विश्व मानक दिवस : 14 अक्टूबर

about - Part 2961_3.1
विश्व मानक दिवस (या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस) प्रत्येक वर्ष 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
2019 का विषय: Video standards create a global stage

स्रोत: द इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड ऑर्गनाइज़ेशन

के. सतीश रेड्डी बनें IPA के अध्यक्ष

about - Part 2961_5.1

डॉ. रेड्डी कंपनी के चेयरमैन के. सतीश रेड्डी को 2019-2021 के लिये भारतीय फार्मास्युटिकल एलायंस (IPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पैनेशिया बायोटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन उपाध्यक्ष बने रहेंगे।
वह पहले 2013 से 2015 के दौरान भी आईपीए के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने फार्मास्युटिकल क्षेत्र और अर्थव्यवस्था से संबंधित नीतियों को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।
स्रोत: द हिंदू

विकास वर्मा बनें मास्टरकार्ड इंडिया के COO

about - Part 2961_7.1

भुगतान प्रौद्योगिकी प्रमुख, मास्टरकार्ड इंडिया, ने विकास वर्मा को फर्म के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में नियुक्त किया है। वह देश में नई भागीदारी और डिजिटल भुगतान समाधान के विकास से संबंधित पहल का नेतृत्व करेंगे। हाल ही में, मास्टरकार्ड ने भारत में अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,100 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मास्टरकार्ड स्थापित: 1966; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

नरेंद्र मोदी ने अर्जन सिंह के सम्मान में जारी किया एक स्मारक डाक टिकट

about - Part 2961_9.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के दिवंगत अर्जन सिंह के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। उन्होंने अगस्त 1964 से जुलाई 1969 तक वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्य किया है। भारत सरकार ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल के रूप में नियुक्त किया था। वह भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें पांच-सितारा रैंक दिया गया था।

अर्जन सिंह भारतीय सैन्य इतिहास का एक प्रतीक है और उन्हें 1965 के युद्ध के दौरान एक युवा IAF को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए याद किया जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी, उन्होंने कई देशों में भारत के राजदूत सहित विभिन्न पदों पर काम करना जारी रखा।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IAF की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932; IAF मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • IAF का मोटो: Touch the sky with glory
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी पुरस्कार

about - Part 2961_11.1
राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए चिपको आंदोलन के अग्रणी चंडी प्रसाद भट्ट को वर्ष 2017 और 2018 के लिए 31वें इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 1982 में रमन मैग्ससे पुरस्कार, 1986 में पद्म श्री, 2005 में पद्म भूषण और 2013 में गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
भट्ट को यह पुरस्कार 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ेंगी। इस पुरस्कार के स्वरूप उन्हें 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

नन मरियम थ्रेसिया को दी गयी संत की उपाधि

about - Part 2961_13.1
वेटिकन सिटी के एक भव्य समारोह में केरल की भारतीय नन मरियम थ्रेसिया और चार अन्य लोगों को पोप फ्रांसिस द्वारा संत की उपाधि दी गयी है। अन्य चार नन इंग्लिश कार्डिनल जॉन हेनरी न्यूमैन, स्विस लेवोमन मार्गगुइट बेज़, ब्राजील की सिस्टर डुलस लोप्स और इतालवी सिस्टर ज्यूसेपिना वैनीनी हैं।
सिस्टर थ्रेसिया ने मई 1914 में त्रिशूर में ‘कांग्रीगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ की स्थापना की थी और उन्हें रोम के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पवित्र ‘यूकेरिस्टिक सेलिब्रेशन समारोह के दौरान संत घोषित किया गया।
स्रोत: द  डीडी न्यूज़

2020 में आएगी बिल गेट्स की नई किताब

about - Part 2961_15.1
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के संस्थापक और अमेरिकी परोपकारक बिल गेट्स की नई किताब “How to Avoid a Climate Disaster: The Solutions We Have and the Breakthroughs We Need” का विमोचन जून 2020 में होगा। यह पुस्तक ब्रिटेन स्थित एलन लेन के प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की जाएगी। यह पुस्तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट को रोकने के संभावित समाधानों के बारे में है।

स्रोत: द हिंदू

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन

about - Part 2961_17.1
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन  मध्य प्रदेश में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत 14 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में 22 राज्यों के लोक, कला और संस्कृति के विविध रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की पहल वर्ष 2015 में की गई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री: प्रह्लाद सिंह पटेल।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

सिएटल में शुरू भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2019’

about - Part 2961_19.1
भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2019’ का 10वां संस्करण सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड (जेबीएलएम) में शुरू हो रहा है। ‘वज्र प्रहार’ एक विशेष बल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है जो भारत और अमेरिका में बारी-बारी से आयोजित होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।

यह अभ्यास संयुक्त मिशन योजना क्षमताओं और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभव को साझा करने में सक्षम होंगे। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा।


स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

जीवन बीमा परिषद ने शुरू किया पहला संयुक्त मास मीडिया अभियान

about - Part 2961_21.1

जीवन बीमा परिषद ने भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला संयुक्त मास मीडिया अभियान  ‘Sabse Pehle Life Insurance’ शुरू करने का फैसला किया है। यह नारा भारतीय परिवारों को उनके जीवन में मूलभूत आवश्यकता के रूप में पर्याप्त जीवन बीमा कवर का चयन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
जीवन बीमा परिषद का अभियान उन सभी 24 भारतीय जीवन बीमा कंपनियों के संयुक्त प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश में जीवन बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सामान्य कथा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जीवन बीमा परिषद के अध्यक्ष: एम. आर. कुमार; मुख्यालय: मुंबई।

स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about - Part 2961_22.1
QR Code
Scan Me