पीएम मोदी ने लॉन्च की गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

Page 1729_3.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात और महाराष्ट्र की राजधानियों के बीच चलेगी। नई जनरेशन की वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकों से लैस है। गांधीनगर-मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में Train Collision Avoidance System लगाया गया है। इस नए सिस्टम की मदद से दुर्घटनाओं को कम किया जाएगा। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी उपस्थित रहे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

 

  • वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चली थी।
  • वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा रूट पर चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत ट्रेन पहले की वंदे भारत ट्रेनों से अलग होगी।
  • इस नई ट्रेन में यात्री सुविधाओं को देखते हुए कई तरह के परिवर्तन किए गए हैं। नई ट्रेन में कोविड को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं।
  • गुजरात में चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में पहली बार KAVACH तकनीक को लॉन्च किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से दो ट्रेनों की आमने-सामने से होने वाली टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस तकनीक को देश में ही विकसित किया गया है जिसके कारण इसकी लागत काफी कम है।

 

खास है वंदे भारत ट्रेन

  • स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड के नाम से प्रसिद्ध यह ट्रेन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति मात्र 52 सेकंड में प्राप्त कर लेती है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्लाइडिंग फुटस्टेप्स के साथ-साथ टच फ्री स्लाइडिंग डोर के साथ स्वचालित प्लग दरवाजे भी लगे हुए हैं।
  • एसी की मॉनिटरिंग के लिए कोच कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम, और कंट्रोल सेन्टर व मेन्टेनेन्स स्टाफ के साथ कम्युनिकेशन एवं फीडबैक के लिए GSM/GPRS जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय, और सामान्य यात्रियों के लिए टच-फ्री एमिनिटीस वाले बायो वैक्यूम टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है।
  • इसी प्रकार, दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए सीटों में ब्रेल लिपि के साथ सीट संख्या उकेरी गई है ताकि ऐसे यात्री अपनी सीटों तक आसानी से पहुंच सकें।

Find More Miscellaneous News HereChandigarh airport to be named after Bhagat Singh_90.1

Hurun की Under 40 रिच लिस्ट में निखिल कामत पहले स्थान पर

Page 1729_6.1

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत ने अमीरों की एक सूची में बाजी मारी है। इस सूची में 40 साल की उम्र से कम के ऐसे लोगों को रखा गया है जो पहली पीढ़ी के अमीर हैं। उनकी संपत्ति 17500 करोड़ रुपये आंकी गई है। ‘IIFL Wealth Hurun India 40 & Under Self-Made Rich List 2022’ के अनुसार, निखिल कामत के बाद 11,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर ओला (Ola) के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल हैं। Media.net के दिव्यांक तुरखिया तीसरे स्थान (11,200 करोड़ रुपये) पर है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

प्रमुख बिंदु:

 

  • इस सूची में चौथे स्थान पर 9900 करोड़ रुपये के साथ ब्राउजरस्टैक BrowserStack के फाउंडर रितेश अरोड़ा हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट Flipkart के बिन्नी बंसल 8100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ छठें स्थान पर हैं।
  • हाल ही में, यूनिकॉर्न बनने वाले एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला Physics Wallah के को-फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूब ने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है और दोनों को 4000-4000 करोड़ की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर रखा गया है।
  • हुरुन इंडिया के 40 साल से कम उम्र के सेल्फ मेड रिच लिस्ट में शामिल होने वाले सभी नए कारोबारियों की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 1,83,700 करोड़ पहुंच गई है।
  • सूची में शामिल अधिकांश युवा अरबपति भारत में रहते हैं जबकि कुछ विदेश में रहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 53 में से 47 उद्यमी भारत में रहते हैं। भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु में सबसे अधिक अरब निवासी हैं।
  • बता दें 40 वर्ष से कम उम्र के सबसे अमीर कारोबारियों में सॉफ्टवेयर सेवाओं और वित्तीय सेवाओं का प्रमुख योगदान है।

Find More Ranks and Reports Here

Centre to Rank 131 Cities Based on Actions to Improve Air Quality_80.1

 

जनवरी 2023 में रिलीज होगी ‘लता: सुर-गाथा’ का अंग्रेजी अनुवाद

Page 1729_9.1

प्रतिष्ठित गायिका दिवंगत लता मंगेशकर पर आधारित किताब का ‘लता: सुर गाथा’ का अंग्रेजी अनुवाद अगले साल की शुरुआत में बाज़ार में उपलब्ध होगा। भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती की पूर्व संध्या पर ‘पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया’ (पीआरएचआई) ने बताया कि किताब का अंग्रेजी अनुवाद अगले वर्ष जनवरी से बाजार में मिलेगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

  • ‘लता:ए लाइफ इन म्यूज़िक’ को मूल रूप से लेखक कवि यतींद्र मिश्रा ने हिंदी में कलमबद्ध किया था। इसे अब जानी-मानी लेखिका एवं अनुवादक इरा पांडे ने अंग्रेजी में अनुदित किया है।
  • किताब को 64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और ‘मामी अवॉर्ड फॉर बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा’ (2016-17) मिला था।
  • लेखक कवि यतींद्र मिश्रा ने एक बयान में कहा कि लता दी दुनिया भर में मशहूर कलाकार हैं। इस बहुचर्चित और सम्मानित पुस्तक को अंग्रेजी में नए पाठक ढूंढते देखना एक वास्तविक सम्मान की बात है।
  • लता मंगेशकर का पिछले साल छह फरवरी को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Find More Books and Authors Here
Jagdeep Dhankhar released a book titled "Pandit Deendayal Upadhyay - Jeevan Darshan Aur Samsamyikta"_90.1

 

विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार

Page 1729_12.1

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के हक में एक बहुत बड़ा फैसला दिया। गर्भपात के मामले में विवाहित और अविवाहित का भेद मिटाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत सभी महिलाएं, चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की हकदार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट में संशोधन करते हुए कहा कि विवाहित महिला की तरह अविवाहित को भी गर्भपात कराने का अधिकार है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एमटीपी कानून एवं इससे संबंधित नियमों के बदलाव को लेकर यह फैसला सुनाया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी महिला की वैवाहिक स्थिति को उसे अनचाहे गर्भ गिराने के अधिकार से वंचित करने का आधार नहीं बनाया जा सकता है। एकल और अविवाहित महिलाओं को भी गर्भावस्था के 24 सप्ताह में उक्त कानून के तहत गर्भपात का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट गर्भपात को लेकर सुनाए गए अहम फैसले में कहा है कि पति द्वारा किया जाने वाला दुष्कर्म ‘मैरिटल रेप‘ की दशा में भी 24 सप्ताह की तय सीमा में पत्नी गर्भपात करा सकती है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत इसे शामिल किया जाना चाहिए।

 

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने यह भी कहा कि उक्त कानून में वैवाहिक बलात्कार ‘मैरिटल रेप‘ को भी शामिल माना जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में एमटीपी अधिनियम की व्याख्या करते हुए यह व्यवस्था दी। पीठ ने कहा उक्त कानून के उद्देश्यों को देखते हुए विवाहित और अविवाहित महिला के बीच का अंतर कृत्रिम है और इसे संवैधानिक रूप से कायम नहीं रखा जा सकता है।

Find More National News HereHitachi Astemo planted its first solar power plant in India_90.1

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी

Page 1729_15.1

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च में सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी थी। तब डीए बढ़कर 34 फीसदी हो गया था। देश भर में केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी, सातवें वेतन आयोग के आधार पर महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में संशोधन का इंतजार कर रहे थे।

 

मुख्य बिंदु

 

  • सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी।
  • सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसद बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था।
  • अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

 

क्या है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी के एक निश्चित अनुपात में होता है। कर्मचारियों पर महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार महंगाई भत्ता देती है। समय-समय इसमें बदलाव किया जाता है।

Find More News on Economy HereIndia's Current Account Deficit Widened_70.1

RBI मौद्रिक नीति: RBI ने रेपो दर 50 बीपीएस बढ़ाकर 5.9% की

Page 1729_18.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाया। जिसके बाद यह तीन साल के उच्च स्तर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 सितंबर 2022 को घोषणा की कि केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट को 50 आधार अंक (bps) बढ़ाकर तीन साल के उच्च स्तर 5.9 प्रतिशत कर दिया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

 

मुख्य बिंदु

 

  • आरबीआई द्वारा इस साल ब्‍याज दरों में की गई यह चौथी वृद्धि है। इससे पहले अगस्‍त 2022 में रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई थी और ब्‍याज दरों को 4.90 फीसदी से बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया था। मई 2022 से अब तक रेपो रेट में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है।
  • RBI गवर्नर ने कहा कि मुद्रास्फीति 7 प्रतिशत के आसपास है और वर्ष की दूसरी छमाही में इसके 6 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “मुद्रास्फीति दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है।
  • शक्तिकांत दास ने कहा कि पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पादन में सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

रेपो रेट क्या होता है?

यहां चर्चा कर दें कि रेपो दर का सीधा संबंध बैंक से लिए जाने वाले लोन से है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देने का काम करता है।

 

लोगों पर असर

रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर लोगों पर पड़ेगा और कर्ज महंगा हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंकों की बोरोइंग कॉस्ट बढ़ेगा। इसके बाद बैंक अपने ग्राहकों पर इसका बोझ डालने का काम करेंगे। होम लोन पर इसका असर तो पड़ेगा ही, साथ ही ऑटो लोन और अन्य लोन भी महंगे हो जाएंगे।

 

आरबीआई रेपो दर: विभिन्न दरें निम्नानुसार

  • पॉलिसी रेपो दर: 5.90%
  • स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ): 5.65%
  • सीमांत स्थायी सुविधा दर: 6.15%
  • बैंक दर: 6.15%
  • फिक्स्ड रिवर्स रेपो रेट: 3.35%
  • सीआरआर: 4.50%
  • एसएलआर: 18.00%

Find More News on Economy Here

BSE Receives SEBI's Final Approval to Launch EGR on its Platform_80.1

कुमार सानू, शैलेंद्र सिंह और आनंद-मिलिंद मिला लता मंगेशकर सम्मान

Page 1729_21.1

पार्श्व गायक कुमार सानू, शैलेंद्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया है। मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के कारण तीन साल के अंतराल में यह कार्यक्रम आयोजित किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शैलेंद्र सिंह को साल 2019, आनंद-मिलिंद को साल 2020 और कुमार सानू को साल 2021 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया। साल 1984 में मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई थी। यह समारोह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो ‘भारत की स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

Find More Awards News HereIndian-origin Suella Braverman won first Queen Elizabeth II award_90.1

RBI Policy: जीडीपी ग्रोथ 7% पर रहने की उम्मीद

Page 1729_24.1

केंद्रीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने 30 सितंबर, 2022 को अपनी अगली मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। कमिटी के 6 सदस्यों में से 5 सदस्यों ने दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट किया, जिसके बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने बेंचमार्क पॉलिसी रेट में 0.50% या 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने का घोषणा किया है। इसके बाद रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट भी बदल दिया गया है। एसटीएफ को 5.65 फीसदी और एमएसएफ़ को 6.15 फीसदी पर रखा गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वित्त वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी ग्रोथ के पहले 7.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया था जिसे घटाकर अब सात फीसदी कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ पहले के 6.2 प्रतिशत के अनुमान से बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ सात प्रतिशत रह सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मई 2022 से अब तक बेंचमार्क रेट में 190 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि कर दी है।

 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास कोई फिक्स्ड एक्सचेंज रेट नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में कहा कि वित्त वर्ष 2023 में महंगाई दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार दूसरी तिमाही में महंगाई दर 7.1 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत, और चौथी तिमाही में 5.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Find More News on Economy HereIndia's Current Account Deficit Widened_70.1

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022: भारत 40वें स्थान पर

Page 1729_27.1

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। यह साल 2015 में 81वें स्थान पर था। इंडेक्स से पता चलता है कि स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार कर रहा है। इससे पहले विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की पिछली रिपोर्ट में वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने दो पायदान की छलांग लगाई थी। साल 2021 में भारत 46वें स्थान पर था।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

संगठन के मुताबिक, भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। साल 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2022 में यह 40वें पायदान पर पहुंच गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी व निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है।

 

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022: शीर्ष 10 सबसे नवीन अर्थव्यवस्थाओं की सूची

 

Ranking Country
1 स्विट्ज़रलैंड
2 संयुक्त राज्य अमेरिका
3 स्वीडन
4 यूनाइटेड किंगडम
5 नीदरलैंड
6 कोरिया गणराज्य
7 सिंगापुर
8 जर्मनी
9 फिनलैंड
10 डेनमार्क

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

 

  • डब्ल्यूआईपीओ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड;
  • WIPO की स्थापना: 14 जुलाई 1967;
  • WIPO सदस्यता: 193 सदस्य देश;
  • WIPO के महानिदेशक: डैरेन टैंग।

Find More Ranks and Reports Here
Bandaru Wilsonbabu appointed as Indian Ambassador to Madagascar_80.1

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022: 30 सितंबर

Page 1729_30.1

हर साल 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) मनाया जाता है। बता दें इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT) 1953 में स्थापित होने के बाद से इस दिन का आयोजन करता है। इस दिन का उद्देश्य भाषा अनुवाद पेशेवरों के काम का जश्न मनाना है जो संवाद, समझ और सहयोग की सुविधा प्रदान करते हैं, विश्व शांति और सुरक्षा के विकास और मजबूती में योगदान करते हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की थीम

 

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की थीम ‘ए वर्ल्ड विदाउट बैरियर’ (A World Without Barriers’) है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT) ने अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022 मनाते हुए अपनी वार्षिक पोस्टर प्रतियोगिता की भी घोषणा की है। FIT के मुताबिक, प्रतियोगिता किसी भी प्रोफेशनल्स डिजाइनर के लिए है।

 

30 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं यह दिवस?

 

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day 2020) हर साल 30 सितंबर को सेंट जेरोम (St. Jerome) की पुण्य तिथि पर मनाया जाता है। सेंट जेरोम बाइबल अनुवादक(Translator) हैं, जिन्हें अनुवादकों के संरक्षक संत के रूप में जाना जाता है। इनकी याद में ही इस खास दिन को मनाया जाता है।

 

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस का इतिहास

 

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT) 1953 में स्थापित होने के बाद से इस दिन का आयोजन करता है।आईटीडी (ITD) का पहला आधिकारिक उत्सव साल 1991 में आयोजित किया गया था। यह दिन बाइबल के अनुवादक संत जेरोम (St. Jerome) की दावत का भी प्रतीक है, जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक संत माना जाता है।

 

Find More Important Days HereWorld Heart Day 2022 Observed On September 29_90.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me