स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार 2019

about – Page 2962_3.1
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रवासी भारतीय केन्‍द्र, नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष रैंकिंग प्राप्‍त करने वाले राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और जिलों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया। सूची में शीर्ष रैंक प्राप्‍त करने वाला राज्‍य – तमिलनाडु, शीर्ष रैंक प्राप्‍त करने वाला जिला – पेड्डापल्ली (तेलंगाना) और अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला राज्‍य – उत्तर प्रदेश रहा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री: डी.वी. सदानंद गौड़ांड

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल बायो-इंडिया समिट 2019

about – Page 2962_5.1
तीन दिनों तक चलने वाली ग्लोबल बायो-इंडिया समिट 2019  का नई दिल्ली में आरम्भ हो चुकी हैं। यह भारत में पहली बार आयोजित होने वाले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी हितधारको के सम्मलेनों में से एक होगा। यह अकादमियों, नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं, मध्यम और बड़ी कंपनियों के लिए एक मंच उपलब्ध होगा। इस मेगा सम्मलेन लगभग 25 देशों के तीन हजार से अधिक प्रतिनिधि और भारत के 15 से अधिक राज्य में भाग लेंगे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

रिजर्व बैंक ने DHFL बोर्ड को निलंबित कर हाथों में लिया प्रबंधन

about – Page 2962_7.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कर्ज में डूबी होम लोन कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (DHFL) के बोर्ड को निलंबित कर दिया है, साथ ही कंपनी नए दिवालियापन कानून के तहत जल्द ही समाधान प्रक्रिया शुरू करने वाली है। DHFL भारत की पहली वित्तीय कंपनी होगी जो दिवालिया होने जा रही है।
रिज़र्व बैंक ने DHFL को विभिन्न भुगतान दायित्वों को पूरा करने में द्वारा बोर्ड की नाकामी और चूक के कारण निलंबित किया हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व-एमडी और सीईओ आर सुब्रह्मण्य कुमार को DHFL का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DHFL का मुख्यालय: मुंबई DHFL के सीईओ: कपिल वधावन
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

सत्या नडेला ने फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किया टॉप

about – Page 2962_9.1

भारत में जन्मे माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला, फॉर्च्यून के बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में टॉप पर काबिज है। इनके अलावा सूची में मास्टरकार्ड के CEO अजय बांगा और अरिस्ता की हेड जयश्री उलाल भी शामिल हैं।  इस सूची में बांगा 8वें स्थान पर है, जबकि उलाल 18वें स्थान पर है, फॉर्चून यह लिस्‍ट 10 आर्थिक कारकों पर गौर करके जारी करता है जिनमें शेयर धारकों को मिले कुल रिटर्न से लेकर पूंजी पर मिला रिटर्न तक शामिल है। बांगा और उलाल दोनों ही भारतीय मूल के हैं।
फॉर्च्यून की वार्षिक बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर सूची में दुनिया के 20 ऐसे सीईओ चुने गए “जिन्होंने मुश्किल लक्ष्यों को साधा, असंभव मौकों को भुनाया और क्रिएटिव तरीके से समाधान तलाशे” हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

रूस IFFI 2019 का फोकस देश

about – Page 2962_11.1
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019, IFFI का फोकस देश हर साल उस देश को बनाया जाता हैं जो सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता है और इस वर्ष के महोत्सव का फोकस देश रूस है। इस कार्यक्रम के दौरान रूस की आठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस के प्रधान मंत्री (पीएम): दिमित्री मेदवेदेव
  • रूस की राजधानी: मास्को; रूस की मुद्रा: रूसी रूबल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

असम सरकार ने 30 साल बाद नई भूमि नीति 2019 की जारी

about – Page 2962_13.1
असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्‍द सोनोवाल ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार नई भूमि नीति 2019 जारी की। राज्‍य मंत्रिमंडल ने  पिछले महीने की 21 तारीख को यह नीति मंजूर की थी और इसे राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग ने तीस वर्ष बाद तैयार किया है। पिछली नीति 1989 में तैयार की गई थी।
राज्‍य सरकार ने मूल निवासियों के हितों की रक्षा पर विशेष बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस नीति से भूमि आवंटनों और चकबंदी सम्‍बंधी जटिलताएं दूर करने में मदद मिलेगी।   
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी
  • असम की राजधानी: दिसपुर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

प्रकाश जावड़ेकर ने IFFI 2019 में फिल्म बाजार का किया उद्घाटन

about – Page 2962_15.1
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित फिल्म बाजार का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के स्वर्ण जयंती संस्करण के अवसर पर किया गया।
फ़िल्म बाज़ार दक्षिण एशियाई और अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समुदायों के बीच रचनात्मक और वित्तीय सहयोग को प्रोत्साहित करता है। पिछले वर्षों में, लंच बॉक्स, मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, चौथी कूट, क़िस्सा, मिस लवली, दम लगाके हईशा और थिथी जैसी फ़िल्में बाज़ार के किसी-न-किसी कार्यक्रमों के माध्यम से जुडी हुई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इलावेनिल और दिव्यांश पंवार ने ISSF विश्व कप में जीते स्वर्ण पदक

about – Page 2962_17.1
इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश पंवार ने चीन के पुतियान में ISSF विश्व कप के पहले दिन भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। 20 वर्षीय इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में युवा दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता । वर्तमान में भारत 3 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद चीन 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य के साथ दुसरे स्थान पर हैं।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

वर्ल्ड टेलीविजन डे : 21 नवंबर

about – Page 2962_19.1

वर्ल्ड टेलीविजन डे प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संचार माध्यम की भूमिका के लिए दिन मनाया जाता है। इस दिन, पत्रकार, लेखक, ब्लॉगर और इस माध्यम से जुड़े अन्य लोग इक्कठा होकर संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन को प्रोत्साहन देने की दिशा पर चर्चा करते हैं। 
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

वर्ल्ड फिलॉस्पी डे : 21 नवंबर

about – Page 2962_21.1
वर्ल्ड फिलॉस्पी डे प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह 21 नवंबर को मनाया गया। यूनेस्को की तरफ से कहा गया है कि इस दिन का मकसद लोगों को उनके विचार प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकी सभी संस्कृति के लोग एक दूसरे के विचारों की इज्जत करें और उस पर विश्ववास करें। 2019 संस्करण का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तनों का समर्थन करने वाली समकालीन चुनौतियों पर वैश्विक बहस में क्षेत्रीय सहयोग प्राप्त करना है। वर्ल्ड फिलॉस्पी डे की शुरुआत यूनेस्को द्वारा 2002 में की गई थी।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF