WFP ने शुरू किया सिनेमा विज्ञापन अभियान ‘Feed Our Future’

about - Part 2952_3.1
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने सिनेमा विज्ञापन अभियान ‘Feed Our Future’ शुरू किया है. इस अभियान का उद्देश्य भारत में भूख और कुपोषण के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाना और जागरूकता फैलाना है. इस कार्यक्रम का आयोजन UFO मूवीज़ इंडिया लिमिटेड और इंडियन डिजिटल सिनेमा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के समर्थन से फेसबुक के मुंबई कार्यालय, महाराष्ट्र में हुआ है.
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो सतत विकास के माध्यम से आपातस्थितियों में जीवन बचाने और जीवन को बदलने का कार्य करता है. भारत में, WFP खाद्य और पोषण सुरक्षा प्राप्त करने के प्रयासों में अपना योगदान देने के लिए सरकार के साथ साझेदारी में 50 से अधिक वर्षों से कार्य कर रहा है.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WFP के कार्यकारी निदेशक: डेविड बीसले; स्थापित: 19 दिसंबर 1961.
  • मुख्यालय: रोम, इटली.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने लॉन्च किया CCRT का ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल

about - Part 2952_5.1
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) के ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ कार्यक्रम में ई-पोर्टल और CCRT यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है. इस पहल के लिए, CCRT ने सभी CCRT क्षेत्रीय केंद्रों यानि गुवाहाटी, उदयपुर और हैदराबाद को मूल रूप से जोड़ने के लिए रूट्स 2 रूट्स (Routes 2 Roots), NGO के साथ समझौता किया है.
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने सुनील शुक्ला द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘रहस‘ भी रिलीज़ की है. रहस मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रासलीला है. इसके बाद, उन्होंने जीवन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित एक किताब “देवास की सांस्कृतिक परम्परा” का विमोचन किया है. CCRT को विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करना चाहिए ताकि वह मुख्यधारा में शामिल हो सकें और अपने सपने पूरे कर सकें.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CCRT के निदेशक: ऋषि कुमार वशिष्ठ; CCRT की स्थापना: 1979.
स्रोत: द प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो

लद्दाख में कर्नल चेवांग रिनचेन सेतु का उद्घाटन

about - Part 2952_7.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल चेवांग रिनचेन सेतु का उद्घाटन किया है जिसका निर्माण लद्दाख क्षेत्र के 14,650 फीट की ऊंचाई पर किया गया है. इस पुल का नाम कर्नल चेवांग रिनचेन के नाम पर रखा गया है जो कि लद्दाख से भारतीय सेना के ऑफिसर थे. उन्हें 1952 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. 
इस पुल का निर्माण 14,650 फीट की ऊंचाई पर  बॉर्डर रोड संगठन (BRO) द्वारा किया गया है. BRO के अनुसार, लद्दाख के इस सुदूर इलाके में तकनीकी चुनौतियों से छुटकारा पाने के लिए पुल की नींव रखते समय माइक्रोपाइल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस पुल का निर्माण 6900 क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 1984 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग करके 15 महीने में किया गया है.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

रोनाल्डो सिंह ने एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

about - Part 2952_9.1
भारतीय साइक्लिस्ट रोनाल्डो सिंह ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में पुरुष जूनियर केरिन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है. रोनाल्डो के अलावा, इस आयोजन में जेम्स सिंह ने कांस्य पदक जीता है.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण कोरिया की राजधानी: सियोल; मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन.
स्रोत: द हिंदू

लेखक और दार्शनिक के.बी. सिद्धैया का निधन

about - Part 2952_10.1
लेखक और दार्शनिक के.बी. सिद्धैया का निधन हो गया है. वह 80 के दशक के दौरान दलित संघर्ष समिति (DSS) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने आंदोलन को प्रेरित करने के लिए कई गीतों का सह-लेखन किया है.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘ब्रिजिटल नेशन’ का विमोचन

about - Part 2952_12.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिजिटल नेशन (Bridgital Nation) नामक पुस्तक का विमोचन किया है. इस पुस्तक के लेखक टाटा संस के अध्यक्ष एन.चंद्रशेखरन और विख्यात उद्योगपति रूपा पुरुषोत्तमन हैं. उन्होंने इस पुस्तक की पहली कॉपी प्रसिद्ध उद्योगपति और जन-हितैषी रतन टाटा को प्रस्तुत की है.
यह पुस्तक भविष्य के लिए पारिस्थितिकी तंत्र में तकनीक और मानव के सह-अस्तित्व पर दृष्टिकोण प्रदान करती है. अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण आकांक्षाओं और उपलब्धियों के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं इसीलिए इसका नाम ‘ब्रिजिटल’ रखा गया है.
स्रोत: द डीडी न्यूज़

भारत-म्यांमार नौसेना अभ्यास : IMNEX-2019

about - Part 2952_14.1
भारत-म्यांमार नौसेना अभ्यास IMNEX-2019 आन्ध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में होने जा रहा है. भारत-म्यांमार संयुक्त नौसेना अभ्यास के दूसरे संस्करण का उद्घाटन INS रणविजय जहाज पर हुआ. म्यांमार के नौसैनिक जहाज UMS सिन फ्यू शिन (F-14) और UMS तबिनश्वेती (773) विशाखापत्तनम पहुंचे. यह अभ्यास दो फेज में आयोजित किया जाएगा: हार्बर फेज (Harbour phase) और सी फेज (Sea Phase).

इस संयुक्त अभ्यास में समुद्र में इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और सीमैनशिप के उपयोगों के साथ-साथ एंटी-एयर और सरफेस फायरिंग अभ्यास, फ्लाइंग अभ्यास सहित कई प्रकार के ऑपरेशन शामिल होंगे.
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

कुहू गर्ग और ध्रुव रावत ने जीता मिस्र अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन 2019 का खिताब

about - Part 2952_16.1

कुहू गर्ग और ध्रुव रावत की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने काहिरा में मिस्र अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन 2019 का खिताब जीत लिया है. कुहू और रावत की गैरवरीय जोड़ी ने ऑल इंडिया फाइनल में उत्कर्ष आरोड़ा और करिश्मा वाडकर की तीसरी वरीय जोड़ी को 21-16, 22-20 से हराया है.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मिस्र की राजधानी: काहिरा; मुद्रा: मिस्र का पाउंड.
स्रोत: द हिंदू

के.पारासरन हुए “सर्वाधिक प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक पुरस्कार” से सम्मानित

about - Part 2952_17.1
उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने कानूनी क्षेत्र के नक्षत्र, विद्वान और भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल के.पारासरन को “सर्वाधिक प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक पुरस्कार” प्रदान किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार एज केयर इंडिया द्वारा आयोजित बुज़ुर्ग दिवस समारोह के अवसर पर दिया गया है. उन्हें 2003 में पद्म भूषण और 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र वाहिनी ने जैसलमेर में शुरू किया दो दिवसीय युद्धाभ्यास

about - Part 2952_18.1
भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र वाहिनी ने राजस्थान के फील्ड फायरिंग रेंज जैसलमेर में दो दिवसीय युद्धाभ्यास शुरू किया है. इस युद्ध अभ्यास में, सेना अग्नि मिसाइल और आर्टिलरी के बारे में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है.
इस अभ्यास में आपसी समन्वय की जांच करने के लिए आर्टिलरी, आर्म्स और मैकेनाइज़्ड फोर्स, आर्मी एयर डिफेंस और हेलीकॉप्टर ऑफ आर्मी एविएशन भाग लेंगे. स्वदेशी रूप से निर्मित हल्का हेलीकॉप्टर रुद्र और स्व-चालित आर्टिलरी गन सिस्टम K-9 वज्र भी इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

Recent Posts

about - Part 2952_19.1
QR Code
Scan Me