मुथूट फिनकॉर्प ने MSMEs के लिए लॉन्च किया “Restartindia” पोर्टल

about - Part 2666_3.1
केरल स्थित NBFC मुथूट फिनकॉर्प द्वारा “Restartindia” नामक पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए लॉन्च किया गया है। पोर्टल बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान तलाशने के साथ-साथ लघु और सूक्ष्म उद्यमों पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित करेगा। मुथूट फिनकॉर्प और INKtalks सलाहकार सहयोग के लिए एक स्वतंत्र और खुला मंच है।

इसके अलावाRestartindia पोर्टल एमएसएमई-केंद्रित सरकारी, संस्थागत सहयोग के साथ-साथ एक स्थायी व्यवसाय उद्यम को चलाने या स्थापित करने के संसाधनों पर भी जानकारी प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

श्रीपली वीराकोडी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

about - Part 2666_5.1
श्रीलंका की गेंदबाज ऑलराउंडर श्रीपली वीराकोडी (Sripali Weerakkody) ने तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए 89 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 58 T20Is  (ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय) मैच खेले।
श्रीपाली वीराकोडी ने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2018 में खेला था और उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में श्रीलंका के लिए वनडे में 722 रन और 58 विकेट, और 209 रन और T20Is में 31 विकेट हासिल किए। उन्होंने श्रीलंका के लिए तीन 50-ओवर के विश्व कप:  2009, 2013 और 2017 में भाग लेने के अलावा के पांच T20 विश्व कप: 2009, 2010, 2012, 2014 और 2018 में भी श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया।

पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को बनाया गया IOB का नया MD और CEO

about - Part 2666_7.1
भारत सरकार द्वारा पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह कर्णम सेकर का स्थान लेंगे, जो 30 जून, 2020 को IOB के एमडी और सीईओ के पद से सेवानिवृत्त हुए है। सेनगुप्ता की नियुक्ति सेवानिवृत्ति की तारीख 31 दिसंबर, 2022 अथवा अगले आदेश तक के कार्यकाल के लिए की गई है।
पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में उप प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। सेनगुप्ता को बैंकिंग उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और उन्होंने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

रीवा गांगुली दास को नियुक्त किया गया विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व)

about - Part 2666_9.1
बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास को सरकार द्वारा विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) नियुक्त किया गया है। वह विजय ठाकुर सिंह की जगह लेंगी, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

रिज़र्व बैंक ने जारी की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट, जुलाई 2020

about - Part 2666_11.1
Financial Stability Report July 2020: भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) का 21 वां अंक जारी किया है। यह वित्तीय स्थिरता की उप-समिति और वित्तीय स्थिरता के जोखिमों से संबंधित विकास परिषद  (Financial Stability and Development Council- FSDC) के सामूहिक मूल्यांकन को दर्शाता है। इस रिपोर्ट में वित्तीय क्षेत्र के विकास और विनियमन से संबंधित समसामयिक मुद्दों के संदर्भ में वित्तीय प्रणाली के दृढ़तालेपन पर भी विचार-विमर्श किया गया है।
वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) की मुख्य बातें:
  • COVID-19 के जवाब में, एक अभूतपूर्व पैमाने पर राजकोषीय, मौद्रिक और नियामक हस्तक्षेपों के संयोजन ने वित्तीय बाजारों के सामान्य कामकाज को सुनिश्चित किया है।
  • अति-लीवरेज गैर-वित्तीय क्षेत्र, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, और महामारी के कारण हुए आर्थिक हानि वैश्विक आर्थिक संभावनाओं के प्रमुख जोखिम हैं।
  • COVID-19 के प्रभाव को कम करने के लिए वित्तीय क्षेत्र के नियामकों और सरकार द्वारा किए गए कार्यों ने परिचालन बाधाओं को कम किया और गंभीर जोखिम प्रतिकूलता के समक्ष बाजार की समग्रता और लचीलापन बनाए रखने में मदद की।
  • बैंक ऋण, जो कि 2019-20 की पहली छमाही के दौरान काफी कमजोर हो गया था, बाद की अवधि में बैंक समूहों में मंदी (मोडरेशन) के वैविध्यपूर्ण होने के साथ और गिरावट आयी।
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (Scheduled Commercial Banks-SCB) के जोखिम-भारित परिसंपत्तियों के तुलना में पूंजी अनुपात (capital to risk-weighted assets ratio-CRAR) सितंबर 2019 में 15.0 प्रतिशत की तुलना में मार्च 2020 में घटकर 14.8 प्रतिशत हो गया, जबकि इस अवधि में उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (gross non-performing asset – GNPA) अनुपात 9.3 प्रतिशत से घटकर 8.5 प्रतिशत हो गया और इस अवधि के दौरान प्रावधान कवरेज अनुपात (provision coverage ratio-PCR) 61.6 प्रतिशत से बढ़कर 65.4 प्रतिशत हो गया।
  • क्रेडिट जोखिम के लिए मैक्रो तनाव परीक्षणों से संकेत मिलता है कि सभी एससीबी का जीएनपीए अनुपात आधारभूत परिस्थितियों के तहत मार्च 2020 में 8.5 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2021 तक 12.5 प्रतिशत हो सकता है; यह अनुपात अत्यंत गंभीर तनावग्रस्त परिदृश्य के तहत 14.7 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
  • नेटवर्क विश्लेषण से पता चलता है कि अंतर-बैंक बाजार में संकुचन और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के बेहतर पूंजीकरण के साथ वित्तीय प्रणाली में संस्थाओं के बीच कुल द्विपक्षीय जोखिम में 201920 के दौरान मामूली गिरावट आई, एक वर्ष पहले के संबंध में विभिन्न परिदृश्यों के तहत बैंकिंग प्रणाली को होने वाली संक्रामक हानि में कमी होगी।
  • आगे बढ़ते हुए, प्रमुख चुनौतियों में समाज के बड़े हिस्से में महामारी-प्रूफिंग शामिल है, विशेष रूप से वे जो औपचारिक वित्तीय मध्यस्थता में शामिल नहीं होते हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई.
  • RBI की स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

रूस ने 3 डी-प्रिंटेड एयरक्राफ्ट इंजन का किया सफल परिक्षण

about - Part 2666_13.1
रूस ने MGTD-20 गैस टरबाइन 3 डी-प्रिंटेड एयरक्राफ्ट इंजन का सफल उड़ान परीक्षण कर लिया है। यह उड़ान परीक्षण ततारस्तान के कज़ानबश विमानन केंद्र में किया गया। इसका उत्पादन 2021-2022 के लिए निर्धारित है।

इस नई तकनीक से मुख्य इंजन के एलिमेंट्स के उत्पादन में लगने वाला समय लगभग 20 गुना कम हो जाएगा और इसके उत्पादन की लागत में भी दो गुना से अधिक की कमी आएगी। दिसंबर 2019 में, फाउंडेशन ने 3 डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके बनाए गए छोटे आकार के गैस टरबाइन विमान इंजन के सफल परीक्षणों की जानकारी दी थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
  • रूस की राजधानी: मास्को.

अमेज़ॅन पे ने ऑटो बीमा बेचने के लिए Acko जनरल इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी

about - Part 2666_15.1
डिजिटल भुगतान दिग्गज Amazon Pay ने बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Acko जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में वाहन बीमा लॉन्च किया है। अमेज़न पे, जो अमेज़न इंडिया की पेमेंट इकाई है, ग्राहकों को आसानी से बीमा खरीदने में मदद करेगा और जिसमे अमेज़न प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त छूट सहित अतिरिक्त लाभ मिलेंगे।

साझेदारी के बारे में:

