प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को विश्व स्तर पर मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस यानि International Day of Human Space Flight मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 अप्रैल, 2011 को पारित एक प्रस्ताव के बाद से हर साल 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पूर्व सोवियत संघ के नागरिक यूरी गैगरीन ने 12 अप्रैल, 1961 को वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के लिए पहली उड़ान भरी थी, जिसके साथ वे अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे।इस ऐतिहासिक घटना से समस्त मानव जाति के लिए अंतरिक्ष की खोज का रास्ता खुल गया था। इसके अलावा 12 अप्रैल को 1981 में कोलंबिया द्वारा लॉन्च किए गए पहले स्पेस शटल एसटीएस -1 की तिथि को भी याद किया जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
- इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी.
- पुर्तगाल के श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव है.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


