साइक्लोन अम्फन से प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए पुनर्वास पैकेज का हुआ ऐलान

about - Part 2735_3.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “साइक्लोन अम्फन” प्रभावित राज्यों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद, भारत सरकार द्वारा “साइक्लोन अम्फन” से प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पुनर्वास पैकेज की घोषणा की गई है। इस पैकेज के तहत, दोनों राज्यों में चक्रवात से हुए नुकसान को देखते हुए तत्काल राहत गतिविधियों के लिए पश्चिम बंगाल के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई। साथ ही, केंद्र सरकार ने चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए संभावित सहायता का आश्वासन भी दिया है।
आर्थिक सहायता के अतिरिक्त मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

एनजीएमए ने रामकिंकर बैज की 115 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की ई-प्रदर्शनी

about - Part 2735_5.1
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art) ने प्रसिद्ध मूर्तिकार-चित्रकार रामकिंकर बैज की 115 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस ऑनलाइन प्रदर्शनी का शीर्षक “रामकिंकर बैज: जर्नी थ्रू साइलेंट ट्रांसफार्मेशन एंड एक्सप्रेशन” था। इस ऑनलाइन प्रदर्शनी को पांच अलग-अलग विषयों पर आयोजित किया गया, जो इस प्रकार है:

  • Portrait
  • Life Study
  • Abstract & Structural Composition
  • Nature Study & Landscape
  • Sculptures

रामकिंकर बैज: जर्नी थ्रू साइलेंट ट्रांसफार्मेशन एंड एक्सप्रेशन” वर्चुअल प्रदर्शनी में एनजीएमए के आरक्षित संग्रह से रामकिंकर बैज की प्रमुख 639 कलाकृतियों को दिखाया गया है।
रामकिंकर बैज आधुनिक भारत के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक थे। वह एक प्रतिष्ठित मूर्तिकार, चित्रकार और ग्राफिक कलाकार थे, जिनका जन्म पश्चिम बंगाल के बांकुरा में हुआ था। भारतीय कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1970 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के महानिदेशक: अद्वैत चरण गडनायक.

PFC ने मध्य प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए NBPCL के साथ किया समझौता

 about - Part 2735_7.1
ऊर्जा वित्त निगम (Power Finance Corporation), बिजली मंत्रालय के तहत केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (PSU) ने मध्य प्रदेश राज्य में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न बिजली परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार की संपूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड (NBPCL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत मध्य प्रदेश में 225 मेगावाट क्षमता वाली पनबिजली परियोजनाओं और 12 प्रमुख बहु-उद्देशीय परियोजनाओं के ऊर्जा घटकों की स्थापना के लिए एनबीपीसीएल द्वारा 22,000 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
पीएफसी ने एनबीपीसीएल के साथ कुछ बड़ी बहुउद्देशीय परियोजनाएं लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें चिंकी बोरस बहुउद्देशीय परियोजना नरसिंहपुर रायसेन होशंगाबाद, दुद्धी परियोजना छिंदवाड़ा होशंगाबाद, बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना डिंडोरी, साकर पेंच लिंक नरसिंहपुर छिंदवाड़ा आदि शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: राजीव शर्मा.
  • नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक.: आई.सी.पी. केशरी.
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: लाल जी टंडन.

    सितंबर में “लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ आयोजित किया जाएगा ‘हुनर हाट’ मेला

    about - Part 2735_9.1
    अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम “हुनर हाट” सितंबर 2020 से “लोकल से ग्लोबल” थीम के साथ आयोजित किया जाएगा। यह मंच देश के विभिन्न हिस्सों के दस्तकारों और शिल्पकारों के लिए अपनी कला और शिल्प का प्रदर्शन करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। इस मंच ने पिछले पांच वर्षों में 5 लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों, पाक शाला संबंधी और उनसे जुड़े अन्य लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
    हुनर हाट देश के दूर-दराज के क्षेत्रों के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, हुनर के उस्तादों को मौका-बाजार उपलब्ध कराने वाला स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादनों का “प्रामाणिक ब्रांड” बन गया है। इस बार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए “जान भी जहान भी” नामक पवेलियन होगा जहाँ लोगो को “पैनिक नहीं प्रीकॉशन” की थीम पर जागरूकता पैदा करने वाली जानकारी दी जायेगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री: मुख्तार अब्बास नकवी.
    • अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री: किरेन रिजिजू.

    नई दिल्ली में आरंभ हुआ सेना कमांडरों का सम्मेलन

    about - Part 2735_11.1
    नई दिल्ली में सेना कमांडरों का सम्मेलन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन का पहला चरण है जो 27 से 29 मई 2020 तक आयोजित किया जाएगा। सेना कमांडरों का सम्मेलन एक शीर्ष स्तर का आयोजन है, जिसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है, जिसे पहले अप्रैल 2020 में आयोजित किया जाना था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब इसे दो चरणों में आयोजित करने की योजना है। इस सम्मेलन का दूसरा चरण जून 2020 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
    सेना कमांडरों के सम्मेलन के पहले चरण में, भारतीय सेना का शीर्ष स्तर का नेतृत्व परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगा, जिसमें रसद और मानव संसाधन से संबंधित अध्ययन शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान वे मौजूदा उभरती सुरक्षा एवं प्रशासनिक चुनौतियों पर विचार-मंथन करेंगे, और भारतीय सेना के लिए भविष्य की रूपरेखा तय करेंगे।

