यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री बने डेनिस शिमगल

about - Part 2800_2.1

यूक्रेन की संसद ने यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में डेनिस शिमगल को मंजूरी दी। वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के मनोनीत व्यक्ति हैं। वह बहुमत से जीते , पहले वह क्षेत्रीय विकास के प्रभारी के उप प्रधान मंत्री पद के रूप में कार्य  कर चुके हैं और इससे पहले पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिवस्क क्षेत्र के गवर्नर थे।
यूक्रेन की संसद ने  यूक्रेन के पिछले प्रधान मंत्री ओलेक्सी होन्चेरुक(Oleksiy Honcharuk) के इस्तीफे को भी मंजूरी दे दी है। जनवरी 2020 में उनकी लीक हुई रिकॉर्डिंग. जिसमें कहा गया था कि देश की अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति के विचार “प्राथमिक” हैं, के बाद पहली बार इस्तीफा देने की मांग की गई थी और जनवरी में इस्तीफे की पेशकश राट्रपति के सामने की गई थी। उन्होंने केवल 6 महीने सेवा की है और देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति: वलोडिमिर ज़ेलेंस्की।
  • यूक्रेन की राजधानी: कीव।
  • यूक्रेन की मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया

सितंबर में 5वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा श्रीलंका

about - Part 2800_3.1
BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) समिट 2020 के 5 वें संस्करण का आयोजन सितंबर 2020 के महीने में कोलंबो, श्रीलंका में किया जाएगा। शिखर सम्मेलन की पहल 17 वीं मंत्री स्तरीय बैठक के साथ होगी और 21 वें वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के साथ  समाप्त होगी।
बैठक के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि BIMSTEC में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र का नेतृत्व श्रीलंका करेगा।  BIMSTEC का अध्यक्ष 2018 और 2020 के बीच श्रीलंका है और 2020 के अंत तक अध्यक्षता थाईलैंड को सौंप दी जाएगी। भले ही श्रीलंका ने 3 कार्य समिति की बैठकों की मेजबानी की थी, यह शिखर सम्मेलन नए प्रशासन के तहत पहला सम्मेलन होगा।



प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोबतया राजपक्षे।
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे।
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे।
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंका का रुपया।

बिमल जुल्का बने भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त

about - Part 2800_4.1

बिमल जुल्का को भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) पद के लिए बिमल जुल्का को शपथ दिलाई। शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। 11 जनवरी, 2020 को पूर्व CIC  सुधीर भार्गव सेवानिवृत्त हुए थे।
इससे पहले जुल्का सूचना आयुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे। उनका जन्म 27 अगस्त, 1955 को हुआ था। वह सूचना आयुक्त की भूमिका से पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत औद्योगिक विकास विभाग के निदेशक के रूप में सेवारत थे।
केंद्रीय सूचना आयोग:
केंद्र सरकार ने 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) 2005 के तहत केंद्रीय सूचना आयोग की स्थापना की थी। एक स्वस्थ लोकतंत्र के शासन प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस आयोग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह योग केंद्र सरकार के सत्ता दुरुपयोग को रोकने, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को नियंत्रित करने की कोशिश करता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केंद्रीय सूचना आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया गया

about - Part 2800_5.1

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इसदिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। महिलाओं को समानता का अधिकार दिया जाए इसके प्रति जागरुक करने का प्रयास किया  जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 का विषय:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 का विषय है, I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights. और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के लिए अभियान की थीम #EachforEqual है। यह विषय संयुक्त राष्ट्र की नई बहु-भाषी मुहिम, जनरेशन इक्वेलिटी से जुड़ा है, जिसमें बीजिंग डिक्लेरेशन एंड प्लेटफार्म फॉर एक्शन की 25 वीं वर्षगांठ है, जो हर जगह महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए सबसे प्रगतिशील रोडमैप है।.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020: महत्व
इस वर्ष महिला दिवस को बीजिंग डिक्लेरेशन एंड प्लेटफार्म फॉर एक्शन की 25 वीं वर्षगांठ को ध्यान में रख कर मनाया जाएगा, जिसे संयुक्त राष्ट्र महिलाओं द्वारा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तीकरण के लिए सबसे दूरदर्शी एजेंडे को पूरा करने के लिए बनाया गया है. बीजिंग डिक्लेरेशन के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए एक रिपोर्ट के साथ निकाय भी बनाया गया. इससे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में “महत्वपूर्ण प्रगति” का पता चलता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में “stagnation और reversals” का पता चलता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया। 1977 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सदस्य देशों को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए संयुक्त रूप से आमंत्रण दिया।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य.
  • .

ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जमा पर ब्याज दर पर की कटौती

about - Part 2800_7.1
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेवानिवृत्ति निधि निकाय ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.65% से घटाकर 8.50% कर दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार द्वारा ब्याज दर कम करने की घोषणा की गई। यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय-सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक के दौरान लिया गया।

श्रीलंका के कच्चतीवु द्वीप में सेंट एंटनी श्राइन वार्षिक उत्सव हुआ आरंभ

about - Part 2800_9.1
श्रीलंका के कच्चतीवु द्वीप में हर साल आयोजित किया जाने वाला सेंट एंटनी श्राइन वार्षिक उत्सव आरंभ हो गया है। पारंपरिक ध्वज फहराने के समारोह के साथ इस महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। सेंट एंटोनी को इसके अनुयायी द्वारा समुद्री संरक्षक संत के रूप में पूजा जाता है। कच्चतीवु द्वीप पर एकमात्र मंदिर है। भारत और श्रीलंका के पुजारी उत्सव के सामूहिक जुलूस का आयोजन करते हैं।
इस उत्सव में भारत के करीब 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं हिस्सा लेते है। दोनों सरकारों के बीच हुए एक समझौते के अनुसार, भारतीयों को इस महोत्सव के लिए कच्चतीवु द्वीप जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट या श्रीलंकाई वीजा की आवश्यकता नहीं होती है।

सरकार ने देश के NH पर मौजूद क्रॉसिंग को ओवर व भूमिगत पुल में बदलने का किया फैसला

about - Part 2800_11.1
केंद्र सरकार देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद क्रॉसिंग को ओवर व भूमिगत पुलों में बदलने की योजना पर काम रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी स्तर की क्रॉसिंग को ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज में बदलने का कार्य सेतु भारतम योजना के तहत निष्पादित किया जाएगा। भारत सरकार का लक्ष्य है कि यातायात को सुरक्षित और सहज यात्रा को सुनिश्चित करने और 2020 तक ओवर व भूमिगत पुलों के तहत NH पर सभी लेवल क्रॉसिंग के प्रतिस्थापन से सड़क दुर्घटनाओं में 50% तक की कमी लाना। इन पुलों को बदलने का कार्य को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निष्पादित किया जाएगा।

सेतु भारतम योजना के बारे में:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेतु भारतम योजना को 4 मार्च 2016 को शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सहज यात्रा के लिए रेल ओवर-ब्रिज या अंडरपास का निर्माण करना और रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार होने वाली दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को क्रॉसिंग मुक्त बनाना है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का किया आयोजन

about - Part 2800_13.1
भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने महिलाओं के लिए “स्ट्रॉन्गर यू स्ट्रांगर सोसाइटी” के विषय पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Self Defence Training) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को असम के नलबाड़ी जिले की स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित किया गया। ये प्रशिक्षण किसी भी परिस्थिति में खतरे से निपटने और  खुद को बचाने के लिए मानसिक, शारीरिक और शारीरिक रूप से लड़कियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

भारतीय सेना के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रमेश कार्की ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दो स्थानीय खिलाड़ियों के मिलकर महिलाओं को अभ्यास कराया । इस कार्यक्रम में नलबाड़ी जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 250 छात्राओं और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे.
  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनवाल, राज्यपाल: जगदीश मुखी.

BRAC ने विश्व की टॉप 500 एनजीओ की सूची में किया टॉप

about - Part 2800_15.1
अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन के BRAC ने गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की टॉप 500 वैश्विक सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वैश्विक गैर सरकारी संगठनों की वर्ष 2020 के शीर्ष 500 NGO की सूची जिनेवा स्थित संगठन एनजीओ अड्विसेर द्वारा जारी की गई। एनजीओ अड्विसेर प्रत्येक वर्ष टॉप 500 वैश्विक एनजीओ की रैंकिंग जारी करता है। बांग्लादेश में स्थित अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन, BRAC ने लगातार 5 सालों  सूची में पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है। गैर-सरकारी संगठन अड्विसेर द्वारा ये सूची विभिन्न पहलुओं जैसे- एनजीओ के प्रभाव, नवाचार, शासन और स्थिरता को ध्यान में रख कर तैयार की जाती हैं।
क्या है BRAC?

BRAC बांग्लादेश स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन है। इस की स्थापना 1972 में सर फज़ल हसन अबेड द्वारा छोटे पैमाने पर युद्ध शरणार्थियों की सुविधा के लिए राहत और पुनर्वास विकास परियोजना के लिए की गई थी। बांग्लादेश स्थित इस संगठन की वर्तमान में एशिया और अफ्रीका के 11 देशों में शाखाएं मौजूद है। यह वर्तमान में गरीबी, पोषण, स्वास्थ्य, लिंग समानता, पर्यावरण और रोजगार आदि के लिए ऋण प्रदान कर गरीबी उन्मूलन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। बीआरएसी अन्य गतिविधियों के अलावा विश्वविद्यालय, बैंक, बीमा कंपनी का भी परिचालना करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BRAC ग्लोबल बोर्ड के अध्यक्ष: अमीराह हक.

SHG समूहों के उत्‍पादों की ई-मार्केटिंग के लिए DAY-NULM ने अमेज़न से मिलाया हाथ

about - Part 2800_17.1
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेज़ॅन ने आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के साथ भागीदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य शहरों में रहने वाले लोगो के लिए स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups-SHG) द्वारा निर्मित उत्पादों के ई-मार्केटिंग की सुविधा प्रदान करना है। साथ ही इसका उद्देश्य एसएचजी द्वारा बनाए गए उत्पादों को सभी ग्राहक तक पहुंच सुनिश्चित करना भी है। इसके अलावा यह शहरों में सतत आजीविका बनाने के मिशन को भी मजबूत करेगा। इस साझेदारी में महिला सशक्तीकरण का अंतर्निहित उद्देश्य भी शामिल है जो शहरी महिलाओं की प्राकृतिक उद्यमशीलता की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस साझेदारी से अद्वितीय पारंपरिक कला और विभिन्न राज्यों के शिल्पों के दस्तावेजीकरण और संरक्षण में भी मदद मिलेगी। पिछले दिनों फ्लिपकार्ट के साथ भी DAY-NULM द्वारा इस तरह की साझेदारी की गई थी।
क्या है दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM)?

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत शहर में रहने वाले गरीब परिवारों की गरीबी और उनकी कठिनाईयों को दूर करने के लिए  DAY-NULM शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम शहरी गरीब परिवारों को सक्षम स्वरोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंच को सुनिश्चित करने का कार्य करता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में लाभोन्मुख स्वरोजगार एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ावा भी देना।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.
  • अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: जेफ बेजोस.
  • .

Recent Posts

about - Part 2800_18.1
QR Code
Scan Me