्यक्ष राहुल बजाज ने दिया इस्तीफा

    about - Part 2667_21.1
    बजाज फाइनेंस के वर्तमान गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल बजाज ने 31 जुलाई, 2020 को अपने पद से हटने का निर्णय किया है। उनकी जगह उनके बेटे संजीव बजाज (कंपनी के वर्तमान उपाध्यक्ष) लेंगे। हालाँकि राहुल बजाज कंपनी में गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम जारी रखेंगे।

    संजीव बजाज के बारे में:

    • संजीव बजाज 2008 से बजाज फिनसर्व लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और CEO हैं.
    • वह 2012 से बजाज होल्डिंग्स एंड इंवेस्टमेंट्स के प्रबंध निदेशक हैं.
    • वह 2013 से बजाज फाइनेंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं.
    • इसके अलावा वे 2019-20 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष चुए गए थे.
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • बजाज फिनसर्व मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.
    • बजाज फिनसर्व की स्थापना: 2007.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me