IIT खड़गपुर ग्रेजुएट ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बनाया “PM 2.5”

about - Part 2953_3.1
IIT खड़गपुर ग्रेजुएट देबयन साहा ने “PM 2.5” नामक एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिसे गाड़ी के साइलेंसर पाइप के पास फिट करके वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है. साहा ने कहा, “हमने जो तकनीक विकसित की है, वह PM 2.5 जैसे प्रदूषकों को प्रभावित करने के लिए Electric Energy और Wave Energy के Combination का इस्तेमाल करती है. ताकि वह वातावरण से कण प्रदूषकों (Particulate Pollutants) को चुंबक या मैगनेट को आकर्षित करने का काम करे. यह कण बड़े होते ही मिट्टी की तरह ज़मीन पर गिर जाएंगे.” यह डिवाइस अपने आसपास के क्षेत्र में 10 कार से निकलने वाले प्रदूषण को बेअसर कर सकता है.
स्रोत: द NDTV

ग्रेट ब्रिटेन बना सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट 2019 का विजेता

about - Part 2953_5.1

ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को जोहोर बाहरू, मलेशिया में हुए अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में सुल्तान जोहोर कप 2019 के 9वें संस्करण के फाइनल में 2-1 से हरा दिया है. यह उनका तीसरा ख़िताब है.
भारत के शिनानंद लाकरा ने 5 गोल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया; जापान के कोसी कावाबे को बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब दिया गया; और ग्रेट ब्रिटेन के ऑलिवर पेयनी को गोलकीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब दिया गया है.

स्रोत: द न्यूज़18

ऑरेकल के Co-CEO मार्क हर्ड का निधन

about - Part 2953_7.1
ऑरेकल (Oracle) के पूर्व सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Co-CEO) मार्क हर्ड का निधन हो गया है. वह पहले हेवलेट पैकर्ड (HP) के चेयरमैन, सीईओ और प्रेसिडेंट रह चुके हैं. वह बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ऑफ़ ग्लोबलिटी में भी कार्यरत थे व टेक्नोलॉजी सीईओ काउंसिल और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ऑफ़ न्यू कोऑपरेशन के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

श्रीलंका को FATF की “ग्रे लिस्ट” से हटाया गया

about - Part 2953_9.1
श्रीलंका को इंटरनेशनल टेरर फाइनेंसिंग वॉचडॉग FATF की “ग्रे लिस्ट” से हटा दिया गया है. द फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF), जिसके 5 दिवसीय कार्यक्रम का समापन पेरिस,फ्रांस में हुआ है, उसमें कहा गया है कि श्रीलंका ने अपनी रणनीतिक AML/CFT कमियों को पहचानकर उनमें सुधार किया है. 
अक्टूबर 2016 में, FATF ने घोषणा की थी कि श्रीलंका देश में AML/CFT प्रभावशीलता की प्रगति का आकलन करने के लिए टेरर फाइनेंसिंग वॉचडॉग इंटरनेशनल कोऑपरेशन रिव्यु ग्रुप (ICRG) की समीक्षा के अधीन होगा. 

उपरोक्त समाचार से IBPS PO/Clerk Mains 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • FATF का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है.
  • FATF की स्थापना जुलाई 1989 में हुई थी.
  • वर्तमान में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे हैं.


स्रोत: द हिंदू बिज़नेस लाइन

विश्व सांख्यिकी दिवस : 20 अक्टूबर

about - Part 2953_11.1

विश्व सांख्यिकी दिवस हर 5 साल में एक बार, 20 अक्टूबर को मनाया जाता है. अगला विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा. इस दिन स्थायी राष्ट्रीय सांख्यिकीय क्षमता का मौलिक महत्व है. इस साल का विषय “Better Data, Better Lives” है.
विश्व सांख्यिकी दिवस, 64/267 संकल्प में लिए गये निर्णय के अनुसार, 130 से अधिक राष्ट्रों और कम से कम 40 अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों और संस्थाओं द्वारा आयोजित गतिविधियों के साथ, एक बड़ी सफलता के रूप में 2010 में मनाया गया था.
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों को UNHRC के लिए चुना

about - Part 2953_13.1
संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 14 राष्ट्रों को 47 सदस्य निकाय के लिए चुना है। UNHRC का उद्देश्य विश्व भर के सभी मानवाधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी सुरक्षा करना है। विधानसभा ने आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला को चुना है। यह सभी 14 सदस्य 1 जनवरी 2020 से तीन साल के कार्यकाल तक सेवा करेंगे।

यह नव-निर्वाचित राज्य निम्नलिखित सदस्यों का स्थान ले रहे हैं: चीन, क्रोएशिया, क्यूबा, मिस्र, हंगरी, आइसलैंड, इराक, जापान, रवांडा, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और यूनाइटेड किंगडम।

14 नए सदस्यों को निम्नलिखित पैटर्न के अनुसार चुना गया है: अफ्रीकी राज्यों के लिए 4 सीटें; एशिया-प्रशांत राज्यों के लिए 4 सीटें; पूर्वी यूरोपीय राज्यों के लिए 2 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन राज्यों के लिए 2 सीटें; और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों के लिए 2 सीटें।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UNHRC के अध्यक्ष: कोली सेक; स्थापित: 15 मार्च 2006।
  • मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

भारत की पशुधन आबादी में 4.6 प्रतिशत से वृद्धि

about - Part 2953_15.1
भारत की पशुधन आबादी 2012 की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 535.78 मिलियन हो गयी है। पशुपालन और डेयरी विभाग ने 20वीं पशुधन जनगणना-2019 के परिणाम जारी किये हैं। इन परिणामों के अनुसार, भारत की पशुधन आबादी 2012 में 512 मिलियन से 4.6 प्रतिशत बढ़कर 2019 में 535.78 मिलियन हो गयी है।

2019 में कुल गोजातीय जनसंख्या (गोधन, भैंस, मिथुन और याक) पिछली जनगणना की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़कर 302.79 मिलियन हो गयी है। राज्यों में, उत्तर प्रदेश की पशुधन आबादी 67.8 मिलियन है(2012 में 68.7 मिलियन) जो कि सबसे अधिक है, राजस्थान की 56.8 मिलियन (57.7 मिलियन), मध्य प्रदेश की 40.6 मिलियन (36.3 मिलियन) और पश्चिम बंगाल की 37.4 मिलियन (30.3 मिलियन) है।
इस जनगणना में आमतौर पर सभी पालतू जानवरों को शामिल करके गिना जाता है। 20वीं पशुधन जनगणना पूरे देश में लगभग 6.6 लाख गांवों और 89 हजार शहरों में की गई है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी के केंद्रीय मंत्री: गिरिराज सिंह।

स्रोत: द हिंदू

सुधाकर शुक्ला बने IBBI के पूर्ण कालीन सदस्य

about - Part 2953_17.1
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सुधाकर शुक्ला को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के पूर्ण कालीन सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। वह 1985 के भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी हैं। उनकी सेवा अवधि 05 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अध्यक्ष: एमएस साहो; IBBI की स्थापना: 1 अक्टूबर 2016।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द हिंदू

क्रिस्टीन लेगार्ड बनीं यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नई प्रमुख

about - Part 2953_19.1
यूरोपीय संघ के नेताओं ने क्रिस्टीन लेगार्ड को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नई प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। वह 1 नवंबर से मारियो ड्रैघी (इटली) का स्थान लेंगी। लेगार्ड की पुष्टि 8 साल के गैर-नवीकरणीय कार्यकाल के लिए की गयी है। उन्होंने 2011 से आईएमएफ के प्रमुख के रूप में 8 साल सेवा की है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ईसीबी का मुख्यालय: फ्रैंकफर्ट, जर्मनी; मुद्रा: यूरो।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन

about - Part 2953_21.1
क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी बैलेरीना में से एक माना जाता है। 1948 में, उन्होंने क्यूबा की राजधानी में एलिसिया अलोंसो बैले कंपनी की स्थापना की थी। उन्होंने क्रांति के बाद क्यूबा के राष्ट्रीय बैले का गठन किया था।
स्रोत:द बीबीसी

Recent Posts

about - Part 2953_22.1
QR Code
Scan Me