विशाखापट्टनम गैस रिसाव त्रासदी: जाने क्या है Styrene gas और इसके प्रभाव

about - Part 2734_3.1
Visakhapatnam Gas Leak Tragedy: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित एलजी पॉलिमर प्लांट से स्टीरीन गैस रिसाव की दुर्घटना सामने आई है। ये प्लांट विशाखापट्टनम के तटीय शहरी इलाके से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। रिसाव का कारण स्टोरेज टैंक के अंदर तापमान में हुए परिवर्तन को बताया जा रहा है।

इस रिसाव के कारण लगभग 5 गाँव प्रभावित हुए। गैस के 3 किमी के दायरे में फैलने की वजह से 5 गांवों और लगभग 3000 से अधिक लोग प्रभावित हुए है। सूत्रों के अनुसार, 7 मई गुरुवार की सुबह करीब 2 बजे गैस रिसाव हुआ, जिसके बाद यह संयंत्र के पास स्थित आरआर वेंकटपुरम के आसपास के लगभग 5 गांवों में फैल गई है।

स्टीरीन गैस के बारे में:
  • स्टीरीन एक रासायनिक यौगिक है जिसे न्यूरो-टॉक्सिन्स के नाम से भी जाना जाता है.
  • इसके अलावा इसे एथेनिलबेनज़ीन, विनालेनबेन्ज़िन और फिनाइलफ्राइन के रूप में भी जाना जाता है.
  • स्टीरीन गैस का रासायनिक सूत्र C6H5CH = CH2 है.
  • स्टीरीन गैस अत्यधिक ज्वलनशील कच्चे माल स्टीरीन का उप-उत्पाद है.
  • स्टीरीन के जलने से निकलने वाली गैस हवा में जहरीली होती है। रासायनिक गुणों के अनुसार, स्टाइरीन गैस हल्के रंग-कम और हल्की गंध वाला रसायन है.
स्टीरीन गैस का स्वास्थ्य पर प्रभाव:
  • स्टीरीन गैस श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती है.
  • इससे छाती में दर्द, हांफना, ऑक्सीजन की कमी और घरघराहट होती है.
  • यह धीरे-धीरे फेफड़ों की मांसपेशियों की चलन प्रक्रिया को पूरी तरह रोक देती है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो जाती है.
  • स्टीरीन गैस के 10 मिनट तक के निरंतर संपर्क में रहने से मृत्यु हो सकती है.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

मुस्तफा अल कदीमी बने इराक के नए प्रधानमंत्री

about - Part 2734_5.1
इराक के पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा अल-कदीमी इराक के नए प्रधानमंत्री बन गए है। पूर्व पीएम आदिल-अब्दुल महदी ने पिछले साल नवंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इराकी संसद ने आपातकालीन सत्र बुलाकर कदीमी सरकार के गठन को मंजूरी दी। वह अपना कार्यकाल पुरे मंत्रिमंडल के बिना शुरू करेंगे, क्योंकि, कई मंत्री पद के उम्मीदवारों को अस्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने 2016 में इराक की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) के प्रमुख के रूप में कार्य किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इराक की राजधानी: बगदाद.
  • इराक की मुद्रा: इराकी दीनार.

विश्व एथलेटिक्स दिवस: 7 मई

about - Part 2734_7.1
विश्व एथलेटिक्स दिवस 2020 इस वर्ष 7 मई को मनाया गया है। विश्व एथलेटिक्स दिवस की तारीख हर साल बदलती रहती है जिसे IAAF द्वारा निर्धारित किया जाता है, हालांकि, इसे अधिकांश मई महीने में ही मनाया जाता है। पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था। विश्व एथलेटिक्स दिवस का मूल उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
क्या है विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य?
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य लोगों में खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में शिक्षित करना है.
  • स्कूलों और संस्थानों में प्राथमिक खेल के रूप में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना.
  • युवाओं के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने और युवाओं, खेल और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक कड़ी स्थापित करना.
  • समूचे विश्व के स्कूलों में एथलेटिक्स को नंबर खेल के रूप में स्थापित करना.

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • IAAF का मुख्यालय मोनाको में स्थित है.
    • IAAF के अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए.
    • IAAF की स्थापना 1912 में स्वीडन में हुई थी.

      UP सरकार ने ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप का किया शुभारंभ

      about - Part 2734_9.1
      उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरुरी इमुनिटी में सहयोग करने के लिए ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप लॉन्च की है जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में उपयोगी हो सकता है। इस ऐप को आयुष मंत्रालय ने विकसित किया है।

      ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है जो इमुनिटी को बढ़ाने के लिए उपायों सुझाएगी। इस एप्लिकेशन के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को यह बताया जाएगा किस प्रकार हमारी रसोई में मौजूद वस्तुए जैसे दालचीनी, तुलसी और लौंग आदि सामग्री का उपयोग COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इससे उपयोगकर्ताओं को विशेषज्ञों से सलाह लेने का अवसर भी मिलेगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
      • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

      IIT के पूर्व छात्रों की परिषद ने लॉन्च की “COVID-19 टेस्ट बस”

      about - Part 2734_11.1
      भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के पूर्व छात्रों की परिषद ने महाराष्ट्र के मुंबई में एक “COVID-19 टेस्ट बस” लॉन्च की है। यह COVID-19 टेस्ट बस, वर्तमान परीक्षण क्षमता पर बिना कोई प्रभाव पड़े परीक्षण लागत को 80% तक कम कर देगी।
      आईआईटी के पूर्व छात्रों की परिषद के अनुसार, सभी 23 आईआईटी का वैश्विक पूर्व छात्र निकाय 100 दिनों के भीतर परीक्षण क्षमता बढ़ाएगा और कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेगा।

      आईआईटी C19 बस कोडॉय आर्किटेक्चर मॉडल पर आधारित है, जो सस्ती और तेजी से परीक्षण करने के लिए बनाई गई है, जिसमें संपर्क रहित नमूना संग्रह और टेलीमेडिसिन, एआई-आधारित टेलीराडियोलॉजी और एल्गोरिदम शामिल हैं, जो कि समूह आधारित आनुवंशिक परीक्षण और मेगा-लैब हर महीने 5 मिलियन परीक्षण करने में सक्षम हैं। इस बस की हर घंटे में 10-15 नमूने एकत्र करने की क्षमता है। इसमें डिजिटल चेस्ट एक्स-रे लिया जाएगा, जिसे डॉक्टरों को ऑनलाइन भेजा जाएगा और, जिसके बाद हेल्थकेयर स्टाफ एआई का इस्तेमाल कर कोरोनोवायरस वाले व्यक्ति की संभावना की जाँच कर पाएंगे।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • Pan IIT Alumni India एक संगठन है जो सभी IIT के पूर्व छात्रों का प्रतिनिधित्व करता है।
      • Pan IIT Alumni का मुख्यालय: आईआईटी दिल्ली, नई दिल्ली.
      • Pan IIT Alumni के अध्यक्ष: रामनाथ एस मणि.

      आईआईटी कानपुर और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने किफायती वेंटिलेटर बनाने के लिए किया समझौता

      about - Part 2734_13.1
      रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने IIT कानपुर के साथ NOCCA रोबोटिक्स (IIT कानपुर के त्वरित स्टार्ट-अप) द्वारा विकसित किए गए वेंटिलेटरों का निर्माण बड़े पैमाने पर करने के लिए समझौता किया है।

      NOCCA रोबोटिक्स ने गंभीर रूप से बीमार COVID-19 मरीजों का जीवन बचाने में समर्थ एक हाई-एंड किफायती और स्वदेशी वेंटिलेटर विकसित और डिजाइन किया है। यह परियोजना अमिताभ बंद्योपाध्याय  के नेतृत्व में स्टार्टअप इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर (SIIC), IIT कानपुर की टीम की देखरेख में पूरी की गई थी।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • भारत डायनामिक्स का प्रधान कार्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना.
      • भारत डायनेमिक्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी): सिद्धार्थ मिश्रा.

      पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने पुन: इस्तेमाल किए जाने वाले पीपीई किट के लिए IIT दिल्ली के साथ किया समझौता

      about - Part 2734_15.1
      पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति किए जाने वाले पुन: प्रयोज्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के अनुसंधान और विकास में सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू का उद्देश्य किफायती, टिकाऊ और पुन: इस्तेमाल किए जाने वाले पीपीई सर्जिकल गाउन और मास्क बनाने में नियोजित किए जाने वाले एक अद्वितीय प्रोटोटाइप सामग्री के अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) को बढ़ावा देना है। इन स्थायी पीपीई सर्जिकल गाउन और मास्क को सूचीबद्ध सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की जाएगी।
      दोनों दलों द्वारा यह समझौता COVID-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की देख-भाल में योगदान देने के लिए किया गया गए हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सीईओ: नीरज व्यास.

      नीति आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉन्च किया “सुरक्षित दादा-दादी और नाना-नानी अभियान”

      about - Part 2734_17.1
      नीति आयोग ने COVID-19 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए पिरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शीर्षक “सुरक्षित दादा-दादी और नाना-नानी अभियान” रखा गया है। इस नए लॉन्च किए गए अभियान का उद्देश्य COVID-19 महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की देख-भाल सुनिश्चित करना है। COVID-19 महामारी के मद्देनजर वरिष्ठ नागरिकों की देख-भाल सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपायों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन शैली जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
      “सुरक्षित दादा-दादी और नाना-नानी अभियान” का लक्ष्य असम, बिहार, झारखंड, मप्र, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों के 25 संभावित जिलों में 2.9 मिलियन वरिष्ठ नागरिकों को कवर करना है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • नीति आयोग के उपाध्यक्ष: राजीव कुमार।
      • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अमिताभ कांत.

      गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 159 वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्चुअल कार्यक्रम हुआ आयोजन

      about - Part 2734_19.1 
      राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art) ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 159 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस वर्चुअल टूर का शीर्षक “Gurudev: Journey of the Maestro through his visual vocabulary” रखा गया है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में बहुमुखी प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई 102 कलाकृतियों की एक झलक पाने का अवसर मिलेगा।
      रवींद्रनाथ टैगोर प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार और चित्रकार थे। वह अपने उपन्यास ‘गीतांजलि’ के लिए 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय होने है। इसके अलावा उन्होंने भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत भी लिखा है।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक: अद्वैत चरण गडनायक.

      एचपी सरकार प्रवासी परिवारों के सदस्यों को शिक्षित करने के लिए शुरू करेगी ‘निगाह’ कार्यक्रम

      about - Part 2734_21.1
      हिमाचल प्रदेश सरकार एक नया कार्यक्रम ‘निगाह’ शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार देश के अन्य हिस्सों से राज्य में आने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को शिक्षित करेगी।
      इस कार्यक्रम में आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी ताकि वे घर में क्वारंटाइन रहने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी) को बनाए रखने के लिए सामान्य जागरूकता पैदा कर सकें, जिससे उन्हें किसी भी संभावित संक्रमण जोखिम से बचाया जा सके।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM): जय राम ठाकुर
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

      Recent Posts

      about - Part 2734_22.1
      QR Code
      Scan Me