    “वन धन योजना: कोविड-19 के बाद के सबक” पर वेबिनार का हुआ आयोजन

    about - Part 2735_13.1
    राजस्थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने “वन धन योजना: कोविड-19 के बाद के सबक” का आयोजन भारत सरकार के जनजातीय मामले मंत्रालय के ट्रिफेड के सहयोग से मिलकर किया है। इस वेबिनार का आयोजन आप अपनी स्कीम जानें-व्याख्यान श्रृंखला के तहत किया गया था। इस वेबिनार को जनजातीय मामले मंत्रालय के ट्रिफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा ने संबोधित किया।
    ट्रिफेड ने “वन धन समाजिक दूरी जगरूकता अभियान” शुरू करने के लिए यूनिसेफ के साथ भागीदारी की है। इस पहल के तहत जनजातीयों को कई दिशा-निर्देशों, राष्ट्रव्यापी एवं राज्य विशिष्ट वेबीनारों और अनुसरण किए जाने के लिए सुरक्षा उपायों पर निर्देशों के साथ कोविड-19 के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जनजातीय मामले मंत्रालय ने इस चुनौतीपूर्ण समय में वन संग्रहकों को बेहद आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के लिए एनटीएफपी मदों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी संशोधित किया है।

    नितिन गडकरी ने चंबा में चारधाम परियोजन के तहत निर्माण की गई सुरंग का किया उद्घाटन

    about - Part 2735_15.1
    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चंबा में चारधाम कनेक्टिविटी परियोजना के तहत बनाए जा रहे मार्ग के एक हिस्से के रूप में एक 440 मीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन किया है। इस सुरंग से चारधाम राजमार्ग (NH 94) के ऋषिकेश-धरासू और गंगोत्री खंड पर यात्रियों द्वारा लगने वाले समय में काफी कमी आएगी।
    चारधाम परियोजना के तहत लगभग 889 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग निर्माण के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया जाना है। बीआरओ को पवित्र तीर्थ गंगोत्री और बद्रीनाथ की ओर जाने वाले 250 किलोमीटर-लम्बे राजमार्ग के निर्माण का कार्य सौंपा गया है। इस सुरंग को सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विकसित किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री: वी. के. सिंह.

    शास्त्रीय संगीतकार श्यामला जी, भावे का निधन

    about - Part 2735_17.1
    शास्त्रीय संगीतकार श्यामला जी, भावे का निधन। उनकी हिंदुस्तानी के साथ-साथ कर्नाटक संगीत पर भी अच्छी कमांड थी। उन्होंने भारत के पहले संस्कृत धारावाहिक “कादम्बरी” का संगीत भी तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने 1997 से 2001 तक कर्नाटक संगीता नृ्त्य अकादमी में भी काम किया था।
    प्रसिद्ध गायिका को “उभय गण विदुषी (दोनों शैलियों में विशेषज्ञ)” के खिताब से सम्मानित किया जा चुका है और साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया, जिसमें पहली संस्कृत फिल्म “आदि शंकराचार्य” भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    आईबीएम के राजीव जोशी ने जीता वर्ष 2020 का NYIPLA “इन्वेन्टर ऑफ द ईयर अवार्ड”

    about - Part 2735_19.1
    भारतीय-अमेरिकी आईबीएम वैज्ञानिक राजीव जोशी को वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित NYIPLA “इन्वेन्टर ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिए चुना गया है। उन्होंने यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को आगे बढ़ाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं को बेहतर बनाने में उनके योगदान के लिए जीता है।
    वर्तमान में डॉ. जोशी न्यूयॉर्क के आईबीएम थॉमसन वाटसन रिसर्च सेंटर में कार्यत हैं। यह पुरस्कार हर साल New York Intellectual Property Law Association (NYIPLA) द्वारा प्रदान किया जाता है। इन्वेन्टर ऑफ द ईयर अवार्ड हर साल समाज के प्रति आविष्कारक के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है और जिसमे विजेता को 5,000 अमेरिकी डॉलर की राशि भी दी जाती है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • NYIPLA अध्यक्ष: कॉलमैन बी. रगन.
    • NYIPLA स्थापित: 7 मार्च, 1922.

    LIC ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की “प्रधान मंत्री वय वंदना योजना”

    about - Part 2735_21.1
    भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री वय वंदना योजना को शुरू करने का ऐलान कियां है। यह योजना 26 मई से शुरू होकर 31 मार्च, 2023 तक यानि तीन वित्तीय वर्षों के लिए होगी। एलआईसी इस योजना को पूरा करने के लिए इसे अकेले चलाने के लिए अधिकृत है, जो केंद्र द्वारा अनुदानित गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, पेंशन योजना के रूप में काम करेगी।
    इस पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष की होगी और जो 31 मार्च, 2021 तक पहले वित्तीय वर्ष के दौरान बेचे जाने वाली पॉलिसीज के लिए एक वर्ष में देय मासिक के अनुसार 10 वर्षों की पूरी अवधि के लिए 7.40 प्रतिशत दर (लगभग  7.66 प्रतिशत प्रति वर्ष) से सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • LIC का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
    • एलआईसी के अध्यक्ष: एम आर कुमार
    • एलआईसी की स्थापना: 1 सितंबर 1956.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me