ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन

about – Page 2801_3.1
ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन। कॉमेडियन 1970 के प्रसिद्ध शो The Goodies और I’m Sorry I Haven’t A Clue के लिए बहुत लोकप्रिय थे।

टिम ब्रुक-टेलर का करियर करीब छह दशकों से भी अधिक समय का रहा और इसके अलावा उन्होंने बीबीसी रेडियो पर प्रसारण करियर में भी हाथ अजमाया था, जहां वे बाद में रेडियो 4 के आई एम सॉरी आई हाउट अ क्लू पर लंबे समय रहने वाले पैनेलिस्ट बन गए थे। साथ ही उन्हें अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता के रूप में मनोरंजन क्षेत्र में दी उनकी सेवाओं के लिए क्वीन की जन्मदिन सम्मान सूची में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) के एक अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन

about – Page 2801_5.1
प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन हो गया है। मॉस को फॉर्मूला वन ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप में कभी जीत नहीं पाने वाले सबसे महान ड्राइवर के रूप में माना जाता है। ब्रिटिश ड्राइवर ने 1951 से 1961 तक फॉर्मूला वन में भाग लिया और F1 विश्व चैम्पियनशिप में 67 स्टार्टस भी बनाए, जिसमें 16  रेस भी जीतीं और 16 पोल पोजीशंस और 24 पोडियम पोजीशंस भी हासिल कीं।

 

सर स्टर्लिंग मॉस को वर्ष 1961 में BBC की स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ़ द इयर भी दिया गया था। एक शानदार करियर में, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज, मासेराती, वनवाल, रोब वॉकर की प्राइवेट कूपर टीम और लोटस के लिए रेस लगाई, और उन्हें प्यार से “मि. मोटर रेसिंग” भी कहा जाता था।

इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन

about – Page 2801_7.1
इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन हो गया है। वह इंग्लैंड की 1966 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अप्रयुक्त ( unused ) रहे थे। उन्हें पश्चिम जर्मनी द्वारा 1970 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी सुरक्षित हैंडलिंग, तीव्र सजगता और उनकी सुंदर शैली के कारण उन्हें ‘द कैट’ नाम दिया गया था।


COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए Google और Apple आये आगे

 about – Page 2801_9.1
Google और Apple ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आगे आये हैं। दोनों तकनीकी दिग्गजों ने सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों को उपयोगकर्ता की गोपनीयता और सुरक्षा के डिजाइन के साथ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करने के लिए ब्लूटूथ तकनीक के उपयोग को सक्षम करने के लिए सहयोग किया है।
Google और Apple एक व्यापक समाधान (comprehensive solution) शुरू करेंगे, जिसमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को सक्षम करने में सहायता के लिए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस  (APIs) और ऑपरेटिंग सिस्टम-लेवल टेक्नोलॉजी शामिल है। COVID-19 रोकने में मदद करने के लिए संपर्क ट्रेसिंग एक मूल्यवान साधन है।  

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • Apple Inc. CEO: टिम कुक; Apple Inc का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका।

KVIC ने तैयार किये डबल लेयर्ड खादी मास्क

about – Page 2801_11.1 

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए एक डबल लेयर खादी मास्क तैयार किया है। KVIC ने बड़ी मात्रा में डबल लेयर्ड खादी मास्क की आपूर्ति के लिए बड़े ऑर्डर प्राप्त किए हैं।

डबल लेयर्ड खादी मास्क के बारे में:
डबल लेयर्ड खादी फैब्रिक की मदद से खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा डबल लेयर्ड खादी मास्क को तैयार किया गया है। डबल ट्विस्टेड खादी फैब्रिक 70% नमी की मात्रा को अंदर बनाए रखने में मदद करता है और हवा को आसानी से गुजरने देता है। ये मास्क आसानी से दोबारा इस्तेमाल किये जा सकते हैं, धोए जा सकते हैं और बायोडिग्रेडेबल भी हैं,  क्योंकि वे हाथ से बने, हाथ से बुने हुए खादी कपड़े से बने होते हैं।
जम्मू के पास नगरोटा में खादी सिलाई केंद्र एक मास्क सिलाई केंद्र में तब्दील हो गया है। यह नवगठित मास्क सिलाई सेंटर प्रति दिन 10,000 मास्क का उत्पादन कर रहा है और शेष ऑर्डर श्रीनगर और उसके आसपास विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (SHGs)  और खादी संस्थानों के बीच वितरित किए जा रहे हैं।
KVIC को मिल रहे हैं बड़े ऑर्डर्स:
केवीआईसी खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) को हाल ही में एक आर्डर मिला है, जिसके अनुसार उसे जम्मू-कश्मीर सरकार को खादी मास्क के 7.5 लाख पीस की आपूर्ति करनी है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष: वी.के. सक्सेना।
  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू।

