विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस: 28 जुलाई

about - Part 2663_3.1
World Nature Conservation Day: हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। विश्व संरक्षण दिवस हर साल प्राकृतिक संसाधनों का संक्षरण करने के लिए सर्वोत्तम प्रयासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। पृथ्वी हमें सीमित मात्रा में ऐसे चीजों की आपूर्ति करती है, जिन पर हम सभी पूरी तरह निर्भर हैं जैसे पानी, हवा, मिट्टी और पेड़-पौधे



पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?

  • वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग जैसे कि सौर और पवन ऊर्जा.
  • पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने और मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना.
  • पानी के संसाधनों का उचित तरीके से उपयोग और बगीचों को पानी देने के लिए रसोई के पानी का पुन: उपयोग करना.
  • जलग्रहण क्षेत्रों में वनस्पति उगाना.
  • बिजली का कम उपयोग.
  • रिसाइकिल और बायोडिग्रेडेबल उत्पादों का उपयोग करें.
  • कचरे का रिसाइकिल सुनिश्चित करें.
  • छोटी दूरी के लिए कारों के उपयोग को कम करने की कोशिश करें.
  • प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें.
  • जैविक खाद का उपयोग करके अपनी सब्जियां उगाएं.
  • जल उपचार संयंत्र और वर्षा जल संचयन स्थापित करें.

                    नई दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रियों के बीच संवाद का हुआ आयोजन

                    about - Part 2663_5.1
                    नई दिल्ली में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा मंत्रियों की वार्ता आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया, जबकि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री जनरल प्रबावो सुबियांटो ने किया। रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान, जनरल सुबियांटो को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
                    संवाद के दौरान, दोनों ही मंत्रि‍यों ने आपसी सहमति वाले क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और भी अधिक बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की। इसके अलावा उन्होंने रक्षा उद्योगों और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों की भी पहचान की और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए इसे अगले स्तर ले जाने की बात की।

                    डॉ. एस जयशंकर ने “The India Way: Strategies for an Uncertain World” पुस्तक का किया लेखन

                    about - Part 2663_7.1
                    भारत सरकार के पूर्व राजनयिक और मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपनी नई पुस्तक “The India Way: Strategies for an Uncertain World” का विमोचन किया जाना हैं। इस पुस्तक को हार्पर कॉलिन्स इंडिया प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

                    पुस्तक के बारे में:


                    जयशंकर पुस्तक में लिखते हैं कि भारत को एक ऐसे क्षेत्र में प्रभाव हासिल करने के लिए दृढ़ता से संघर्ष करना पड़ रहा है जो इससे पहले और अधिक आसानी से किया जा सकता था क्योंकि इसकी विदेश नीति में अतीत में “तीन बड़ी गलतियां” रही है। ये तीन गलतियाँ है:-

                    • 1947 के विभाजन ने देश को जनसंख्या और राजनीतिक, दोनों के लिहाज से छोटा कर दिया.
                    • आर्थिक सुधार में की गई देरी, जो चीन के बाद लगभग डेढ़ दशक बाद शुरू हुआ, चीन के 15 साल के अंतराल के बाद भी भारत अपने भारी नुकसान में है, जिसका कारण भारत के आर्थिक सुधारों में हुई देरी है.
                    • परमाणु विकल्प का संबंधी कवायद का लंबा होना, जिसके परिणामस्वरूप भारत को इस क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के लिए पराक्रम के साथ संघर्ष करना पड़ा जो पूर्व में आसानी से किया जा सकता था.

                    ILBS ने AAI के साथ मिलकर “दूसरे जागरूकता ई-सम्‍मेलन” का किया आयोजन

                    about - Part 2663_9.1
                    इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के साथ मिलकर “दूसरे जागरूकता ई-सम्‍मेलन” का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दूसरे जागरूकता ई-सम्‍मेलन का विषय Keep your Liver Safe in COVID times है।
                    कॉन्क्लेव के दौरान, ILBS ने स्‍वस्‍थ्‍य जिगर और जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को हेपेटाइटिस के खिलाफ शारीरिक रूप से सशक्‍त के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें अधिक से अधिक आबादी तक पहुंचने के लिए भारत भर में कई अभिनव पहल शुरू की गई हैं। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, हर्षवर्धन ने शिरकत की थी।

                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज के अध्यक्ष: विजय कुमार देव.
                    • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: अरविंद सिंह.

                    डीआरडीओ ने ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

                    about - Part 2663_11.1
                    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा एक नवाचार प्रतियोगिता ‘Dare to Dream 2.0’ शुरू की गई है। पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ को देश के इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एक खुली स्पर्धा के रूप में शुरू किया गया है।
                    देश भर में रक्षा और विमानन प्रौद्योगिकी में नवाचार के लिए व्यक्तिगत रूप में और स्टार्टअप्स को उभरती हुई प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है। एक विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद विजेताओं का चयन किया जाएगा। पुरस्कार की धनराशि के रूप में विजेता स्टार्टअप को 10 लाख रुपये और व्यक्तिगत श्रेणी में 5 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.

                    पीएम ने तेज गति से काम करने वाली COVID परीक्षण सुविधाओं का किया शुभारंभ

                    about - Part 2663_13.1
                    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहुत जल्दी नतीजे देने वाली तीन COVID-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ किया हैं। ये तीन सुविधाएं कोलकाता, नोएडा और मुंबई में नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में शुरू की गई हैं, जिनसे प्रतिदिन परीक्षण क्षमता लगभग 10,000 बढ़ जाएगी। इस तरह, यह वायरस के शुरुआती पता लगाने और उपचार में मददगार साबित होगा, जिससे COVID-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।
                    ये प्रयोगशालाएं सिर्फ कोविड की जांच के लिए ही सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में इनमें हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, डेंगू और कई अन्य बीमारियों का परीक्षण हो सकेगा। इससे संक्रमित नैदानिक सामग्री के प्रति प्रयोगशाला कर्मचारियों का जोखिम कम हो जाएगा। इन सुविधाओं की स्थापना रणनीतिक रूप से ICMR- राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम और अनुसंधान संस्थान, नोएडा; ICMR- राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान, मुंबई और ICMR- राष्ट्रीय कॉलरा और आंत्र रोग संस्थान, कोलकाता में की गई है।

                    ब्रूस ली के साथ काम कर चुके अमेरिकी अभिनेता जॉन सैक्सन का निधन

                    about - Part 2663_15.1
                    अमेरिकी एक्टर जॉन सेक्सन (John Saxon) का निधन। उनका जन्म 5 अगस्त 1936 को ब्रुकलिन, न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में कारमाइन ऑरिको के रूप में हुआ था। उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत 1954 में हुई, जहां उन्होंने “A Nightmare on Elm Street” जैसे जासूसी और हॉरर शो में अभिनय किया था।
                    सेक्सन ने लगभग 200 फिल्मों और टीवी शो में अभिनय किया। उन्हें ब्रूस ली अभिनीत “Enter the Dragon” (1973) में निभाई अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1958 में फिल्म “This Happy Feeling” के लिए वर्ष के नए स्टार के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता।

                    दो बार ऑस्कर जीतने वाली ओलिविया डी हैविलैंड का निधन

                    about - Part 2663_17.1
                    दो बार की ऑस्कर विजेता ओलिविया डी हैविलैंड (Olivia de Havilland) का 104 वर्ष की आयु में निधन। उनका जन्म 1 जुलाई 1916 को जापान के टोक्यो में हुआ था। इस अभिनेत्री ने कैप्टन ब्लड (1935), द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिन हूड (1938), गॉन विद द विंड (1939), द स्नेकपिट, द हेयरेस जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने हॉलीवुड के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को ठुकरा दिया था जिसे बाद में “De Havilland Law” कहा गया।

                    पुरस्कार:


                    ओलिविया ने 13 मार्च, 1946 को, सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री की श्रेणी के तहत फिल्म ‘To Each His Own’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता। वर्ष 1949 में फिर से, उन्होंने फिल्म “The Heiress’” के लिए दूसरा ऑस्कर पुरस्कार जीता था। वर्ष 2008 में, ओलिविया को दो साल के बाद नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स और फ्रांस के लीजन ऑफ ऑनर (Légion d’honneur) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


                    डॉ. हर्षवर्धन ने मौसम के पूर्वानुमान के लिए लॉन्च की “मौसम” ऐप

                    about - Part 2663_19.1
                    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मौसम पूर्वानुमान के लिए “मौसम” मोबाइल ऐप लॉन्च की है। यह ऐप पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर लॉन्च की गई। इस ऐप को इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
                    “Mausam App” के बारे में:
                    • ये मोबाइल-आधारित एप्लिकेशन विभिन्न शहरों और स्थानों के मौसम के बारे में पूर्वानुमान और चेतावनी प्रदान करेगी।
                    • ऐप लगभग 200 शहरों का तापमान, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा के साथ-साथ मौजूदा मौसम की जानकारी प्रदान करेगी।
                    • इस ऐप पर जानकारी दिन में 8 बार अपडेट की जाएगी.
                    • साथ ही, यह अगले 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान और भारत के लगभग 450 शहरों के पिछले 24 घंटों की जानकारी भी प्रदान करेगी.
                    • ऐप सभी मौसम में लोगों को चेतावनी देने के लिए 5 दिनों के लिए दिन में दो बार लाल, पीले और नारंगी रंग के कोड के माध्यम से अलर्ट करेगी।
                    अन्य लॉन्च:



                    इसके अलावा हर्षवर्धन ने नॉलेज रिसोर्स सेंटर नेटवर्क (KRCNet) का भी लॉन्च किया, जो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले सभी संस्थानों के अनुसंधान, प्रकाशन और ई-संसाधनों के लिए एक सिंगल प्वांईंटके रूप में कार्य करेगा।

                    हिचेम मचिची को बनाया गया ट्यूनीशिया का नया प्रधानमंत्री

                    about - Part 2663_21.1
                    ट्यूनीशिया के आंतरिक मंत्री हिचेम मचिचीHichem Mechichi) को ट्यूनीशिया का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति एलीस फखफख के स्थान पर की गई, जिन्होंने हाल ही में मदभेदों के चलते इस्तीफा दे दिया है। अब सरकार बनाने के लिए उसके पास एक महीना का समय होगा।

                    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                    मौजूदा सरकार में आंतरिक मंत्री होने के अलावा मचिची, राष्ट्रपति सैयद के कानूनी मामलों के  काउंसलर भी रहे हैं। इससे पहले वह परिवहन मंत्रालय में कर्मचारियों के प्रमुख रहे हैं और सामाजिक मामलों के मंत्रालय में भी काम किया है।

                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति: कैस सैयद; ट्यूनीशिया की राजधानी: ट्यूनिस.
                    • ट्यूनीशिया की मुद्रा: ट्यूनीशियाई दिनार.

                    Recent Posts

                    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                    Most Important Questions and Answer PDF
                    QR Code
                    Scan Me