  • हालाँकि अमेज़ॅन थर्ड पार्टी के तौर पर बीमा उत्पादों की बिक्री करेगा, लेकिन यह साझेदारी अपने ग्राहकों के लिए एक आसान-से-एकीकृत खरीद अनुभव प्रदान करेगी.
  • ई-कॉमर्स दिग्गज जीरो पेपरवर्क वादे के साथ कुछ शहरों में एक साल की मरम्मत वारंटी के साथ-साथ एक घंटे की पिक-अप और तीन-दिनों दावा जैसी सुविधाए मुहैया कराएगा.
  • इसमें पॉलिसीहोल्डर्स के पास कम मूल्य के दावों के तत्काल कैश निपटान का विकल्प भी होगा, जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा.
  • इसके अतिरिक्त, ग्राहक depreciation और इंजन सुरक्षा जैसे ऐड-ऑन की सूची से चयन भी कर सकते हैं और वे अमेज़ॅन पे बैलेंस, यूपीआई या कार्ड का उपयोग करके बीमा का भुगतान करने में सक्षम होंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अमेजन पे मुख्यालय: सिएटल, वाशिंगटन संयुक्त राज्य.
  • अमेजन पे इंडिया के सीईओ और एमडी: महेंद्र नेरुरकर.
  • Acko जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के संस्थापक: वरुण दुआ.
  • Acko जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई.

मशहूर नृत्यांगना और कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन

about - Part 2666_17.1
मशहूर नृत्यांगना और कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन। उन्हें 2011 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कला में दिए उनके योगदान के लिए बंग विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अमला शंकर ने अपना पहला कार्यक्रम कालिया दमन में किया था, जिसका मंचन 1931 में बेल्जियम में किया गया था। उन्होंने 1948 में आई फिल्म “कल्पना” में भी काम किया था। उन्होंने अंतिम प्रदर्शन 92 वर्ष की आयु में नृत्य नाटिका सीता स्वयंवर में किया। जहाँ उन्होंने राजा जनक की भूमिका निभाई थी।

जानी-मानी जैज़ गायिका एनी रॉस का निधन

about - Part 2666_19.1
महान जैज़ गायिका एनी रॉस (Annie Ross) का निधन। उनका जन्म 25 जुलाई, 1930 को इंग्लैंड में ऐनाबेले मैककॉले एलन शॉर्ट के यहां हुआ था। वह अपने सफल फिल्म करियर में आने से पहले 1950 के दशक की एक लोकप्रिय जैज़ गायिका थीं।
रॉस ने “Superman III,” “Throw Momma From the Train” और रॉबर्ट ऑल्टमैन की फिल्मों “The Player” और ऑस्कर-नॉमिनेटेड “Short Cuts” में काम किया था। इसके अलावा रॉस ने 2014 में बिली हॉलिडे को श्रद्धांजलि देने के लिए “To Lady With Love,” एल्बम जारी किया था।

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: 23 जुलाई

about - Part 2666_21.1
हर साल 23 जुलाई को पुरे देश में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1927 में मुंबई स्टेशन से एक निजी कंपनी इंडियन ब्रोडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से देश में पहला रेडियो प्रसारण शुरू किया था।
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस का इतिहास:
  • भारत में पहला रेडियो प्रसारण 23 जुलाई, 1927 को बॉम्बे स्टेशन से किया गया था। उस समय स्टेशन का स्वामित्व इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी नामक एक निजी कंपनी के पास था.
  • सरकार ने 1 अप्रैल, 1930 को प्रसारण अपने हाथ में ले लिया और इसका नाम बदलकर भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (Indian State Broadcasting Service) कर दिया।
  • यह शुरुआत में प्रायोगिक आधार किया गया था, लेकिन बाद में 1932 में इसका नियंत्रण सदैव के लिए सरकारी ने ले लिया था.
  • भारतीय राज्य प्रसारण सेवा 8 जून, 1936 को ऑल इंडिया रेडियो में तब्दील हो गया। वर्तमान में, AIR को दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रसारण संगठनों में से एक माना जाता है।

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me