मुथूट फाइनेंस ने IDBI म्यूचुअल फंड का किया अधिग्रहण

about – Page 2959_3.1
देश की सबसे बड़ी गोल्ड ऋणदाता गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने IDBI एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और IDBI म्यूचुअल फंड ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौतें में प्रवेश किया हैं।

मुथूट फाइनेंस IDBI एसेट मैनेजमेंट और IDBI एमएफ ट्रस्टी के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों को 215 करोड़ रुपये में खरीदेगा। लेनदेन फरवरी 2020 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित नियामकों से अनुमोदन प्राप्त करने के अधीन है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी): जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट
  • स्थापित: 1939; मुख्यालय: कोच्चि, केरल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

RBI ने गैर-निवासी रुपये वाले खातों का बढ़ाया दायरा

about – Page 2959_5.1
RBI ने गैर-निवासियों को घरेलू मुद्रा में क्रॉस-बॉर्डर लेन-देन को बढ़ाने के लिए गैर-निवासियों को रुपया-मूल्यवर्गीय विदेशी उधार, ट्रेड क्रेडिट और ट्रेड इन्वोइसिंग जैसे खाता खोलने की अनुमति देकर विशेष गैर-निवासी रुपये खातों (SNRR account) के दायरे का विस्तार किया।
भारत से बाहर रहने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी भारत के व्यापार में रुचि हो, वह रुपये में लेनदेन के लिए बैंक से लेनदेन बिना ब्याज वाले विशेष गैर-निवासी रुपया खाता (SNRR account) खोल सकता है। वर्तमान में SNRR खातों के कार्यकाल पर लगे 7 वर्ष का प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। इसके आलावा RBI ने निर्यात घोषणा फॉर्म (EDF) की औपचारिकता के बिना सीमा शुल्क के विशेष अधिसूचित क्षेत्र से बिना बिके कोरा हीरों के दोबारा निर्यात संबंधित मानदंडों को संशोधित किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन बैठक की करेगा मेजबानी

about – Page 2959_7.1
भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की युवा वैज्ञानिकों तथा अन्‍वेषकों (यंग साइंटिस्ट्स एंड इनोवेटर्स) बैठक की मेजबानी करेगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्‍य देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विभागों तथा विज्ञान और टेक्‍नालॉजी सहयोग पर स्‍थायी कार्य समूह की 5वीं बैठक रूस के मॉस्‍को में सम्‍पन्‍न हुई। 

एससीओ के 8 सदस्‍य देशों के प्रति‍निधिमंडल के प्रमुखों ने 3 दिन की बैठक के बाद विज्ञान और टेक्‍नालॉजी की 5वीं बैठक के प्रोटोकॉल पर हस्‍ताक्षर किए। बैठक में एससीओ के युवा वैज्ञानिकों तथा अन्‍वेषकों की बैठक 2020 में आयोजित करने के भारत के प्रस्‍ताव पर सहमति व्‍यक्‍त की गई।।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एससीओ के महासचिव:  व्लादिमीर नोरोव
  • स्थापित: 19 सितंबर 2003; मुख्यालय: बीजिंग, चीन
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगैनेस्ट वीमेन : 25 नवम्बर

about – Page 2959_9.1
दुनिया भर में इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगैनेस्ट वीमेन (महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ख़त्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस) 25 नवंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय “ऑरेंज द वर्ल्ड: जनरेशन इक्वेलिटी स्टेंड अगेंस्ट रेप” है। यह वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और ख़त्म करने का एक प्रयास है, जो दर्शाता है कि यौन हिंसा और बलात्कार पर व्यापक प्रभाव है। विषय में ऑरेंज रंग मानव अधिकारों का उल्लंघन किए बिना बेहतर भविष्य का प्रतीक है जो दुनिया भर में 3 महिलाओं में से 1 महिला को प्रभावित करता है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

एलियूड किपचोगे और दालिलाह मुहम्मद को चुना गया एथलीट ऑफ द इयर

about – Page 2959_11.1
दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ विश्व चैम्पियन दालिलाह मुहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता।
किपचोगे (35 वर्ष) ने शनिवार को मोनाको में यह पुरस्कार हासिल किया, उन्होंने पिछले महीने उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकेंड में तय करके इतिहास रचा था । अमेरिका की दालिलाह ने इस सुनहरे वर्ष में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकेंड समय के 2003 से चले आ रहे रिकार्ड को तोड़कर विश्व रिकार्ड बनाया था और इसके बाद उन्होंने दोहा में नये विश्व रिकार्ड समय 52.16 सेकेंड से विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीता था।
स्रोत: डीडी न्यूज़

राफेल नडाल ने जीता डेविस कप 2019 का खिताब

about – Page 2959_13.1
टेनिस स्टार राफेल नडाल ने मैड्रिड में अपने घरेलु प्रसंशको के बीच कनाडा के डैनिस शापोवालोव को हराकर स्पेन के लिए छठा डेविस कप खिताब जीत लिया है। नडाल ने कनाडा के शापोवालोव को 6-3, 7-6 (9-7) से हराकर स्पेन को 2-0 से जीत दिलाई।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन

about – Page 2959_15.1
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया है। ‘राजनीति का संत’ कहे जाने वाले जोशी ने 1977 से 1978 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह आठ बार विधायक और राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लक्ष्‍य सेन ने जीता स्‍कॉटि‍श ओपन का खिताब

about – Page 2959_17.1
भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पिछले तीन महीनों में अपना चौथा खिताब पाने के लिए ब्राजील के गोर कोल्‍हो को हराकर स्कॉटिश ओपन प्रतियोगिता में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। विश्व के 41 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिए 56 मिनट में 18-21, 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • स्कॉटलैंड की राजधानी: एडिनबर्ग; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का निधन

about – Page 2959_19.1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का निधन हो गया। गोस्वामी, राज्य में ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्जी के मंत्रिमंडल वाली वामपंथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मणिपुर में संगाई महोत्सव 2019 की हुई शुरुआत

about – Page 2959_21.1
मणिपुर में प्रत्येक वर्ष 21 से 30 नवंबर तक “मणिपुर संगाई महोत्सव” का आयोजन किया जाता है। महोत्सव का नाम केवल मणिपुर में पाए जाने वाले मृग-मरी संगाई हिर के नाम पर रखा गया है। इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी और अब यह दुनिया में मणिपुर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा मंच बन गया है।
इस महोत्सव का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है और जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा महोत्सव है। इम्फाल के हपता कांगजेइबुंग में उत्सव का औपचारिक उद्घाटन समारोह किया गया। महोत्सव के दौरान, राज्य के विभिन्न समुदायों के साथ-साथ अन्य राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल, लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF