सरकार ने ‘PMKSY-PDMC’ के तहत राज्य सरकारों को आवंटित किए 4000 करोड़ रुपये

about – Page 2733_3.1
भारत सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना (PMKSY- PDMC) के ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ (‘Per Drop More Crop) घटक के तहत राज्य सरकारों को 4000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस फण्ड का वार्षिक आवंटन राज्य सरकारों द्वारा चिह्नित लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा।
PMKSY- PDMC के तहत सूक्ष्म सिंचाई प्रौद्योगिकियों यथा ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों के माध्‍यम से खेत स्तर पर जल उपयोग की क्षमता बढ़ाने पर फोकस किया जाता है। ड्रिप माइक्रो सिंचाई तकनीक से न केवल जल की बचत करने में, बल्कि उर्वरक के उपयोग, श्रम खर्च और अन्य कच्‍चे माल की लागत को कम करने में भी मदद मिलती है। 
राज्यों में सूक्ष्म सिंचाई के विस्तार के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के साथ मिलकर 5000 करोड़ रुपये का सूक्ष्म सिंचाई कोष बनाया गया है। साथ ही, इसका लक्ष्य किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियां स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए PMKSY-PDMC के तहत उपलब्ध प्रावधानों से परे सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देना है।

भारत में एशियाई शेरों की आबादी में हुई 29% की रिकॉर्ड वृद्धि

about – Page 2733_5.1
भारत में एशियाई शेरों की आबादी में 29% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। एशियाई शेरों की संख्या साल 2015 में 523 से बढ़कर 2020 में 674 हो गई है, जो शेरों की आबादी में 29% की वृद्धि को दर्शाता है। पश्चिमी गुजरात में स्थित गिर अभयारण्य में यह जंगली शेर पाए जाते हैं। यह घोषणा गुजरात सरकार द्वारा की गई थी।
इसके अलावा साल 2015 से 2020 की अवधि में शेरों के इलाके में भी 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 2015 में शेरों का इलाका लगभग 22000 वर्ग किमी था जो 2020 में बढ़कर 30000 वर्ग किमी हो गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजयभाई आर. रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

रूस के अलेक्जेंडर शस्टोव पर डोपिंग के लिए लगा 4 साल का बैन

about – Page 2733_7.1
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) द्वारा पूर्व यूरोपीय हाई जम्प चैंपियन, अलेक्जेंडर शस्टोव पर प्रतिबंधित पदार्थ (डोपिंग) का सेवन या प्रयास के लिए 4 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने साल 2010 में यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन पर प्रतिबंध 5 जून से लगाया गया था, और 2013 से 2017 की अवधि दौरान उनके परिणामों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CAS का मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • CAS आर्डिनरी डिवीजन के अध्यक्ष: Carole Malinvaud.

पद्मश्री से सम्मानित प्रीतम सिंह का निधन

about – Page 2733_9.1
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ के पूर्व निदेशक प्रीतम सिंह का निधन। उन्होंने 5-वर्षीय योजना (2012-2017) के लिए 12 वीं योजना आयोग द्वारा उच्च शिक्षा में संस्थागत प्रबंधन और नेतृत्व विकास की उपसमिति की अध्यक्षता की थी। वह IPS अधिकारियों के क्षमता निर्माण के लिए गृह मंत्रालय की समिति के सदस्य भी थे।

पुरस्कार:

  • प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें 2003 में पद्मश्री मिला।
  • वह मास्को इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल MIRBIS से “ग्लोबल थॉट लीडर 2006-2007” प्राप्त करने वाले पहले एशियाई थे।
  • वे सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड के प्राप्तकर्ता थे: 2009 में टीचर ऑफ़ टीचर और विवेकानंद फाउंडेशन ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए नई समिति का किया पुनर्गठन

about – Page 2733_11.1
 
 
मंत्रालय जीवित स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की सेवा करने के लिए एक अलग प्रभाग की सुविधा देगा। यह लगभग 30,000 स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को पेंशन वितरित करता है। इस पैनल में रेड्डी के अलावा, गुजरात के पूर्व कांग्रेस विधायक दिनाकर भाई देसाई भी शामिल हैं, जिन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। 
 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  •  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: अमित शाह
 

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ताजा रैंकिंग हुई जारी, केवल आठ भारतीय संस्थान को मिली जगह

about – Page 2733_13.1
Quacquarelli Symonds (QS) World University Ranking 2021: QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ताजा रैंकिंग जारी की गई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 की शीर्ष 500 यूनिवर्सिटी में केवल आठ भारतीय संस्थान को जगह दी गई। आईआईटी बॉम्बे अपनी पिछली साल की रैंकिंग से 20 पायदान फिसल कर नीचे आ गया है, आईआईएससी को एक पायदान का नुकसान हुआ है, जबकि आईआईटी- दिल्ली 182 रैंक से फिसल कर रैंक पर पहुँच गया है ।
Quacquarelli Symonds (QS) World University Ranking 2021:

रैंक
विश्वविद्यालय
देश
1st
Massachusetts
Institute for Technology (MIT)
अमेरीका
2nd
Stanford
University
अमेरीका
3rd
Harvard
University
अमेरीका
4th
California
Institute of Technology
अमेरीका
5th
University
of Oxford
ब्रिटेन
172nd
Indian
Institute of Technology (IIT) Bombay
भारत
185th
Indian
Institute of Science (IISc) Bangalore
भारत
193rd
Indian
Institute of Technology (IIT) Delhi
भारत
275th
Indian
Institute of Technology (IIT) Madras
भारत
314th
Indian
Institute of Technology (IIT) Kharagpur
भारत
350th
Indian
Institute of Technology (IIT) Kanpur
भारत
383rd
Indian
Institute of Technology (IIT) Roorkee
भारत
470th
Indian
Institute of Technology (IIT) Guwahati
भारत

उच्च शिक्षा कंसल्टेंसी QS (Quacquarelli Symonds) हर साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी करता है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में संस्थानों का मूल्यांकन छह मैट्रिक्स पर किया जाता है। इनमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा (40 प्रतिशत वेटेज), नियोक्ता प्रतिष्ठा (10 प्रतिशत), संकाय / छात्र अनुपात (20 प्रतिशत), प्रति फैकल्टी उद्धरण (20 प्रतिशत), अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी अनुपात / छात्र अनुपात (5 प्रतिशत प्रत्येक) शामिल हैं।  

DMK विधायक अंबाजाजगन का COVID-19 के चलते निधन

about – Page 2733_15.1
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से तीन बार विधायक रहे अंबाजगन (J Anbazhagan) का COVID-19 के कारण निधन। अंबाजगन ने विधानसभा में चेपक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह पहली बार 2001 में टी. नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2011 में, उन्होंने चेपक-थिरुवल्लिकेनी सीट से जीत हासिल की और 2016 के चुनावों में इसे बरकरार रखा।

बुरुंडी के राष्ट्रपति पियरे कुरुनजीजा का निधन

about – Page 2733_17.1
बुरुंडी के राष्ट्रपति पियरे कुरुनजीजा का निधन हो गया। 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद, वे अगस्त में सत्ता छोड़ने वाले थे। राष्ट्रपति को 2006 और 2011 के बीच उनके प्रचार और फुटबॉल से लगाव के लिए जाना जाता था – इसके अलावा उन्हें उनके शांति-प्रयासों के लिए सात अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए थे।

उपरोक्त
समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बुरुंडी की राजधानी: गिटेगा.
  • बुरुंडी की मुद्रा: बुरुंडियन फ्रैंक.

अनिल वल्लूरी बनाए गए गूगल क्लाउड इंडिया नए वरिष्ठ निदेशक

about – Page 2733_19.1
गूगल क्लाउड ने अनिल वल्लूरी को भारत में गूगल क्लाउड के वरिष्ठ निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। वल्लूरी को हाइटेक उद्योग में सेल्स और मार्केटिंग का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इसके अलावा वह बैंकिंग, दूरसंचार, सार्वजनिक क्षेत्र और विनिर्माण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए भारत में कई प्रौद्योगिकी बदलावों का नेतृत्व कर चुके है। गूगल क्लाउड में शामिल होने से पहले, वल्लूरी NetApp में भारत और SAARC ऑपरेशन के अध्यक्ष थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Google क्लाउड इंडिया के प्रबंध निदेशक: करण बाजवा.

भारत और डेनमार्क ने “बिजली सहयोग” के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2733_21.1
भारत ने डेनमार्क के साथ दोनों देशों के बीच “बिजली सहयोग” विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के बिजली मंत्रालय और डेनमार्क की सरकार के ऊर्जा, जनोपयोगी सेवा और जलवायु मंत्रालय के बीच हस्ताक्षर किए गए है। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य बिजली क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मजबूत, गहरा और दीर्घकालिक सहयोग विकसित करना है।
दोनों देशों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग के लिए किए गए है: अपतटीय पवन, दीर्घकालिक ऊर्जा नियोजन, पूर्वानुमान, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में विविधता, बिजली खरीद समझौतों में लचीलापन, बिजली संयंत्र के लचीलेपन को प्रोत्साहित करने, ग्रिड में लचीलापन, ग्रिड कोडों का सुदृढ़ीकरण, ताकि बिजली उत्‍पादन के विभिन्‍न प्रभावी विकल्‍पों को जोड़कर उनका परिचालन किया जा सके।
समझौता ज्ञापन के अनुसार, भारत और डेनमार्क द्वारा पहचान किए गए क्षेत्रों के कार्यान्वयन के लिए एक संयुक्त कार्य दल (Joint Working Group) की भी स्थापना की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे और दोनों पक्षों की ओर से सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक परिचालन समिति को रिपोर्ट करेंगे ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डेनमार्क के प्रधान मंत्री: मेटे फ्रेडरिकसेन.
  • डेनमार्क की राजधानी: कोपेनहेगन; मुद्रा: डेनिश क्रोन.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF