IIM-कोझिकोड ने सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए ‘Veli Band’ किया विकसित

about - Part 2665_2.1
कोझिकोड स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM-K) ने कलाई पर पहने जाने वाले हैंड बैंड “Veli Band” को विकसित किया है, यह हैंड बैंड किसी अन्य व्यक्ति के दो गज दूरी से नजदीक आने पर अलार्म के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को बनाए रखने में मददगार होगा।
इस डिवाइस को Qual5 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है, जो एक महिला उद्यमी द्वारा शुरू किया गया स्टार्टअप है, जिसे IIMK के बिजनेस इनक्यूबेटर और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर द्वारा सहयोग और वित्त पोषित किया जाता है।
Veli Band के बारे में
  • Veli Band सोशल डिस्टेंसिंग/संपर्क ट्रेसिंग को लागू करने में मदद करता है जो संगठनों को मौजूदा महामारी की स्थिति के दौरान सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने में मदद कर सकता है।
  • इस बैंड में पल-पल वाईब्रैट, बजर, और एलईडी लाइट ब्लिंक करके इससे पहनने वाले व्यक्ति को सूचित करता है कि अन्य व्यक्ति उनसे 3 फीट (1 मीटर) के अंतर पर है, उअर उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरत की याद दिलाता है।
  • कलाई पर पहना जाने वाला यह उपकरण, आसानी से बिना को पता चले अन्य उपकरणों के साथ तालमेल का ट्रैक रख सकता है और इस तरह न केवल एक सुरक्षित कार्यस्थल को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति को ट्रैक करने में भी मददगार होगा।
  • इस बैंड में रिचार्जेबल बैटरी लगी है और यह डिटेक्शन के लिए ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) तकनीक का इस्तेमाल करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IIM-K के अध्यक्ष: ए. वेल्लयन.
  • IIM-K मुख्यालय: कोझीकोड, केरल.

जम्मू-कश्मीर में बदहाल सड़कों के सुधार के लिए ‘Macadamisation Program’ का हुआ शुभारंभ

about - Part 2665_4.1
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू और कश्मीर की सड़कों के सुधार के लिए एक ‘Macadamisation Program’ शुरू करने की घोषणा की है। मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश की 11 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों सहित सभी सड़कों के 100 प्रतिशत मैकडैमाइजेशन के लिए एक कार्यक्रम को मंजूरी दी है।


इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत के लिए उपराज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग को पहली किश्त के रूप में 200 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की ताकि प्रमुख सड़कों पर मैकडामिसाइजेशन का काम शुरू तुरंत हो सके। इसके अलावा हर सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए चयन में यह भी देखा जाएगा कि वह सड़क कब बनी थी और पिछली बार उसकी मरम्मत कब की गई थी।

भारतीय मूल की कला नारायणसामी को सिंगापुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से किया गया सम्मानित

about - Part 2665_5.1
भारतीय मूल की नर्स कला नारायणसामी को सिंगापुर में COVID-19 महामारी के दौरान फ्रंटलाइन पर सेवा देने के लिए नर्सों को दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया, उनका चयन पाँच नर्सों (Tay Yee Kian, Patricia Yong Yueh Li, Alice Chua Foong Sin, Chin Soh Mun) में से किया गया।

कला नारायणसामी के बारे में:


कला नारायणसामी, जो वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस में नर्सिंग उप निदेशक हैं, को संक्रमण नियंत्रण प्रयसों का के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो उन्होंने 2003 की severe acute respiratory syndrome (SARS) के प्रकोप के दौरान सीखा था, जो मौजूदा महामारी से मिलती-जुलती बीमारी है।

About the President’s Award for Nurses:


सिंगापुर में नर्सों को दिया जाने वाला राष्ट्रपति पुरस्कार, उन नर्सों के प्रयासों को चिन्हित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने निरंतर प्रदर्शन और रोगी देखभाल वितरण, शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासन में योगदान उत्कृष्ट दिया होता है।

हरियाणा करेगा 2021 खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी

about - Part 2665_7.1
हरियाणा 2021 टोक्यो ओलंपिक के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इन खेलों का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा।
हरियाणा ने KIYG के तीनों संस्करणों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमे वे 2019 और 2020 दोनों संस्करणों (2020 में 200 पदक और 2019 में 159 पदक) में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हरियाणा ने 2018 में 102 पोडियम फिनिश (38 स्वर्ण, 26 रजत, 38 कांस्य) के साथ इसका विजेता रहा था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य.
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर.

रिजर्व बैंक ने श्रीलंका के साथ 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा अदला-बदली के समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2665_8.1
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा श्रीलंका के साथ 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा अदला-बदली के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस विनिमय का उपयोग विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने और देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जाएगा, जो COVID-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। यह मुद्रा अदला-बदली समझौता नवंबर 2022 तक मान्य होगा। श्रीलंका ने RBI के साथ 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा स्वैप के समझौते पर हस्ताक्षर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के फ्रेमवर्क तहत किए है।


क्या होता है मुद्रा अदला-बदली (Currency Swap)?


मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था में, किसी देश का केंद्रीय बैंक, किसी अन्य देश के केंद्रीय बैंक को डॉलर प्रदान करता है, जिसे विदेशी केंद्रीय बैंक निर्धारित समय में बाजार विनिमय दर के अनुसार उस देश की मुद्रा के समान धनराशि लौटा देता है। यह समझौता दो पक्षों के बीच एक मुद्रा के बदले दूसरी मुद्रा प्राप्त करने हेतु एक निश्चित समय के लिये किया जाता है, जिसमे स्वैप करने की तिथि अगले दिन अथवा दो साल बाद की भी हो सकती हैं, हालाँकि ये लेन-देन समझौते के तहत तय की गई विनिमय दर पर ही किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई.
  • RBI की स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोटबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे.
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया.

          तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति बेंजामिन उम्कापा का निधन

          about - Part 2665_9.1
          तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति बेंजामिन उम्कापा (Benjamin Mkapa) का निधन। जकाया किक्वेट (Jakaya Kikwete) के चौथे राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने 1995 से 2005 तक देश के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उन्होंने विदेश मंत्री और सूचना मंत्री जैसे कई कैबिनेट पद संभाले और राष्ट्रपति चुने जाने से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में भी कार्य किया।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
          महत्वपूर्ण तथ्य-

          • तंजानिया के राष्ट्रपति: जॉन मैगुफुली.
          • तंजानिया की राजधानी: डोडोमा.
          • तंजानिया की मुद्रा: तंजानिया शिलिंग.

            कारगिल विजय दिवस: 26 जुलाई

            हर साल 26 जुलाई को देश भर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन, देश में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैना के शूरवीरों के साहस, पराक्रम और बलिदान को याद किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्र कारगिल युद्ध की 21वीं वर्षगाँठ मना रहा है। यह युद्ध वर्ष 1999 में देशों के बीच कश्मीर का विभाजन करने वाली वास्तविक सीमा नियंत्रण रेखा के पास कारगिल की उंची पर्वत चोटियों में लड़ा गया था।
            कारगिल युद्ध का इतिहास:

            कारगिल युद्ध 1999 में मई-जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर लड़ा गया था जिसमें भारत को विजय मिली थी। कारगिल युद्ध 60 दिनों से अधिक समय तक चलने के बाद 26 जुलाई को भारत की जीत के साथ समाप्त हुआ था। 1999 में उस समय पाकिस्तान की सेना ने बर्फ पिघलने का फायदा उठाकर और भारत के इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जो दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते (सर्दियों के दौरान इस पोस्ट पर तैनाती नहीं किए की जाएगी ) का उल्लंघन था । इसमें पाकिस्तान सेना ने पल्ला झाड़ते हुए युद्ध में पाकिस्तानी सेना के शामिल होने साफ इनकार कर दिया, और उन्होंने दावा किया कि युद्ध लड़ने वाले कश्मीरी विद्रोही थे, लेकिन बाद में गोला-बारूद, पहचान पत्र, राशन के सामान और अन्य तथ्यों से साबित हुआ कि इस कायरतापूर्ण कार्य के पीछे पाकिस्तान की सेना का ही हाथ था।

            ऑपरेशन विजय:


