आज 23 अप्रैल 2017 को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (WBCD) मनाया जा रहा है. यह दिवस दुनिया भर में पढ़ने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकाशन एवं कॉपीराइट के संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति संगठन (यूनेस्को) द्वारा वार्षिक रूप से मनाया जाता है. इस वर्ष इस दिवस का फोकस, नेत्रहीनों को मुद्रित सामग्री तक आसानी से पहुंच देना है. 1995 में, पेरिस में आयोजित अपनी आम सभा में यूनेस्को ने विश्व पुस्तक दिवस का जश्न मनाने के लिए 23 अप्रैल को चुना क्योंकि यह विश्व साहित्य के लिए एक उच्च प्रतीकात्मक तिथि है.
Continue reading “23 अप्रैल : विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (WBCD)”