मणिपुर सरकार ने जरुरतमंदो की मदद के लिए ‘फूड बैंक’ पहल की शुरू

about – Page 2801_13.1
मणिपुर सरकार ने कोरोनोवायरस (COVID-19) महामारी के खतरे को देखते हुए ‘फूड बैंक’ नामक एक नई पहल आरंभ की है। यह पहल गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन जैसी तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है, जिन्हें लंबे समय तक राज्य में लॉकडाउन के कारण जरुरी वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा हैं।
फूड बैंक का लाभ:
  • खाद्य पदार्थों को पहुँचाना
  • हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क का वितरण ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटरों और इंफाल पूर्वी जिले में स्थित एचआईवी लोगों के लिए शुरू किया जा चुका है.
  • वहीँ दूसरी ओर, समाज के विभिन्न वर्गों के कई दाताओं ने इस पहल में योगदान दिया है.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह.
  • मणिपुर राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित विश्व का इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है।

मानव संसाधन मंत्रालय ने किया वेब पोर्टल YUKTI का शुभारंभ

about – Page 2801_15.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में वेब पोर्टल YUKTI (Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation) लॉन्च किया है। इस वेब पोर्टल और डैशबोर्ड पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों और पहलों की निगरानी की जा सकेगी। इस पोर्टल का उद्देश्य बेहद समग्र एवं व्यापक तरीके से कोविड -19 की विभिन्न चुनौतियों के विभिन्न आयामों को कवर करना है।

वेब-पोर्टल इस कठिन समय में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एचआरडी मंत्रालय के प्रयासों का एक हिस्सा है। एमएचआरडी का मुख्य उद्देश्य अपने शैक्षणिक समुदाय को शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखना है और शिक्षार्थियों के लिए एक सतत उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण को सक्षम बनाना है। वेब पोर्टल व्यापक रूप से शैक्षणिक समुदाय को सेवाओं की प्रभावी प्रदायगी के लिए गुणात्मक एवं मात्रात्मक दोनों ही मानदंडों को कवर करेगा। यह पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं संस्थानों के बीच एक दुतरफा संचार चैनल की भी स्थापना करेगा जिससे कि मंत्रालय संस्थानों को आवश्यक सहायता प्रणाली उपलब्ध करा सके।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.

मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 12 अप्रैल

about – Page 2801_17.1
प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को विश्व स्तर पर मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस यानि International Day of Human Space Flight मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 अप्रैल, 2011 को पारित एक प्रस्ताव के बाद से हर साल 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पूर्व सोवियत संघ के नागरिक यूरी गैगरीन ने 12 अप्रैल, 1961 को वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के लिए पहली उड़ान भरी थी, जिसके साथ वे अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे।इस ऐतिहासिक घटना से समस्त मानव जाति के लिए अंतरिक्ष की खोज का रास्ता खुल गया था। इसके अलावा 12 अप्रैल को 1981 में कोलंबिया द्वारा लॉन्च किए गए पहले स्पेस शटल एसटीएस -1 की तिथि को भी याद किया जाता है।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी.
  • पुर्तगाल के श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव है.

CSIR-NCL और BEL ने इंफ्रा-रेड थर्मामीटर और OEU विकसित करने के लिए मिलाया हाथ

about – Page 2801_19.1
डिजिटल IR थर्मामीटर क्या है?

ऑक्सीजन संवर्धन इकाई क्या है?

कोविड-19 मरीजों को ऑक्‍सीजन की जरूरत पड़ती है क्‍योंकि उनके फेफड़ों में संक्रमण होता है। ऑक्‍सीजन संवर्धन इकाई (ओईयू) परिवेश के वायु में ऑक्‍सीजन की मात्रा को 21-22 प्रतिशत से बढ़ाकर 38-40 प्रतिशत कर देती है, जिससे वह एक वेंटिलेटर का कार्य कर सकता है।
  • राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला की स्थापना: 1950.
  • राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला स्थान: पुणे, महाराष्ट्र.

एसीसी ने बैंक बोर्ड ब्यूरो के सदस्यों का कार्यकाल 2 साल आगे बढ़ाने की दी मंजूरी

about – Page 2801_21.1
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने 11,2020 अप्रैल को समाप्त होने वाले सभी सदस्यों के कार्यकाल और बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के वर्तमान अंशकालिक (पार्ट-टाइम) अध्यक्ष के कार्यकाल को 2 साल आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा बोर्ड के अंशकालिक (पार्ट-टाइम) सदस्य के पद पर बने रहेंगे।
बोर्ड के अन्य अंशकालिक (पार्ट-टाइम) सदस्य:
  • वेदिका भंडारकर, Credit Suisse की पूर्व प्रबंध निदेशक;
  • पी. प्रदीप कुमार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व प्रबंध निदेशक.
  • प्रदीप पी शाह, रेटिंग एजेंसी CRISIL के संस्थापक प्रबंध निदेशक.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक बोर्ड ब्यूरो का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • सरकार ने फरवरी 2016 में, बैंक बोर्ड ब्यूरो का गठन किया था, जिन्हें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में शीर्ष पदों के लिए उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF