केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने ‘Connecting, Communicating, Changing’ नामक पुस्तक के ई-संस्करण का अनावरण किया। इस पुस्तक में एम. वेंकैया नायडू के भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में तीन साल का कार्यकाल के बारे में बताया गया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 11 अगस्त 2020 को अपने पद पर तीन साल पूरे कर लिए हैं।
किताब के बारे में:
यह पुस्तक उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के भाषणों का संकलन है। 250 से अधिक पृष्ठों की यह पुस्तक, इस कड़ी की तीसरी पुस्तक है, जिसे प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें राज्यसभा के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में उनके प्रयासों और परिणामों की एक झलक मिलेगी। इसके अलावा, पुस्तक का प्रिंट कॉफी टेबल संस्करण भी केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किया गया था।









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