            यह ऑपरेशन भारतीय सेना द्वारा भारतीय इतिहास में दो बार शुरू चलाया गया था, जिसे दोनों बार सफलता मिली थी। पहली बार ऑपरेशन विजय 1961 में चलाया गया था, जिसके कारण भारत ने गोवा, अंजेडिवा द्वीप और दमन और दीव को अपने कब्जे में कर लिया था। दूसरा बार इस ऑपरेशन को साल 1999 में चलाया गया था। 26 जुलाई को “ऑपरेशन विजय” की सफल समाप्ति को चिह्नित करने के लिए हर साल “कारगिल विजय दिवस” के रूप में मनाया जाता है, जिससे नियंत्रण रेखा के पास 3 महीनों तक चले युद्ध को समाप्त कर दिया। इस युद्ध के दौरान लगभग 490 भारतीय सेना के अधिकारी, सैनिक और जवान शहीद हुए थे।




            ऑपरेशन व्हाइट सी:

            इसके अलावा 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन व्हाइट सी भी चलाया गया था। इस ऑपरेशन के तहत, भारतीय वायु सेना ने सेना के साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना की नियमित और अनियमित सैनिक पोस्ट को तबाह कर दिया था।

            साहिल सेठ को ब्रिक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का मानद सलाहकार किया गया नियुक्त

            about - Part 2665_11.1
            साहिल सेठ को ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (Chamber of Commerce and Industry-CCI) के युवा नेताओं की संचालन समिति का मानद सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 2020-2023 की अवधि के लिए की गई है। सेठ वर्तमान में मुंबई सीमा शुल्क में उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
            ब्रिक्स CCI मूल संगठन है जो ब्रिक्स राष्ट्रों में वाणिज्य और उद्योग को प्रोत्साहित करता है और सभी विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से व्यवसायों और युवा उद्यमियों के MSME वर्ग के लिए एक सक्षम समर्थन प्रणाली तैयार करता है। मानद सलाहकार समिति का प्रमुख उद्देश्य ब्रिक्स देशों में खुद को व्यवस्थित करना है, ये देश तीन साल की समयावधि के लिए इस समिति की अध्यक्षता करेंगे.

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • ब्रिक्स के सदस्य देश हैं: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका.

            टाटा AIA लाइफ लिमिटेड ने नवीन ताहिलानी को नियुक्त किया अपना MD और CEO

            about - Part 2665_13.1
            नवीन ताहिलानी को टाटा AIA लाइफ लिमिटेड द्वारा अपना प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान सीईओ ऋषि श्रीवास्तव से पदभार ग्रहण करेंगे, जिन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी, समूह एजेंसी वितरण, एआईए समूह, हांगकांग में नियुक्त किया गया है। ताहिलानी को एक्सिस बैंक ने ग्रुप एक्जीक्यूटिव- बैंकिंग ऑपरेशन और ट्रांसफॉर्मेशन के प्रमुख के रूप में चुना था।

            नवीन ताहिलियानी 2019 तक हांगकांग एआईए समूह के साझेदारी व्यापार वितरण के सीईओ थे। इसके अलावा उन्होंने 2015 से 2018 तक टाटा एआईए के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है।

            अडानी पोर्ट्स ने विज्ञान-आधारित लक्ष्य पहल SBTi पर किए हस्ताक्षर

            about - Part 2665_15.1
            अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) विज्ञान-आधारित लक्ष्य पहल (SBTi) पर हस्ताक्षर करने वाला पहला भारतीय बंदरगाह बन गया है। SBTi पर हस्ताक्षर करने के बाद, APSEZ ने अपनी संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में विज्ञान-आधारित उत्सर्जन में कमी करने के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। ये लक्ष्य पूर्व-औद्योगिक लेवल से 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक ग्लोबल वार्मिंग रखने के अनुरूप होंगे।
            विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (SBTi) CDP, संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट, वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (WRI) और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के बीच एक सहयोग है। यह विज्ञान आधारित लक्ष्य निर्धारण में सर्वोत्तम प्रयासों को प्रोत्साहित करता है और स्वतंत्र रूप से कंपनियों के लक्ष्यों का मूल्यांकन करता है। APSEZ उन 43 भारतीय कंपनियों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने SBTi के लिए एक प्रतिबद्धता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: करण अडानी.

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me